Kashmiri Willow Bat क्या है? पहचान और खरीदारी गाइड

Kashmiri Willow Bat भारत के कश्मीर राज्य में सफेद विलो के पेड़ों की लकड़ी से बने क्रिकेट बैट होते है। इस लकड़ी से बने बैट की खासियत यह है कि ये बहुत मजबूत, भारी वजन और किफायती कीमत की वजह से क्रिकेट जगत में बहुत लोकप्रिय है, खासकर भारत में।

क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बल्ला सिर्फ एक खेल का साधन नहीं, बल्कि उनको जान से भी प्यारा होता है। जब भी किफायती और मजबूत क्रिकेट बैट की बात आती है, तो Kashmiri Willow Bat का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। लेदर बॉल क्रिकेट हो या टेनिस बॉल क्रिकेट, भारत में गली क्रिकेट से लेकर घरेलु क्रिकेट तक इस बैट की बहुत मांग है।

लेकिन क्या आप जानते है कि कश्मीरी विलो बैट असल में है क्या? इसकी सही पहचान कैसे करें? आज के इस लेख में आपको Kashmiri Willow Bat की सम्पूर्ण जानकारी और खरीदते समय ध्यान रखने वाली सभी जरुरी बातें बताएंगे।

Kashmiri Willow Bat क्या है?

कश्मीरी विलो बैट वह क्रिकेट बल्ला है जो विशेष रूप से भारत (India) के जम्मू-कश्मीर राज्य में पाए जाने वाले सफेद विलो (Salix Alba) नामक पेड़ों की लकड़ी से बनाया जाता है। कश्मीर का ठंडा वातावरण और वहां की मिट्टी इस पेड़ के लिए वरदान है।

सफेद विलो पेड़

सफेद विलो के पेड़ मुख्य रूप से कश्मीर घाटी के बिजबेहारा, अनंतनाग और पंपोर जैसे इलाकों में अधिक मात्रा में पाए जाते है। जब यह पेड़ पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाते हैं, तब इनकी कटाई करने के बाद लकड़ी को सुखाया जाता है। लकड़ी सुख जाने के बाद इसका इस्तेमाल बैट बनाने के लिए किया जाता है।

बनावट या संरचना

यह लकड़ी स्वाभाविक रूप से बहुत मजबूत, रेशेदार और लचीली होती है। प्राकृतिक रूप से मिले गुणों की वजह से इस लकड़ी में लेदर बॉल (Leather Ball) के तेज झटकों को सहन करने की क्षमता होती है। यह बैट English Willow Bat की तुलना में थोड़ा भारी होता है।

लोकप्रियता

भारत में चाहे टेनिस बॉल क्रिकेट हो या घरेलु क्रिकेट हर जगह Kashmiri Willow Bat बहुत लोकप्रिय है। कम कीमत और मजबूती ही इसकी लोकप्रियता की मुख्य वजह है। हालाँकि इंटरनेशनल स्तर पर इस बैट का ज्यादा बोलबाला नहीं है, मगर बच्चों में, लोकल टूर्नामेंट्स और शौकिया प्लेयर्स की बिच इसकी मांग रहती है।

कश्मीरी विलो बैट की विशेषताएँ

कश्मीरी विलो बैट (Kashmiri Willow Bat) अपनी कई खूबियों की वजह से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसकी मुख्य विशेषताएँ निम्न है-

मजबूत और टिकाऊ

सफेद विलो (Salix Alba) के पेड़ की लकड़ी स्वाभाविक रूप से बहुत मजबूत और रेशेदार होती है। यही कारण है कि यह लेदर बॉल के झटके को आसानी से सहन कर सकती है। लचीलेपन की वजह से यह लकड़ी जल्दी टूटती नहीं है और लम्बे समय तक चलती है। Kashmiri Willow Bat बहुत मजबूत और टिकाऊ होता है।

किफायती (Value For Money)

कश्मीरी विलो बैट तुलनात्मक रूप से बजट फ्रेंडली होते है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लिश विलो बैट ज्यादा महंगे होते है। कम कीमत में बेहतरीन क्वालिटी मिलने के कारण यह क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले प्लेयर्स और क्लब क्रिकेटर्स के लिए यह सबसे बेस्ट माना जाता है।

बनावट

इस बैट की लकड़ी का रंग प्राकृतिक रूप से हल्का गहरा या लाल-भूरा होता है। इंग्लिश विलो बैट की तरह इसकी सतह पर बिलकुल सफेद या क्रीम कलर की चमक नहीं होती है। इस पर गहरे धब्बे या डार्क शेड्स दिखाई देते है।

ग्रेन्स

इंग्लिश विलो बैट की तुलना में इस पर दिखाई देने वाली खड़ी रेखाएं (Grains) धुंधली या टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती है। जबकि इंग्लिश विलो में ये एकदम सीधी और स्पष्ट होती है।

वजन

यह लकड़ी घनी होती है जिसके कारण इसका वजन अधिक होता है, हालाँकि आजकल बैट बनाने वाली कम्पनियाँ इसके संतुलन और स्वीट स्पॉट (ऊपरी सतह) को इस तरह से डिज़ाइन करते कि बल्लेबाजों को स्ट्रोक लगाने में आसानी रहे।

लचीलापन (Flexibility)

Kashmiri Willow Bat पर लगने के बाद बॉल को अच्छा स्ट्रोक या रिबाउंड मिलता है, इसकी मुख्य वजह इस लकड़ी का लचीलापन है। इस बैट का उपयोग टेनिस बॉल के साथ-साथ लेदर बॉल में भी किया जाता है।

Kashmiri Willow Bat बनाम English Willow Bat तुलना

विशेषता (Features)कश्मीरी विलो (Kashmiri Willow)इंग्लिश विलो (English Willow)
लकड़ी का स्रोतभारत (कश्मीर)इंग्लैंड (UK)
वजन (Weight)थोड़ा भारी (Heavy)हल्का (Lightweight)
रंग (Color)हल्का गहरा/लाल-भूरासाफ और चमकदार सफेद
कीमत (Price)बहुत किफायती (बजट फ्रेंडली)काफी महंगा (Premium)
उपयोगटेनिस/लेदर बॉल, बिगिनर्स, क्लब प्लेयर्सप्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट

कश्मीरी विलो बैट खरीदारी गाइड

Kashmiri Willow Bat खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें-

बैट का वजन और संतुलन

इस लकड़ी के बैट थोड़े भारी होते है, अगर आप आक्रामक या फ्रंट-फुट पर खेलना या फिर लंबे छक्के लगाना पसंद करते है तो भारी बैट का चुनाव करना बेहतर होता है। लेकिन आप कलाई के सहारे, टाइमिंग और डिफेंसिव खेलना चाहते है तो आपको लाइट वेट बल्ले का चुनाव करना चाहिए।

बैट खरीदते समय देखें कि बैट का संतुलन कैसा है, अगर बैट संतुलित महसूस होता है, तो उसका पिक-अप अच्छा है।

हैंडल का प्रकार

हमेशा ऐसे बैट का चयन करें जिसमें सिंगल-पीस या मल्टी-पीस केन हैंडल लगा हो। केन हैंडल में रबर के इन्स्टर्स होते हैं जो गेंद को बल्ले पर लगने के समय आने वाले तेज झटके को हाथों तक नहीं पहुँचने देते है।

इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखना जरुरी है कि हैंडल गोल है या अंडाकार, इसे पकड़कर देखें कि जो आपके हाथों में ज्यादा आरामदायक लगे उसका चयन करे।

सिंगल पीस vs जॉइंटेड विलो

एक अच्छे बैट का ब्लेड (निचे वाला हिस्सा) लकड़ी के एक ही टुकड़े से बना हुआ होना चाहिए। यह सबसे मजबूत होता है और लेदर बॉल का दबाव झेल सकता है। वहीं दूसरी तरफ सस्ते बैट में दो लकड़ियों को जोड़कर बैट बनाया जाता। इस तरह के बैट लेदर बॉल का दबाव झेल नहीं सकते है और जल्दी टूट जाते है।

इसलिए Kashmiri Willow Bat खरीदते समय बैट के निचले हिस्से और किनारों पर ध्यान देना चाहिए कि कोई जोड़ तो नहीं है।

स्वीट स्पॉट (Sweet Spot)

किसी भी बैट का स्वीट स्पॉट ब्लेड का वह सबसे मोटा हिस्सा होता है, जहां गेंद लगने पर सबसे ज्यादा दुरी या पावर मिलता है। भारत जैसे देश में अधिकतर पिच धीमी और कम उछाल वाली होती है, ऐसे में कम से मध्यम स्वीट स्पॉट वाला वाले बैट का चयन करना चाहिए।

अगर आप बाउंस वाली पिच या उछाल वाली पिच पर खेलते है तो आपको मिड स्वीट स्पॉट वाला बैट लेना चाहिए।

कश्मीरी विलो बैट की देखभाल

Kashmiri Willow Bat की आयु बढ़ाने के लिए इसकी ठीक से देखभाल करना भी बहुत जरुरी है।

ऑयलिंग (Oiling)– कश्मीरी विलो बैट के लिए अलसी के तेल (Linseed Oil) का उपयोग करना चाहिए।

नॉकिंग (Knocking)– लेदर बॉल से खेलने से पहले बैट को तैयार करने के लिए नॉकिंग करना बहुत जरुरी है।

हमेशा आप अपने Kashmiri Willow Bat को नमी और धुप से बचाकर रखें।

क्रिकेट का इतिहास, उत्पति और विकास

सवाल-जवाब

Kashmiri Willow Bat और English Willow Bat में क्या अंतर है?

जवाब– कश्मीरी विलो बैट भारत की लकड़ी से बनते हैं, यह वजन में थोड़े भारी लेकिन बजट फ्रेंडली होते हैं। ठीक इसके विपरीत इंग्लिश विलो बैट जो कि इंग्लैंड की लकड़ी से बनते हैं, वजन में तो हल्के होते हैं लेकिन बहुत महंगे भी होते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर इस बैट का उपयोग किया जाता है।

क्या कश्मीरी विलो बैट से लेदर बॉल से खेला जा सकता है?

जवाब– हाँ, कश्मीरी विलो बैट से लेदर बॉल क्रिकेट खेल सकते है। इसकी लकड़ी मजबूत होती है, जो बॉल के तेज झटके को आसानी से झेल सकती है। लेकिन कश्मीरी विलो बैट की नॉकिंग और ऑयलिंग करना बहुत जरुरी है।

कश्मीरी विलो बैट का वजन इंग्लिश विलो से अधिक क्यों होता है?

जवाब– कश्मीरी विलो के पेड़ की लकड़ी अधिक घनी होने की वजह से इसमें नमी भी अधिक होती है, इसी वजह से यह भारी होता है।

कश्मीरी विलो बैट का रखरखाव कैसे करें?

जवाब– कश्मीरी विलो बैट की उम्र और परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए सबसे पहले उस पर अलसी का तेल (Linseed Oil) लगाना चाहिए, इस प्रक्रिया को हम ऑयलिंग कहते है। 24 घंटे बाद क्रिकेट मैलेट या पुरानी लेदर बॉल से कम से कम 5 से 6 घंटे नॉकिंग (Knocking) करनी चाहिए।

असली Kashmiri Willow Bat की पहचान कैसे करें?

जवाब– असली कश्मीरी विलो बैट का रंग हल्का गहरा या लाल-भूरा होता है। इस पर दिखाई देने वाली खड़ी रेखाएं (Grains) इंग्लिश विलो बैट की तरह एकदम सीधी और स्पष्ट ना होकर थोड़ी धुंधली या टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती हैं। इस विलो पर प्राकृतिक रूप से कुछ गहरे धब्बे दिखाई देते हैं।