Virat Kohli vs Babar Azam: रिकार्ड्स, शतक और आंकड़ों की पूरी तुलना

आधुनिक क्रिकेट में Virat Kohli vs Babar Azam की तुलना सबसे चर्चित विषयों में से एक है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने देश के लिए ढेरों रन बनाए हैं, लेकिन जब बात करियर के कुल आंकड़ों, शतकों और मैच जिताऊ पारियों की आती है, तो असली तस्वीर सामने आती है।

इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर क्रिकेट जगत दो गुटों में बंटा नजर आता है। एक तरफ पाकिस्तानी फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर बाबर आजम की निरंतरता को अच्छा बताते हैं, वहीं दुनिया भर के क्रिकेट विशेषज्ञ और आंकड़े विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच-विनर खिलाड़ी मानते हैं।

भावनाओं से परे Virat kohli vs babar azam stats comparison को निष्पक्षता से देखें, तो यह निर्णय लेने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए कि विराट कोहली और बाबर आजम में बेस्ट कौन हैं?

इस लेख में हम वनडे, टेस्ट और T20 तीनों फॉर्मेट में दोनों के करियर रन, शतक, औसत, SENA देशों में प्रदर्शन, आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में किए गए प्रदर्शन का विश्लेषणात्मक आकलन करेंगे।

Virat Kohli vs Babar Azam का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इनका टी20 डेब्यू 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ जबकि टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 जून 2011 को किया था।

दूसरी ओर बाबर आजम ने वनडे में 31 मई 2015 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इनका टी20 डेब्यू 7 सितम्बर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ जबकि टेस्ट डेब्यू 13 अक्टूबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

विराट कोहली बनाम बाबर आजम का इंटरनेशनल करियर रिकार्ड्स और आंकड़ें इस प्रकार है-

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
देशभारतपाकिस्तान
डेब्यू18 अगस्त 200831 मई 2015
मैच562353
पारियां629396
नॉट आउट9145
रन2835915910
औसत52.7145.33
स्ट्राइक रेट79.7379.80
उच्च स्कोर254*196
शतक (100)8532
अर्धशतक (50)148110
विकेट लिए92
बेस्ट रैंकिंग1 (सभी फॉर्मेट में)1 (सभी फॉर्मेट में)

इस टेबल में शामिल सभी आंकड़े (Stats) इंटरनेशनल क्रिकेट (ODI, T20 और Test) के हैं। विराट कोहली आंकड़ों के हिसाब से बाबर आजम से बहुत आगे है। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का अनुभव बाबर आजम से लगभग दोगुना है।

Virat kohli vs babar azam stats comparison में बाबर आजम के मुकाबले विराट कोहली नंबर एक पर है। कुल रन, औसत , स्ट्राइक रेट और शतकों के मामले में किंग कोहली का कोई मुकाबला नहीं है।

कोहली के 85 इंटरनेशनल शतकों के मुकाबले बाबर आजम के 32 शतक है। रनों के हिसाब से भी बाबर आजम, रन मशीन विराट से काफी पीछे है।

दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 रैंक पर रह चुके हैं। विराट कोहली बनाम बाबर आजम की तुलना करने पर स्टैट्स के आधार पर परिणाम किंग कोहली के पक्ष में हैं।

दोनों ने अपना उच्च स्कोर टेस्ट क्रिकेट में बनाया है।

अब हम Virat Kohli vs Babar Azam की तुलना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग करेंगे ताकि आप वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों के आधार पर दोनों खिलाड़ियों के बीच सटीक तुलना कर, यह निष्कर्ष निकाल सकें कि क्रिकेट का असली किंग कौन हैं?

वनडे में विराट कोहली vs बाबर आजम

विराट कोहली बनाम बाबर आजम का वनडे इंटरनेशनल करियर रिकार्ड्स और आंकड़ें इस प्रकार है-

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
देशभारतपाकिस्तान
डेब्यू18 अगस्त 200831 मई 2015
मैच314143
पारियां302140
नॉट आउट4716
रन149416626
औसत58.5953.43
स्ट्राइक रेट93.9586.59
उच्च स्कोर183158
शतक (100)5420
अर्धशतक (50)7938
विकेट लिए50
बेस्ट रैंकिंग11

वनडे में विराट कोहली ने बाबर आजम से लगभग 7 साल पहले डेब्यू किया था। किंग कोहली अब तक 314 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके है, जबकि बाबर आजम ने अभी तक 143 वनडे मैच ही खेले है। ऐसे में एकदिवसीय क्रिकेट में विराट का अनुभव बाबर की तुलना में कही अधिक है।

ऊपर दी गई टेबल के हर पैरामीटर में किंग कोहली, बाबर आजम से बेहतर खिलाड़ी हैं। रन मशीन किंग कोहली 15 हजार वनडे रन के बेहद करीब है, जबकि बाबर अभी 10 हजार वनडे रन से भी काफी दूर है।

उपरोक्त तालिका और मानदण्ड के आधार पर यह कहा जा सकता हैं कि वनडे क्रिकेट में किंग कोहली, बाबर आजम से कई गुना बेहतरीन खिलाड़ी है

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली बनाम बाबर आजम

विराट कोहली बनाम बाबर आजम का टेस्ट इंटरनेशनल करियर रिकार्ड्स और आंकड़ें इस प्रकार है-

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
देशभारतपाकिस्तान
डेब्यू20 जून 201113 अक्टूबर 2016
मैच12365
पारियां210120
नॉट आउट1311
रन92304688
औसत46.8543.00
स्ट्राइक रेट55.5755.19
उच्च स्कोर254*196
शतक (100)309
अर्धशतक (50)3133
विकेट लिए02
बेस्ट रैंकिंग11

टेस्ट क्रिकेट में भी विराट कोहली का अनुभव और रिकार्ड्स बाबर आजम से बेहतर है। विराट कोहली से 5 वर्ष बाद बाबर आजम ने टेस्ट में डेब्यू किया था। टेस्ट मैच की संख्या, कुल रन, शतक और औसत सभी मामलों में विराट कोहली पड़ला भारी है।

इस तालिका का विश्लेषण करने पर आप स्वयं परिणाम निकाल सकते हैं कि विराट और बाबर में से बेस्ट कौन है।

T20 क्रिकेट में विराट कोहली बनाम बाबर आजम

विराट कोहली बनाम बाबर आजम का T20 इंटरनेशनल करियर रिकार्ड्स और आंकड़ें इस प्रकार है-

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
देशभारतपाकिस्तान
डेब्यू12 जून 20107 सितम्बर 2016
मैच125145
पारियां117136
नॉट आउट3118
रन41884596
औसत48.6938.94
स्ट्राइक रेट137.04128.02
उच्च स्कोर122*122
शतक (100)13
अर्धशतक (50)3839
विकेट लिए40
बेस्ट रैंकिंग11

T20 क्रिकेट में बाबर आजम ने विराट कोहली से अधिक मैच खेले है और रन, शतक और अर्धशतक के मामले में बाबर आजम आगे हैं लेकिन टी20 में विराट को शानदार 48.69 का औसत बाबर आजम 38.94 की तुलना में बेहद शानदार है।

जबकि औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में किंग कोहली, बाबर आजम से बेहतर है, कोहली टी20 क्रिकेट से सन्यास ले चुके है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में Virat kohli vs babar azam stats comparison और क्रिकेट के सभी फॉर्मट में विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना करने पर, परिणामस्वरूप चेस मशीन और किंग विराट कोहली, बाबर आजम से बहुत आगे है।

दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर रह चुके हैं।

कप्तानी की तुलना और रिकार्ड्स

Virat Kohli vs Babar Azam की कप्तानी की तुलना और रिकार्ड्स का तुलनात्मक अध्ययन करने से यह बात सामने आ जाएगी कि क्रिकेट के मैदान पर कप्तान के रूप में कौनसा खिलाड़ी बेस्ट है।

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
मैच (कुल)213150
जीत13585
हार6051
टाई/ड्रा1814
जीत का प्रतिशत (Win %)63.3856.66

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट (टी20, वनडे और टेस्ट) में कुल मिलकर 213 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिनमें उनका जीत प्रतिशत 63.38 रहा है। टेस्ट क्रिकेट में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बार इतिहास रचा है।

विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में पराजित (2018-19) किया था। कोहली की कप्तानी में भारत ने 40 टेस्ट मैच जीते हैं, उनमें से 16 भारत के बहार जीते।

बाबर आजम ने कुल 150 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है, उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 56.66% रहा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी के मामले में भी विराट कोहली, पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम से अच्छे खिलाड़ी है। आंकड़ों के आधार पर तुलनात्मक रूप से किंग कोहली बेहतर कप्तान है।

अन्य क्षेत्रों में किंग कोहली vs बाबर आजम

Virat kohli vs babar azam stats comparison करने के बाद भी ऐसे कई क्षेत्र है जिनमें दोनों प्लेयर्स की तुलना की जा सकती है और इस तुलना के आधार पर इस नतीजे पर पहुँच सकते है कि बाबर आजम और विराट कोहली में से बेस्ट कौन है

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में तरह-तरह की तुलना करने के बाद अब दोनों खिलाड़ियों की कमाई, फैन फॉलोइंग, दबाव में प्रदर्शन, SENA देशों में रिकार्ड्स, करियर ग्राफ, फिटनेस और फील्डिंग के साथ-साथ आईसीसी अवार्ड्स का भी तुलनात्मक अध्ययन करते हैं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सकें।

कमाई की तुलना

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
नेट वर्थलगभग ₹1050 – ₹1100 करोड़लगभग ₹40 – ₹45 करोड़
BCCI/PCB कॉन्ट्रैक्टA+ ग्रेड (₹7 करोड़ प्रति वर्षकैटगरी A (₹1.5 – ₹1.8 करोड़ प्रति वर्ष)
IPL/PSL फीस₹15 – ₹21 (प्रति सीजन)₹1.4 – ₹1.5 करोड़ (प्रति सीजन)
ब्रांड एंडोर्समेंट (प्रति एड)₹7 – ₹10 करोड़₹50 लाख – ₹1 करोड़

कमाई की तुलना में किंग कोहली पाकिस्तान के बाबर आजम से बहुत आगे है। जहाँ विराट कोहली की नेट वर्थ लगभग ₹1100 करोड़ है, वही बाबर आजम की नेट वर्थ ₹45 करोड़ है, जो किंग कोहली की तुलना में बेहद कम है।

फैन फॉलोइंग (Fan Following)

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
इंस्टाग्राम (फैन फॉलोइंग)271 मिलियन + 5.5+ मिलियन
एक्स (X) (फैन फॉलोइंग)65+ मिलियन5+ मिलियन
लोकप्रियतादुनिया के टॉप-3 एथलीट में शामिलपाकिस्तान में लोकप्रिय

सोशल मीडिया और वैश्विक लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और बाबर आजम के बीच बहुत बड़ा अंतर है। किंग कोहली न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एथलीट्स में से एक हैं। विराट दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले टॉप-3 एथलीट्स में शामिल है।

वहीं बाबर आजम भी पाकिस्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में एक प्रसिद्ध नाम है लेकिन विराट की तुलना में वे कही से कही तक नहीं है।

Fan Following के मामले में Virat Kohli vs Babar Azam की तुलना करना ही बेकार है, क्योंकि इस मामले में दोनों में रात-दिन का अंतर है।

दबाव में प्रदर्शन

विराट कोहली और बाबर आजम दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के प्रमुख बल्लेबाज हैं, लेकिन जब मैच में भारी दबाव के समय- जैसे रन चेज (Run Chase), आईसीसी नॉकआउट मैच या भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला होता है, तब दोनों के प्रदर्शन में अंतर देखने को मिलना है।

विराट कोहली

भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले विराट कोहली “चेज मास्टर” के रूप में प्रसिद्ध है। वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते समय विराट के 25+ शतक और 60+ का औसत है, जो उन्हें दुनिया का महानतम बल्लेबाज बनाता है।

साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल और 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच-विनिंग पारियों के अलावा, वर्ल्ड कप 2016 में सेमीफइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल पिच पर 89* की पारी, टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ (सेमीफाइनल) 50 रनों की पारी, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी, कोहली को किंग बनाती है।

इतना ही नहीं टी20 विश्व कप 2014 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72* रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुँचाया था।

टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने जिस अंदाज में मैच जिताया, हर कोई उनका फैन हो गया। इस मैच में भारत की जीत की उम्मीदें खत्म हो चुकी थी लेकिन एक आस थी, किंग कोहली मैदान पर थे। कोहली ने इस मैच में वो कर दिखाया जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

हारिस रऊफ के 19वें ओवर की अंतिम 2 बॉल पर विराट कोहली से जिस तरह से लगातार दो छक्के मारे, यकीन करना मुश्किल था। पाकिस्तान के जबड़े में हाथ डालकर कोहली ने मैच भारत की झोली में डाल दिया।

मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए, इस मैच में कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली टीम को अकेले दम पर कठिन परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाने में सक्षम है।

बाबर आजम

बाबर आजम रन चेज में अच्छा प्रदर्शन करते है लेकिन बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय उनका स्ट्राइक रेट गिर जाता है। आईसीसी नॉकआउट मैचों में इनकी ओर से बड़ी पारिया बहुत देखने को मिली है।

भारत के खिलाफ दबाव में बड़ी पारी खेलने में इनको संघर्ष करना पड़ता है। हालाँकि बाबर आजम अपनी टीम को स्थिरता प्रदान करते हैं, लेकिन फिनिशर के रूप में मैच जिताने की क्षमता में अभी भी सुधार की जरुरत है।

दबाव में बेहतर प्रदर्शन के मामले में Virat Kohli vs Babar Azam की तुलना करना ही गलत है, इस मामले में किंग कोहली बहुत आगे है।

SENA देशों में रिकॉर्ड

पैरामीटरविराट कोहलीबाबर आजम
कुल रन8000+5500+
शतक2116
औसत51.4242.50

SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में विराट कोहली के नाम 21 शतक हैं, जबकि बाबर आजम के नाम 16 शतक है। SENA देशों में विराट कोहली का प्रदर्शन बाबर आजम से बेहद अच्छा है।

आईसीसी अवार्ड्स और Milesstones

Virat Kohli vs Babar Azam में से कौन बेस्ट हैं? इसका निष्कर्ष निकालने के लिए आईसीसी अवार्ड्स से दोनों खिलाड़ियों की तुलना करना भी एक अच्छा मानदण्ड है।

मानदण्डविराट कोहलीबाबर आजम
ICC Sir Garfield Sobbs Trophy (Cricketer Of The Decade)1 (2010)0
ICC Cricketer Of The Year2 (2017, 2018)1 (2022)
ICC ODI Cricketer Of The Decade1 (2010)0
ICC ODI Player Of The Year4 (2012, 2017, 2018, 2023) 2 (2021, 2022)
ICC Test Player Of The Year1 (2018)0
ICC Spirit Of Cricket Award1 (2019)0

प्रमुख माइलस्टोन्स (Milestones) की तुलना करके भी हम इस निष्कर्ष पर पहुँच सकते है कि Virat Kohli vs Babar Azam में से अच्छा खिलाड़ी कौन है। इसके लिए नीचे टेबल बनाई गई है, ताकि आसानी से समझ सकें-

माइलस्टोनविराट कोहलीबाबर आजम
सबसे तेज 10000 ODI रन205 पारियां (वर्ल्ड रिकॉर्ड)अब तक 6600+रन
इंटरनेशनल शतक8532
वनडे शतक5420
तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 आईसीसी रैंकिंगहाँहाँ
कप्तान के रूप में प्रदर्शनभारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान (40 जीत, विदेश में 16 जीत)ठीक-ठाक

अलग-अलग क्षेत्रों में विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना करने पर, यह साबित होता है, कि किंग कोहली क्रिकेट के हर क्षेत्र में बाबर आजम से बेहतरीन खिलाड़ी है। पता नहीं कैसे लोग विराट से बाबर की तुलना करते है।

विभिन्न रिसर्च, तुलनात्मक अध्ययन और अलग-अलग मानदण्डों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों का विश्लेषणात्मक अध्ययन से यह बात स्पष्ट है कि विराट कोहली बेस्ट है।

आधुनिक क्रिकेट में विराट से किसी भी खिलाड़ी की तुलना करना सही नहीं है। चाहे दबाव में प्रदर्शन की बात हो या ओवरऑल क्रिकेट के सभी फोर्मट्स की बात हो Virat Kohli vs Babar Azam में कोई तुलना नहीं है। अगर विराट कोहली की तुलना किसी से की जानी चाहिए तो वे सचिन है।

विराट कोहली vs सचिन तेंदुलकर में से कौन बेस्ट हैं? यह तुलना का विषय हो सकता है, लेकिन किंग कोहली की बाबर आजम के साथ दूर-दूर तक कोई तुलना नहीं हो सकती है।

विराट कोहली असल में आधुनिक क्रिकेट के किंग है।