IPL विजेता टीमों की सूची 2008 से 2026

IPL विजेता टीमों की सूची से ना सिर्फ विजेता टीम बल्कि अन्य रिकार्ड्स की जानकारी भी मिलेगी। आईपीएल (IPL) आज दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी हैं, इसकी शुरुआत 2008 से हुई थी। इस लीग का पहला खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक इसके 18 सीजन खेले जा चुके हैं और अभी 19 वा संस्करण चल रहा है।

2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना पहला खिताब जीतकर सालों से चला आ रहा सूखा खत्म किया। इस लेख में हम 2008 से लेकर 2025 तक के सभी विजेताओं और साल 2026 के ताजा अपडेट्स के बारे में जानेंगे।

इस लेख में IPL विजेता टीमों की सूची और विजेता कप्तानों के नाम सूचीबद्ध तरीके से दिए गए हैं।

आईपीएल की संक्षिप्त में जानकारी

IPL विजेता टीमों की सूची से पहले आईपीएल की यह संक्षिप्त जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

तथ्य (Fact)विवरण (Description)
प्रथम चेयरमैन (संस्थापक/जनक)ललित मोदी
आयोजकभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
प्रथम संस्करणसाल 2008
कुल सीजन (2008 से 2026) 19
सबसे अधिक रन (बल्लेबाज)विराट कोहली (8900+ रन)
सबसे सफल गेंदबाजयुजवेंद्र चहल (220+ विकेट्स)
सबसे सफल टीममुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 5-5 खिताब
वर्तमान चैंपियन (2025)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

IPL विजेता टीमों की सूची 2008 से 2026

साल (Year)विजेताजीत अंतरउपविजेता
2008राजस्थान रॉयल्स
3 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स
2009डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद6 रनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010
चेन्नई सुपर किंग्स
22 रनमुंबई इंडियंस
2011
चेन्नई सुपर किंग्स
58 रनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012कोलकाता नाईट राइडर्स5 विकेटचेन्नई सुपर किंग्स
2013मुंबई इंडियंस23 रनचेन्नई सुपर किंग्स
2014कोलकाता नाईट राइडर्स3 विकेट
किंग्स इलेवन पंजाब
2015मुंबई इंडियंस41 रनचेन्नई सुपर किंग्स
2016सनराइजर्स हैदराबाद8 रनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017मुंबई इंडियंस1 रनराइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स
2018
चेन्नई सुपर किंग्स
8 विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद
2019मुंबई इंडियंस1 रनचेन्नई सुपर किंग्स
2020मुंबई इंडियंस
5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स
2021
चेन्नई सुपर किंग्स
27 रनकोलकाता नाईट राइडर्स
2022गुजरात टाइटंस7 विकेटराजस्थान रॉयल्स
2023
चेन्नई सुपर किंग्स

5 विकेट

गुजरात टाइटंस
2024कोलकाता नाईट राइडर्स8 विकेटसनराइजर्स हैदराबाद
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 रनपंजाब किंग्स
2026जारी हैं. ..

सर्वाधिक IPL विजेता टीमों की सूची

टीम का नामकितनी बार जीतार्ष
चेन्नई सुपर किंग्स52010, 2011, 2018, 2021, 2023
मुंबई इंडियंस52013, 2015, 2017, 2019, 2020
कोलकाता नाईट राइडर्स32012, 2014, 2024
सनराइजर्स हैदराबाद12016
राजस्थान रॉयल्स12008
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद12009
गुजरात टाइटंस12022
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु12025

कभी IPL नहीं जीतने वाली टीमें

टीम का नामटाइटल जीत
दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स)0
पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब)0
लखनऊ सुपर जायंट्स0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोचक तथ्य

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक 10 बार आईपीएल का फाइनल खेला हैं।
  • प्रथम आईपीएल सीजन (2008) राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में जीता था।
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011 में और मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार 2 बार खिताब अपने नाम करने वाली टीम्स हैं।
  • सुरेश रैना को “मिस्टर आईपीएल” कहा जाता हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल के पहले 11 सीजन में एक भी मैच मिस नहीं किया था।
  • आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2010) हैं।
  • विराट कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं आईपीएल के पहले सीजन 2008 से लेकर 2026 तक एक ही टीम (RCB) से खेल रहे हैं।
  • आईपीएल की पहली ही पारी में ब्रेंडन मैकुलम ने नॉट आउट 158 रन बनाए थे।
  • अमित मिश्रा एकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने 3 बार हैट्रिक ली हैं।
  • साल 2013 में क्रिस गेल द्वारा 66 बॉल पर बनाए गए 175* रन आज भी एक रिकॉर्ड हैं।
  • आईपीएल का सबसे महंगा ओवर 37 रनों का हैं, यह रिकॉर्ड प्रशांत परमेश्वरन और हर्षल पटेल के नाम दर्ज हैं।
  • सचिन तेंदुलकर आईपीएल में पहली ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • साल 2009 में आम चुनाव के चलते आईपीएल का पूरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था।
  • पियूष चावला ने अपने आईपीएल करियर के पहले 380 ओवर्स में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी थी।
  • आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा होता हैं “यत्र प्रतिभा अवसराप्नोति” जिसका अर्थ हैं- जहाँ प्रतिभा अवसर प्राप्त करती हैं।

आईपीएल विजेता कप्तान और सीजन के बेस्ट खिलाड़ी

सालविजेता टीमकप्तानमैन ऑफ द मैच (फाइनल)मैन ऑफ द सीरीज
2008राजस्थान रॉयल्सशेन वार्नयूसुफ पठानशेन वाटसन
2009डेक्कन चार्जर्स हैदराबादएडम गिलक्रिस्टअनिल कुंबलेएडम गिलक्रिस्ट
2010चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीसुरेश रैनासचिन तेंदुलकर
2011चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीमुरली विजयक्रिस गेल
2012कोलकाता नाईट राइडर्सगौतम गंभीरमनविंदर बिस्लासुनील नारायण
2013मुंबई इंडियंसरोहित शर्माकीरोन पोलार्डशेन वाटसन
2014कोलकाता नाईट राइडर्सगौतम गंभीरमनीष पाण्डेग्लेन मैक्सवेल
2015मुंबई इंडियंसरोहित शर्मारोहित शर्माआंद्रे रसेल
2016सनराइजर्स हैदराबादडेविड वार्नरबेन कटिंगविराट कोहली
2017मुंबई इंडियंसरोहित शर्माक्रुणाल पांड्याबेन स्टोक्स
2018चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीशेन वाटसनसुनील नारायण
2019मुंबई इंडियंसरोहित शर्माजसप्रीत बुमराहआंद्रे रसेल
2020मुंबई इंडियंसरोहित शर्माट्रेंट बोल्टजोफ्रा आर्चर
2021चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीफाफ डु प्लेसिसहर्षल पटेल
2022गुजरात टाइटंसहार्दिक पांड्याहार्दिक पांड्याजोश बटलर
2023चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीडेविड कॉनवेशुभमन गिल
2024कोलकाता नाईट राइडर्सश्रेयस अय्यरमिचेल स्टार्कसुनील नारायण
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुरजत पाटीदारक्रुणाल पांड्यासूर्यकुमार यादव
2026जारी हैं

आईपीएल के ऐतिहासिक आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ टीम्स की जीत या हार का खेल नहीं हैं, यह व्यक्तिगत प्रदर्शन और प्रतिभा दिखाने का एक बहुत बड़ा मंच हैं। हर सीजन में खिलाड़ियों के बिच आईपीएल के 2 सबसे बड़े पुरस्कारों के लिए जोरदार टक्कर होती हैं। जिनका नाम हैं पर्पल कैप (Purple Cap) और ऑरेंज कैप (Orange Cap).

ऑरेंज कैप पुरे आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती हैं, जबकि सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती हैं। निचे दी गई तालिका (Table) में आईपीएल के पहले सीजन से अब तक के आंकड़े दिए गए हैं।

ऑरेंज कैप (Orange Cap) विजेता सूचि 2008 से 2026

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा ऑरेंज कैप एक आईपीएल सीजन में ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती हैं। अब तक के आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। कोहली ने साल 2016 में 973 रन बनाकर जो इतिहास रचा था वह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया हैं।

सालविजेता नामरन
2008शॉन मार्श (PBKS)616
2009मैथ्यू हेडन (CSK)572
2010सचिन (MI)618
2011क्रिस गेल (RCB)608
2012क्रिस गेल (RCB)733
2013माइकल हसी (CSK)733
2014रॉबिन उथप्पा (KKR)660
2015डेविड वार्नर (SRH)562
2016विराट कोहली (RCB)973
2017डेविड वार्नर (SRH)641
2018केन विलियमसन (SRH)735
2019डेविड वार्नर (SRH)692
2020के. एल. राहुल (PBKS) 670
2021रितुराज गायकवाड़ (CSK)635
2022जोस बटलर (RR)863
2023शुभमन गिल (GT)890
2024विराट कोहली (RCB)741
2025साई सुदर्शन (GT)759
2026जारी

पर्पल कैप (Purple Cap) विजेता सूचि 2008 से 2026

एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। साल 2013 में ड्वेन ब्रावो ने 32 विकेट और साल 2021 में हर्षल पटेल ने भी 32 विकेट हासिल किए थे।

सालखिलाड़ी का नामटीम का नामविकेट लिए
2008सोहेल तनवीरराजस्थान रॉयल्स22
2009आरपी सिंहदिल्ली कैपिटल्स23
2010प्रज्ञान ओझादिल्ली कैपिटल्स21
2011लसिथ मलिंगामुंबई इंडियंस28
2012मोर्ने मोर्केलदिल्ली कैपिटल्स25
2013ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स32
2014मोहित शर्माचेन्नई सुपर किंग्स23
2015ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स26
2016भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद23
2017भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद26
2018एंड्रयू टाईपंजाब किंग्स24
2019इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स26
2020कगिसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स30
2021हर्षल पटेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु32
2022युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्स27
2023मोहम्मद शमीगुजरात टाइटंस28
2024हर्षल पटेलपंजाब किंग्स24
2025प्रसिद्ध कृष्णागुजरात टाइटंस25
2026जारी

आईपीएल 2026

अभी इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन चल रहा हैं। इसकी शुरुआत 28 मार्च 2026 के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से हुई हैं। इस सीजन में 10 टीमों के बिच कुल 74 मैच (70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मैच) खेले जा रहे हैं। यह सीजन समाप्त होते ही IPL विजेता टीमों की सूची अपडेट कर दी जाएगी।

विज़ी ट्रॉफी से टीम इंडिया का सफर कैसे तय करें?

सवाल-जवाब

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम कौनसी हैं?

जवाब- मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने 5-5 बार खिताब जीता हैं।

क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कभी IPL जीता हैं?

जवाब- हाँ, साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता था।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम हैं?

जवाब- यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। कोहली ने साल 2016 में 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। पिछले 10 साल से एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम हैं।

आईपीएल में ऑरेंज कैप (Orange Cap) क्या होती हैं?

जवाब- एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती हैं।

आईपीएल में पर्पल कैप (Purple Cap) क्या होती हैं?

जवाब- एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती हैं।

किस टीम ने एक भी बार आईपीएल नहीं जीता हैं?

जवाब- दिल्ली कैपिटल, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता हैं।

आईपीएल का पहला सीजन कब खेला गया और किसने जीता था?

जवाब- आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, राजस्थान रॉयल्स प्रथम आईपीएल टाइटल विजेता हैं। शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला संस्करण जीता था।

क्या कभी पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल खेले हैं?

जवाब- हाँ, साल 2008 में आयोजित पहले आईपीएल सीजन में पाकिस्तान के कई खिलाड़ी शामिल थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन कौन हैं?

जवाब- आईपीएल में विराट कोहली (8900+) सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?

जवाब- आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल (220+) के नाम दर्ज हैं।

आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन हैं?

जवाब- महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर 5-5 खिताब जीते हैं, ये दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।