Big Bash League (BBL) ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग है। BBL Winners List इस लीग के सभी विजेताओं की जानकारी सीजन-दर-सीजन दी गई है, जिससे आप आसानी से जान सकते हैं कि किस साल किस टीम ने बीबीएल का खिताब जीता।
इस लीग की शुरुआत साल 2011 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा की गई थी। तब से लेकर अब तक दुनियाभर में इसे पसंद करने वाले क्रिकेट प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ी है। इस T20 लीग में ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली 8 प्रमुख टीमें हिस्सा लेती है।
बिग बैश लीग क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित और संचालित एक पेशेवर T20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है। इस लीग की सबसे सफल टीम Perth Scorchers है, जिसके नाम सबसे अधिक 6 BBL ट्रॉफियां है।
इस लेख में आपको बीबीएल विजेता सूची (BBL Champions List) की पूरी जानकारी मिलेगी।
बिग बैश लीग विजेता सूची (BBL Winners List)
नीचे दी गई टेबल में साल 2011-12 से लेकर 2025-26 तक के BBL विजेता टीमों की जानकारी दी गई है।
| सीजन (Season) | विजेता (Winner) | उपविजेता (Runner-up) |
| 2011-12 | सिडनी सिक्सर्स | पर्थ स्कॉर्चर्स |
| 2012-13 | ब्रिस्बेन हीट | पर्थ स्कॉर्चर्स |
| 2013-14 | पर्थ स्कॉर्चर्स | होबार्ट हरिकेन्स |
| 2014-15 | पर्थ स्कॉर्चर्स | सिडनी थंडर |
| 2015-16 | सिडनी थंडर | मेलबर्न स्टार्स |
| 2016-17 | पर्थ स्कॉर्चर्स | सिडनी सिक्सर्स |
| 2017-18 | एडिलेड स्ट्राइकर्स | होबार्ट हरिकेन्स |
| 2018-19 | मेलबर्न रेनेगेड्स | मेलबर्न स्टार्स |
| 2019-20 | सिडनी सिक्सर्स | मेलबर्न स्टार्स |
| 2020-21 | सिडनी सिक्सर्स | पर्थ स्कॉर्चर्स |
| 2021-22 | पर्थ स्कॉर्चर्स | सिडनी सिक्सर्स |
| 2022-23 | पर्थ स्कॉर्चर्स | ब्रिस्बेन हीट |
| 2023-24 | ब्रिस्बेन हीट | सिडनी सिक्सर्स |
| 2024-25 | होबार्ट हरिकेन्स | सिडनी थंडर |
| 2025-26 | पर्थ स्कॉर्चर्स | सिडनी सिक्सर्स |
बिग बैश लीग की सबसे सफल टीम (BBL Most Successful Team)
बीबीएल की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) है, जिसके नाम 6 BBL खिताब है। पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहली बार साइमन कैटिच की कप्तानी में 2013-14 में खिताबी जीत हासिल की थी।
होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes) के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन बनाए, जवाब में होबार्ट हरिकेन्स की टीम 152 रन ही बना सकी। पर्थ स्कॉर्चर्स ने यह फाइनल मैच 39 रनों से जीता।
इसके बाद पर्थ स्कॉर्चर्स ने लगातार अच्छा क्रिकेट खेलते हुए 2014-15 का बीबीएल खिताब भी अपने नाम कर लिया। BBL के इतिहास की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स ने 2016-17, 2021-22, 2022-23 और 2025-26 सीजन में जीत दर्ज की।
25 जनवरी 2026 को खेले गए फाइनल मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने एशटन टर्नर की कप्तानी में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताबी जीत दर्ज की।
बिग बैश लीग विजेता सूची (BBL Winners List) में Perth Scorchers का दबदबा है।
सबसे अधिल बीबीएल जीतने वाली टीमें (BBL Most Titles List)
नीचे दी गई टेबल में सबसे अधिल बीबीएल जीतने वाली टीमों की जानकारी दी गई है-
| टीम का नाम (Team Name) | कुल खिताब (Titles) |
| पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) | 6 |
| सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) | 3 |
| ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) | 2 |
| सिडनी थंडर (Sydney Thunder) | 1 |
| एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) | 1 |
| मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) | 1 |
| होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes) | 1 |
मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक भी बार BBL Winners List 2011-12 से 2025-26 तक में एक भी बार अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाई है। हालांकि यह टीम तीन सीजन (2015-16, 2018-19 और 2019-20) में उपविजेता रही है।
पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) BBL की Most Successful Team हैं। इसके बाद इस लिस्ट में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) का नाम, जिसने 3 बार बिग बैश लीग जीता है।
बिग बैश लीग विजेता कप्तानों की सूची (BBL Winners Captain)
नीचे दी गई टेबल में साल 2011-12 से लेकर 2025-26 तक के BBL विजेता कप्तानों की सूची दी गई है। यह उन कप्तानों की लिस्ट है जिनके नेतृत्व में टीम सफल हुई-
| सीजन (Season) | विजेता कप्तान |
| 2011-12 | स्टीव स्मिथ (सिडनी सिक्सर्स) |
| 2012-13 | क्रिस हार्टली (ब्रिस्बेन हीट) |
| 2013-14 | साइमन कैटिच (पर्थ स्कॉर्चर्स) |
| 2014-15 | एडम वोसेज (पर्थ स्कॉर्चर्स) |
| 2015-16 | माइकल हसी (सिडनी थंडर) |
| 2016-17 | एडम वोसेज (पर्थ स्कॉर्चर्स) |
| 2017-18 | ट्रैविस हेड (एडिलेड स्ट्राइकर्स) |
| 2018-19 | एरोन फिंच (मेलबर्न रेनेगेड्स) |
| 2019-20 | मोइसेस हेनरिक्स (सिडनी सिक्सर्स) |
| 2020-21 | मोइसेस हेनरिक्स (सिडनी सिक्सर्स) |
| 2021-22 | एश्टन टर्नर (पर्थ स्कॉर्चर्स) |
| 2022-23 | एश्टन टर्नर (पर्थ स्कॉर्चर्स) |
| 2023-24 | नाथन मैकस्विनी (ब्रिस्बेन हीट) |
| 2024-25 | नाथन एलिस (होबार्ट हरिकेन्स) |
| 2025-26 | एश्टन टर्नर (पर्थ स्कॉर्चर्स) |
BBL की सभी टीमें
| पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) |
| सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) |
| ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) |
| सिडनी थंडर (Sydney Thunder) |
| एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) |
| मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) |
| होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes) |
| मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) |
बीबीएल विजेता सूची (BBL Winners List) पर आधारित यह लेख सही और सटीक जानकारी देता है। उम्मीद करते है, यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी है।
सवाल-जवाब
सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) ने कितनी BBL ट्रॉफियां जीती?
जवाब- सिडनी सिक्सर्स ने तीन बार बीबीएल जीता है।
एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) ने अंतिम बार बीबीएल कब जीता?
जवाब- एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अंतिम बार बीबीएल खिताब 2017-18 में जीता था।
बिग बैश लीग की सबसे सफल टीम कौनसी है?
जवाब– बिग बैश लीग की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) हैं, जिसने 6 बार खिताब जीता है।
BBL की शुरुआत कब और किस देश में हुई थी?
जवाब- बिग बैश लीग की शुरुआत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया में की थी।
बिग बैश लीग इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन हैं?
जवाब- BBL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस लिन (Chris Lynn) के नाम है।
BBL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन हैं?
जवाब– बिग बैश लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज शॉन एबॉट (Sean Abbott) हैं।
BBL में एक पारी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर किसका हैं?
जवाब- बिग बैश लीग में एक मैच सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ग्लेन मैक्सवेल (154*) के नाम है।
क्या IPL के खिलाड़ी BBL में खेल सकते है?
जवाब– BCCI के नियमों के अनुसार, भारतीय पुरुष खिलाड़ी सन्यास लेने से पहले BBL या किस अन्य विदेशी टी20 लीग में नहीं खेल सकते है।
मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने कितनी बार बीबीएल खिताब जीता है?
जवाब- मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने अब तक एक भी बार बीबीएल का खिताब नहीं जीता है, हालांकि टीम 3 बार उपविजेता रही है।