क्रिकेट वर्ल्ड कप केवल रिकार्ड्स, चौकों और छक्कों का खेल नहीं है, यह मानवीय भावनाओं, इत्तेफाक और अनसुनी कहानियों का संगम भी है। क्रिकेट में ऐसे कई मौके आए जब किसी गुमनाम इंसान ने खेल के बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया। Nathan Astle & Bharat Shah Story भी इनमें से एक है।
ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली अविश्वसनीय घटना साल 1996 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में घटित हुई थी। यह कहानी न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर नेथन एस्टल (Nathan Astle) और अहमदाबाद के एक साधारण पानी-पूरी (गोलगप्पे) बेचने वाले भरत शाह की है।
आइए जानते है, कैसे नेट बॉलिंग से भरत शाह ने नेथन एस्टल का दिल जीत लिया।
नेथन एस्टल और भरत शाह की कहानी (Nathan Astle & Bharat Shah Story)
साल 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने मिलकर Willis Cup 1996 की मेजबानी की थी। वर्ल्ड कप के शुरूआती दौर में ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड का इंग्लैंड के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम (वर्तमान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम) में होना था।
वर्ल्ड कप 1996 में न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड मैच से दो दिन पहले न्यूजीलैंड की टीम मोटेरा स्टेडियम में अभ्यास (Practice) कर रही थी। इंग्लैंड की टीम में डोमिनिक कॉर्क (Dominic Cork) और डारेन गॉफ (Darren Gough) जैसे खतरनाक गेंदबाज थे।
ऐसे गेंदबाजों का सामना करने के लिए कीवी बल्लेबाजों को नेट्स में तेज गति और स्विंग वाली गेंदबाजी के अभ्यास की जरुरत थी। जब न्यूजीलैंड की टीम के पास नेट्स में पर्याप्त थ्रो-डाउन या नेट बॉलर्स कम पड़े, तो उन्होंने स्थानीय लोगों में से किसी को बॉलिंग करने के लिए पूछा।
तब किसी ने भरत शाह के नाम का सुझाव दिया। भरत शाह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर पानी-पूरी का ठेला लगाते थे। भरत को क्रिकेट खेलने का जुनून था और वे स्थानीय क्लब स्तर पर काफी अच्छी और तेज गति से गेंदबाजी करते थे।
23 वर्षीय भरत शाह गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो गए। नेट्स में बल्लेबाजी करने आए न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर नेथन एस्टल। एस्टल उस समय विश्व क्रिकेट में उभरते हुए सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। यहीं से Nathan Astle & Bharat Shah Story की शुरुआत हुई, जो क्रिकेट इतिहास की सबसे दिलचस्प कहानी बन गई।
उस समय किसी ने यह सोचा नहीं होगा कि Local Net Bowler vs International Batsman की यह मुलाकात क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अमर हो जाएगी।
नेथन एस्टल के सामने भरत शाह गेंदबाजी के लिए तैयार थे।
प्रथम 3 गेंदें:-
भरत शाह ने ऑउट-स्विंग गेंदबाजी से एस्टल को काफी परेशान किया। एस्टल बार-बार बीट होते रहे, वो समझ ही नहीं पाए कि एक साधारण लड़का इतनी स्पीड से बॉल कैसे निकाल रहा है ! शुरूआती 3 गेंदें ऑफ स्टंप को छकाती हुई, बेहद करीब से निकल गई।
अगली 2 गेंदें:-
हैरान-परेशान एस्टल ने किसी तरह इनका रक्षात्मक तरीके से सामना किया।
अंतिम बॉल:-
भरत ने अपने ओवर की सबसे बॉल डाली, जिसने एस्टल को बुरी तरह से बीट किया। यह एक परफेक्ट इन-स्विंग यॉर्कर थी, जो एस्टल का बल्ला नीचे आने से पहले सीधी स्टंप्स से जाकर टकराई और गिल्लियां हवा में उड़ गई। क्लीन बोल्ड होने के बाद पूरा कीवी खेमा सन्न रह गया।
नेथन एस्टल का भरत शाह से सवाल:-
तुम भारत की राष्ट्रीय टीम में क्यों नहीं खेल रहे हो?- Nathan Astle (New-zealand Cricketer)
जब कोई युवा जो लगातार क्रिकेट नहीं खेलता हो और वो दुनियां के सबसे आक्रामक बल्लेबाज को अपनी असाधारण गेंदबाजी से परेशान करता है, तो यह हर किसी के लिए आश्चर्य की बात होती है।
यह घटना सिर्फ नेथन एस्टल vs भरत शाह की कहानी नहीं है, अपितु उन हजारों खिलाड़ियों की दास्तान है जिनको अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मौका नहीं मिलता।
इंग्लैंड के खिलाफ शतक और $1000 का इनाम
भरत शाह की दमदार गेंदबाजी के सामने बेजान हुए नेथन एस्टल अपनी कमजोरियों को पहचाना और तकनीकी खामियों को दूर किया। भरत शाह के सामने अभ्यास करना उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच और एस्टल का जलवा
| मैच विवरण | जानकारी |
| मैच | इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (1996 वर्ल्ड कप) |
| दिनांक (Date) | 14 फरवरी 1996 |
| स्थान | मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद |
| परिणाम | न्यूजीलैंड 11 रनों से जीता |
| नेथन एस्टल का स्कोर | 101 रन (मैन ऑफ द मैच) |

14 फरवरी 1996 को मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए, इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 239/6 का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की इस पारी में नेथन एस्टल ने शानदार 101 (132) रनों की पारी खेली।
240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 228 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने यह मैच 11 रनों से जीत लिया। शतकवीर Nathan Astle को “Man Of The Match” चुना गया। प्रजेंटेशन सेरेमनी में एस्टल को $1000 का चेक Player Of The Match के रूप में मिला।
पुरुस्कार लेकर ड्रेसिंग रूम में जाने के बजाए, एस्टल सीधे स्टेडियम के बाहर गए और $1000 का चेक भरत शाह को सौंप दिया।
एस्टल ने कहा-“अगर तुमने मुझे नेट्स में बोल्ड न किया होता, शायद आज मैं इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने इतना सतर्क होकर शतक न बना पता।
भरत शाह ने कहा कि “मेरे लिए वह $1000 का चेक केवल पैसे नहीं थे, बल्कि वह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान था। एक इंटरनेशनल क्रिकेटर का एक स्ट्रीट वेंडर को यह श्रेय देना खेल भावना की सबसे बड़ी मिशाल है।”
नेथन एस्टल और भरत शाह की यह कहानी साबित करती है कि क्रिकेट केवल तकनीकी क्षमता का खेल नहीं है, बल्कि यह सम्मान और आपसी सराहना का भी मंच है।
Cricfox के विचार: खेल-खेल में इंसानियत
यह कहानी सिर्फ इस बारे में नहीं है कि 23 साल के भरत शाह ने नेथन एस्टल को कैसे आउट किया, बल्कि उस सच्चे खिलाड़ी की मिशाल है, जो मैदान के बाहर भी बड़ा दिल रखता है। आज के समय में क्रिकेट सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट्स, ब्रांड्स और स्पॉन्सरशिप तक सिमित है, वहीं 1996 का यह $1000 का चेक याद दिलाता है कि खेल भावना (Sportsmanship) क्या होती है। एस्टल चाहते तो वह चेक अपनी जेब में रख सकते थे और इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
लेकिन उन्होंने एक साधारण पानी-पूरी बेचने वाले लड़के के हुनर को वह सम्मान दिया, जिसका वह वास्तव में हकदार था। Cricfox का मानना है कि भारत की हर गली-मोहल्ले में कई भरत शाह छिपे बैठे हैं, जिन्हें सही मंच नहीं मिलता। यह कोई कहानी नहीं है, यह जज्बात है। इसको महसूस कर पाना हर किसी के बस में नहीं है।
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी सिलेक्शन प्रक्रिया- स्टेप बाय स्टेप गाइड।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
नेथन एस्टल ने $1000 का चेक किसे दिया था?
कीवी क्रिकेटर Nathan Astle ने 1996 वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद के एक स्थानीय पानी-पुरी विक्रेता और नेट बॉलर भरत शाह को अपना मैन ऑफ द मैच चेक दिया था।
1996 में इंग्लैंड के खिलाफ नेथन एस्टल ने कितने रन बनाए थे?
नेथन एस्टल ने 101 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
भरत शाह कौन थे?
भरत शाह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर पानी-पुरी (गोलगप्पे) का ठेला लगाते थे और स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज नेथन एस्टल को नेट्स पर गेंदबाजी की थी।