भारत में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विज़ी ट्रॉफी (Vizzy Trophy) एक लोकप्रिय वार्षिक अंतर-क्षेत्रीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट (Inter-Zonal University Cricket Tournament) हैं। इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के सहयोग से किया जाता हैं। AIU, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का मेंबर हैं। यह एक सीमित ओवरों का टूर्नामेंट हैं।
यह एक अंडर-25 प्रतियोगिता हैं। कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज इसको महत्वपूर्ण मानते हैं।
अगर आप एक छात्र हैं और टीम इंडिया तक का सफर तय करना चाहते हैं तो विज़ी टॉफी आपके लिए राह आसान कर सकती हैं।
विज़ी ट्रॉफी का नामकरण
विज़ी ट्रॉफी का नामकरण विजयनगर के महाराजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान “सर विजयानंद गणपति राजु” के नाम पर हुआ था। इनके निक नेम विज़ी से एक प्रतियोगिता का नाम “विज़ी ट्रॉफी” पड़ा। विज़ी का जन्म साल 1905 में हुआ था और 1965 तक जीवित रहे।
विज़ी धनवान और खेलों को बढ़ावा देने वाले राजा थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट मैच खेले। वर्ष 1954 से लेकर वर्ष 1957 तक आप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रहे।
विज़ी ट्रॉफी की शुरुआत
इस प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1966-67 से हुई थी। शुरुआत से लेकर साल 2011 तक इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता था। इस घरेलु प्रतियोगिता को लिस्ट-A का दर्जा प्राप्त हैं।
“विज़ी ट्रॉफी चयन प्रक्रिया (Selection Process)”
विज़ी ट्रॉफी एक अंडर-25 प्रतियोगिता हैं, इसमें भाग लेने के लिए आपकी आयु 25 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता का पहला चरण कॉलेज टूर्नामेंट से शुरू होता हैं। एक यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों की टीमें इसमें भाग लेती हैं। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर यूनिवर्सिटी की टीम बनाई जाती हैं।
इस तरह सभी यूनिवर्सिटीज की टीम्स के मध्य प्रतियोगिता होती हैं और उनमें से चयनित खिलाड़ी अलग-अलग जोन की टीम में खेलते हैं। लिस्ट ए (List-A ) क्रिकेट का दर्जा प्राप्त इस टूर्नामेंट से खिलाड़ी टीम इंडिया तक का सफर तय कर सकते हैं।
भाग लेने वाली टीमें
| क्रम संख्या | टीम का नाम |
| 1 | नॉर्थ जोन (North Zone) |
| 2 | साउथ जोन (South Zone) |
| 3 | ईस्ट जोन (East Zone) |
| 4 | वेस्ट जोन (West Zone) |
पात्रता मानदंड
विज़ी ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पात्रता सूचि (Eligibility Criteria) इस तरह हैं-
| मानदंड | विवरण |
| उम्र सीमा | 17 से 25 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) का नियमित छात्र |
| मैच का प्रकार | लिस्ट-ए (वनडे फॉर्मेट) |
| आयोजक | बीसीसीआई और AIU |
विज़ी ट्रॉफी की विशेषताएँ
इस प्रतियोगिता की मुख्य विशेषता निम्नलिखित हैं-
- यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को निखारने और आगे लाने का एक अच्छा मंच हैं।
- यह सिमित ओवर्स का प्रारूप हैं।
- बी.सी.सी.आई. की जूनियर चयन समिति इस प्रतियोगिता पर नजर रखती हैं ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी और नेशनल लेवल पर अवसर प्रदान कर सके।
- यह लिस्ट-ए (List-A) प्रतियोगिता हैं इसलिए इसके मैच के मानक और प्रबंधन की गुणवत्ता पर BCCI की नजर रहती हैं।
- हर साल अलग-अलग राज्य क्रिकेट संघ को इसकी मेजबानी का अवसर दिया जाता हैं।
युवा क्रिकेटर के लिए महत्त्व
BCCI की नजर- इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर चयनकर्ता नजर रखते हैं।
रणजी में मौका- यह लिस्ट ए क्रिकेट प्रतियोगिता हैं इसलिए यहाँ से रणजी टीम में जगह पाना आसान होता हैं।
वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज प्लेयर्स ने भी इस टूर्नामेंट को महत्त्व दिया हैं।
BCCI की भूमिका और फण्ड
इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड फण्ड देता हैं। फण्ड के अलावा बोर्ड अच्छे ग्राउंड, मैच रेफरी और अंपायर की भी व्यवस्था करता हैं। इसके पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मुख्य उद्देश्य ग्रासरुट लेवल पर छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उनको रणजी और इंडिया ए तक लाना हैं।
इससे भारतीय क्रिकेट का स्तर ऊपर उठता हैं।
सवाल-जवाब
पाठकों की सुविधा के लिए विज़ी ट्रॉफी (Vizzy Trophy) के सम्बन्ध में मुख्य रूप से पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब निचे दिए गए हैं-
क्या “विज़ी ट्रॉफी” खेलने के लिए पढ़ाई जरुरी हैं?
जवाब- हाँ, इसमें भाग लेने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का नियमित छात्र होना अनिवार्य हैं।
क्या इसमें उम्र (Age) की कोई सिमा (Limit) हैं?
जवाब- हाँ, वर्तमान में इसमें भाग लेने के लिए आयु सीमा 25 वर्ष (शैक्षणिक वर्ष की 1 जुलाई ) हैं।
क्या इसके आधार पर आईपीएल (IPL) में चयन हो सकता हैं?
जवाब- हाँ, यह लिस्ट ए क्रिकेट हैं इस पर स्काउट्स की नजर रहती हैं जो आपको आईपीएल नीलामी तक पहुँचा सकती हैं।
क्या ओपन स्कूल या प्राइवेट स्टूडेंट विज़ी ट्रॉफी खेल सकता हैं?
जवाब- नहीं, इसके लिए नियमित स्टूडेंट होना जरुरी हैं।
क्या इसमें विदेशी छात्र (भारत में अध्यनरत) खेल सकते हैं?
जवाब- हाँ, अगर वो नियमित छात्र है और AIU के पात्रता नियमों को पूरा करते हैं।