Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: रिकार्ड्स, शतक और आंकड़ों की पूरी तुलना

भारतीय क्रिकेट में जब भी महान खिलाड़ियों की बात होती है, तो कई लोग Virat Kohli vs Sachin Tendulkar की तुलना करते है। कोई सचिन को बेस्ट बताता है, तो कोई विराट को।

एक तरफ सचिन ने 24 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट की उम्मीदों का बोझ उठाया, वही दूसरी तरफ किंग कोहली ने आधुनिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस, आक्रामकता और रन चेजिंग की अद्भुद क्षमता के दम पर खुद का साम्राज्य खड़ा कर दिया।

हालांकि यह बहस का विषय नहीं है लेकिन अक्सर क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ जाती है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से बेस्ट कौन हैं? वनडे क्रिकेट में कोहली ने सचिन के शतकों (49 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन टेस्ट में बेस्ट आज भी सचिन है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या अलग-अलग दौर, क्रिकेट के बदलते नियमों और पिचों के मिजाज को समझे बिना यह तुलना करना न्यायसंगत हैं? आइए, इस लेख में Sachin vs Kohli Stats Comparison के जरिए आंकड़ों का बारीकी से विश्लेषण करते हैं, ताकि आप खुद यह तय कर सकें कि क्रिकेट का असली गॉड कौन है।

Virat Kohli vs Sachin Tendulkar में कौन है बेस्ट?

क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी की महानता को मापने के कई पैमाने है। सचिन तेंदुलकर को जहाँ उनकी शानदार तकनीक और लंबे क्रिकेट करियर के लिए जाना जाता है, वही विराट कोहली को अच्छी फिटनेस और लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग वजह से महान है। सचिन को उनके अद्भुद रिकॉर्ड, शानदार तकनीक, दुनियां के किसी भी पिच पर बल्लेबाजी करने की क्षमता और लंबे समय तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने की वजह से क्रिकेट जगत में उनको “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है।

दूसरी तरफ कोहली मैदान पर आक्रामक स्वाभाव, बल्लेबाजी में निरंतरता, बेहतरीन फिटनेस और हर परिस्थिति में बल्लेबाजी करने की क्षमता के चलते उन्हें “किंग कोहली” या “चेस मास्टर” जैसे नामों से जाना जाता है।

विराट vs सचिन आंकड़ों की तुलना (Virat Kohli vs Sachin Tendulkar Stats Comparison)

इस टेबल में दोनों दिग्गज खिलाडियों के इंटरनेशनल आंकड़ों (टेस्ट, वनडे और टी20) का तुलनात्मक विवरण दिया गया है-

प्रारूपसचिनविराट
कुल मैच664562
कुल रन3435728359
कुल शतक10085
अर्धशतक164148
औसत48.5352.71
बेस्ट स्कोर248*254*
विकेट20109

क्रिकेट के भगवान बनाम रन मशीन की यह तुलना किसी को महान साबित करने के लिए नहीं है। यहाँ हम सिर्फ आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे है।

सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली की तुलना में अधिक रन बनाए है, अधिक मैच खेले है और अधिक समय तक भी खेला है। लेकिन विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाजी औसत (सभी प्रारूपों को मिलाकर) सचिन की तुलना में अधिक है।

सचिन क्रिकेट से सन्यास ले चुके है जबकि विराट कोहली अभी भी वनडे (ODI) क्रिकेट खेल रहे है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन बनाम किंग कोहली के आंकड़ों को अलग-अलग फॉर्मेट के हिसाब से देखते है, ताकि यह निर्णय लिया जा सकें कि किस फॉर्मेट में किसका जलवा है।

एकदिवसीय क्रिकेट (ODI)

वनडे क्रिकेट में Sachin vs Kohli रिकार्ड्स

प्रारूपसचिनविराट
कुल मैच463314
कुल रन1842614941
कुल शतक4954
अर्धशतक9679
औसत44.8358.59
बेस्ट स्कोर200*183
विकेट15405

ODI क्रिकेट में सचिन ने कोहली से अधिक मैच खेले है और रन भी अधिक बनाए है, लेकिन विराट कोहली का वनडे में बल्लेबाजी औसत सचिन की तुलना में बेहतरीन है। किंग कोहली का 58.59 का औसत अद्भुद है। सचिन के 49 शतक के मुकाबले किंग के 54 शतक है।

जहां लिटिल मास्टर ने वनडे में 96 अर्धशतक बनाए, वही किंग कोहली ने 79 अर्धशतक बनाए है।

टेस्ट क्रिकेट (Test)

टेस्ट क्रिकेट में Master Blaster vs Chase Master के रिकार्ड्स

प्रारूपसचिनविराट
कुल मैच200123
कुल रन159219230
कुल शतक5130
अर्धशतक6831
औसत53.7846.85
बेस्ट स्कोर248*254*
विकेट460

सचिन का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत कोहली से बेहतर है। सचिन बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी में टीम के लिए उपयोगी थे। टेस्ट क्रिकेट में सचिन के आंकड़े हर मामले में कोहली से बेहतर है।

टी20 क्रिकेट की यहाँ पर अलग से तुलना नहीं की गई है, क्योंकि की सचिन ने मात्र एक T20 मैच खेला था।

SENA देशों के खिलाफ रिकार्ड्स

क्रिकेट में SENA देश उन चार प्रमुख देशों का Short Form है, जिन्हें एशियाई टीमों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण विदेशी दौरा माना जाता है। इन देशों में South Africa, England, New Zealand और Australia शामिल है।

यहाँ की पिचें तेज, उछालभरी (Bouncy) और स्विंग के अनुकूल होती है, जबकि एशियाई उपमहाद्वीप में स्पिन फ्रेंडली और धीमी होती है। SENA देशों के खिलाफ Virat Kohli vs Sachin Tendulkar की तुलनात्मक टेबल-

टेस्ट (Test)

सचिन बनाम कोहली SENA देशों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सचिन तेंदुलकर के टेस्ट आंकड़े विराट कोहली की तुलना में बेहतर हैं।

आंकड़ेसचिनकोहली
मैच6348
रन53873781
शतक1712
औसत51.3041.54

सचिन तकनिकी रूप से बहुत ही मजबूत और बेहतरीन बल्लेबाज थे और यही वजह हैं कि इंग्लैंड की स्विंग और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तेज पिचों पर बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल और क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में सचिन कोहली से आगे है।

तकनीक और निरंतरता के दम पर सचिन में कठिन और बिना DRS वाले दौरे में SENA देशों में 51 से अधिक के औसत से रन बनाए है। सचिन का टेस्ट में इंग्लैंड की तेज और स्विंग पिचों पर 54.31 का अविश्वसनीय औसत है।

जबकि किंग कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49.50 का शानदार औसत है।

ODI (वनडे)

लिटिल मास्टर बनाम रन मशीन का SENA देशों में तुलनात्मक सारणी नीचे दी गई है-

आंकड़ेसचिनकोहली
मैच9288
रन31893639
शतक0510
औसत37.0851.25

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी और शार्ट बॉल को खेलने की क्षमता ने उन्हें वनडे प्रारूप में सचिन से आगे रखा है।

अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ए बी डिविलियर्स का मानना है कि आधुनिक सिमित ओवरों के क्रिकेट में उछाल भरी पिचों और आक्रामक शार्ट-पिच गेंदबाजी को खेलने में विराट कोहली ने अभूतपूर्व क्षमता दिखाई है।

SENA देशों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रेड बॉल (Red Ball) क्रिकेट में किंग कोहली से आगे है, जबकि वनडे क्रिकेट में कोहली आगे है।

कप्तानी की तुलना

नीचे दी गई टेबल में Virat Kohli vs Sachin Tendulkar की तुलना बतौर कप्तान की गई है-

रिकॉर्डसचिनकोहली
टेस्ट2568
वनडे7395

सचिन ने भारत के लिए 25 टेस्ट मैचों और 73 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की जबकि किंग कोहली 68 टेस्ट मैचों, 95 वनडे मैचों और 50 टी20 मैचों में कप्तानी की थी।

सचिन की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट में 25 में से 4 मैच जीते जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वनडे में सचिन की कप्तानी में खेले गए 73 मैचों में 23 मैचों में जीत हासिल की जबकि 43 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान 1 मैच ताई हुआ और 6 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी प्रारूपों में किंग कोहली ने 213 मैचों में कप्तानी की, इनमें से भारत ने 135 मैच जीते, इनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 63.38% रहा।

जबकि सचिन की कप्तानी में भारत ने 98 मैच खेले और उनमें से 27 मैच ही जीते, इस तरह उनकी कप्तानी में भारत की जीत का प्रतिशत 27.55% रहा।

बतौर कप्तान विराट कोहली, सचिन से अच्छे है।

90 का दशक vs आधुनिक दौर

सचिन तेंदुलकर और कोहली दोनों अलग-अलग दौर में महान खिलाड़ी रहे है, ऐसे में दोनों दौर की तुलना करना जरुरी है ताकि आप दोनों दिग्गज क्रिकेटर के Aura का अंदाजा सही तरीके से लगा सके।

पिच की स्थिति-

सचिन के समय की पिचें अधिक चुनौतीपूर्ण, अनियंत्रित और तेज/स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल होती थी। जबकि आधुनिक क्रिकेट में पिच बेहतर रखरखाव की वजह से बल्लेबाजी के अनुकूल (Flat Pitches) बनाई जाती है।

DRS सिस्टम

उस दौर में डीआरएस सिस्टम शुरूआती दौर में था इसलिए मैदानी अंपायर की गलत कॉल पर बल्लेबाज आउट हो जाते थे जबकि आज के समय में DRS तकनीक के साथ UltraEdge, Ball Tracking की तकनीकों से अंपायर की गलत कॉल से बल्लेबाज आउट नहीं होते है।

गेंदबाजी की गुणवत्ता (Bowling Quality)

सचिन तेंदुलकर के दौर में वकार यूनिस, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, शोएब अख्तर, एलन डोनाल्ड जैसे ऑल टाइम महान गेंदबाज थे जबकि आधुनिक समय में टी20 क्रिकेट की अधिकता की वजह से गेंदबाजी में निरंतरता की जगह विविधता (Variation) पर अधिक ध्यान दिया जाता है।

नई गेंद का नियम

वनडे क्रिकेट में पूरी पारी में सिर्फ एक गेंद का उपयोग होता था, जिसकी वजह से गेंद पुरानी होने के बाद रिवर्स स्विंग होने लगती थी और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल था।

जबकि आज के समय में दोनों छोर से दो नई गेंदों का नियम है, जिसके कारण गेंद पुरानी नहीं होती है और बल्लेबाज जमकर रन बनाते है।

फील्डिंग प्रतिबन्ध

सचिन तेंदुलकर के दौर में आउटफील्ड में 4-5 फील्डर बाहर रखने की अनुमति थी, जिससे बॉउंड्री लगाना मुश्किल था जबकि आज के समय में 5 फील्डर इनफील्ड के अंदर रखने की वजह से 11 से 40 ओवर के मध्य बॉउंड्री लगाना आसान है।

बैट, बॉउंड्री लाइन और सुरक्षा

उस समय पारम्परिक लड़की से बने भारी बैट का उपयोग किया जाता था जबकि आज के समय में English Willow के बेहतरीन बैट चलन में है।

इतना ही नहीं उस समय बॉउंड्री लाइन की लम्बाई 80-90 मीटर होती थी जबकि आज के समय में यह 60-70 मीटर की हो होती है।

पहले के सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थे जबकि आज के समय में कम वजन के उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट मौजूद है।

जिस दौर में सचिन तेंदुलकर खेले और जिस दौर में विराट कोहली खेल रहे है, आप स्वयं इस प्रश्न का जवाब दे सकते हैं कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में से बेस्ट कौन हैं?

शतकों का महाशतक

भारतीय क्रिकेट महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम शतकों का शतक दर्ज है, अर्थात उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में कुल मिलाकर शतक बनाए है। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक और टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक दर्ज है।

दूसरी तरह टीम इंडिया की रन मशीन किंग कोहली के नाम वनडे में 54 शतक, टेस्ट में 30 और टी20 में 1 शतक दर्ज है। इनके नाम कुल 85 शतक है। किंग कोहली अभी भी सचिन के 100 शतकों से काफी पीछे है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल शतकों के मामले में सचिन कोहली से अभी बहुत आगे है। रेड बॉल क्रिकेट में सचिन और वाइट बॉल क्रिकेट में कोहली ही किंग है।

कुल शतकों के हिसाब से सचिन को “गॉड ऑफ क्रिकेट” कहना कतई गलत नहीं है।

इस सवाल का जवाब देना कि Virat Kohli vs Sachin Tendulkar में से कौन बेस्ट है, यह गलत होगा। दोनों ही अपने-अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

क्या आप जानते है कि Virat Kohli vs Babar Azam में से कौन हैं, बेस्ट? आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण।