English Willow Bat क्या है? पहचान और खरीदारी गाइड

क्रिकेट की दुनिया में जब भी एक प्रोफेशल और बेहतरीन क्रिकेट बैट (Cricket Bat) की बात होती है तो सबसे पहले English Willow Bat का जिक्र जरूर होता है। चाहे महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट हो या विराट कोहली का कवर ड्राइव हो या रोहित शर्मा का पुल शॉट, इन सब के पीछे इस खास लकड़ी (English Willow) का योगदान होता है।

क्या आप जानते है कि यह लकड़ी इतनी खास क्यों है और यह कश्मीरी विलो से किस तरह से अलग है?

इस लेख में आप English Willow के बारे में पढ़ेंगे और यह भी जानेंगे कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के लिए यह कितनी जरुरी है।

इंग्लिश विलो क्या है (What Is English Willow)

इंग्लिश विलो एक विशेष तरह के पेड़ की लकड़ी है जिसका वैज्ञानिक नाम Salix Alba Caerulea है। यह पेड़ इंग्लैंड के ठंडे इलाकों खासकर एसेक्स और सफोक में पाया जाता है। यहाँ का वातावरण इस पेड़ के अनुकूल होता है। यहाँ की मिट्टी और नमी इस पेड़ की लकड़ी को लचीलापन और मजबूती प्रदान करती है। पूरी दुनिया में यह लकड़ी (English Willow) सिर्फ इस क्षेत्र में पाई जाती है।

ऐसा लगता है यह लकड़ी सिर्फ क्रिकेट बैट बनाने के लिए ही बनी हो। इसकी रेशेदार बनावट और कोमलता के कारण इसको “क्रिकेट बैट विलो” भी कहा जाता है।

इंग्लिश विलो न केवल हल्की होती है, बल्कि इसका Pressing Process इसे जबरदस्त पिंच (Punch) प्रदान करता है। इसी वजह से क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज English Willow Bat का इस्तेमाल करते है।

English Willow Bat की विशेषता

इस लकड़ी में ऐसा क्या है, जो इसको खास बनाता है-

हल्का वजन

यह लकड़ी बहुत हल्की होती है या यह कहे कि इंग्लिश विलो बहुत कम डेंसिटी वाली लकड़ी होती है। जिसके चलते भारी बैट बनाना आसान होता है। बल्ले का आकार बड़ा होने के बावजूद यह हल्का रहता है। बड़ा एवं भारी बैट होने के बाद भी इसके हल्केपन के कारण बल्लेबाज को बेहतरीन पिक-अप और स्विंग में आसानी रहती है।

बेहतरीन पंच

इस लकड़ी में रेशे होते है जिनके कारण जब गेंद बल्ले पर आकर टकराती है, तो लकड़ी के रेशे गेंद को अतिरिक्त ऊर्जा (Extra Energy) प्रदान करते है। इस खासियत की वजह से गेंद को बल्लेबाज बेहतरीन ढंग से पंच कर सकता है।

तनाव सहने की क्षमता (Shock Absorption)

आधुनिक क्रिकेट में हर टीम में 140 से 150 किमी/घंटा की रफ़्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज होते है। ऐसे में रफ्तार वाली गेंद जब बल्ले पर आकर लगती है, तो यह English Willow लकड़ी झटके को सोख लेती है और बल्लेबाज के हाथ में कंपन्न (Vibration) कम महसूस होता है।

नेचुरल नमी

इस लकड़ी में प्राकृतिक नमी का स्तर इतना अच्छा होता है कि गेंद को बल्ले से टकराने के बाद शानदार ताकत और रिबाउंड मिलता है।

ग्रेंस (Grains)

एक अच्छी गुणवत्ता वाले English Willow Bat के ब्लेड पर 8 से 10 सीधी और स्पष्ट रेखाएं होती है, जो इसकी प्रीमियम क्वालिटी (उच्च गुणवत्ता) को दर्शाती है।

बल्लेबाजों की पहली पसंद

क्लब क्रिकेट और घरेलु क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक Professional Cricket में ज्यादातर खिलाड़ी English Willow Bat को ही प्राथमिकता देते है। इससे भी आप इसकी गुणवत्ता का आंकलन कर सकते है।

English Willow बनाम Kashmir Willow में अंतर

नए खिलाड़ी एक अच्छा बैट खरीदने से पहले अक्सर इस उलझन में रहते है कि English Willow Bat और Kashmir Willow Bat में से कौनसा बैट खरीदे।

विशेषताEnglish Willow (इंग्लिश विलो)Kashmir Willow (कश्मीर विलो)
उत्पत्ति (Origin)इंग्लैंडभारत (कश्मीर)
रंगसफेद या हल्का क्रीमभूरा या थोड़ा गहरा
वजनबहुत हल्का और बैलेंस्डभारी और ठोस
ग्रेन्स (Grains)बहुत स्पष्ट और सीधी रेखाएंधुंधली और कम रेखाएं
कीमत₹5,000 से ₹1,00,000+₹500 से ₹3,000

इंग्लिश विलो बैट की पहचान कैसे करें?

बाजार में कई बार नकली बैट भी बेचे जाते हैं। जिनके बारे में कहा तो यह जाता है कि यह English Willow Bat है लेकिन असल में नकली भी हो सकते है, असली बैट पहचानने के लिए इन 3 चीजों पर ध्यान दें:

ग्रेन्स (सीधी रेखाएं)

असली इंग्लिश विलो बैट की पहचान ब्लेड पर दिखाई देने वाली सीधी खड़ी रेखाएं होती है, जिन्हें ग्रेन्स कहा जाता है। एक अच्छे और गुणवत्ता वाले English Willow Bat पर 6 से 12 सीधी रेखाएं होती हैं।

रंग (Colour)

इंग्लिश विलो का रंग हल्का पीला या दूध जैसा सफ़ेद होता है। इसमें गहरे रंग के धब्बे नहीं के बराबर होते है।

कोमल सतह

English Willow Bat की लकड़ी को अंगूठे से दबाने पर हल्का सा निशान पड़ जाता है जो इसकी कोमलता (Softness) को दर्शाता है।

English Willow Bat के ग्रेड्स

इंग्लिश विलो बैट को लकड़ी की शुद्धता और ग्रेन्स की बनावट के आधार पर 4 भागों में बांटा जा सकता है। बैट खरीदते समय ग्रेड का चुनाव करना जरुरी है-

ग्रेड 1 विलो (Premium Quality)

इस लकड़ी को सबसे टॉप क्वालिटी माना जाता है। प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेटर्स इसी ग्रेड के बैट से खेलते है। इस बैट के ब्लेड पर सीधी और साफ 8 से 12 ग्रेन्स होती है। दाग-धब्बों रहित इस बैट का बेहतरीन पिक-अप और बहुत शानदार पंच होता है। इन खूबियों की वजह से यह बैट आमतौर पर सबसे महंगा होता है।

ग्रेड 2 विलो (अच्छी क्वालिटी)

ग्रेड 2 विलो भी उन खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो प्रोफेशनल और क्लब क्रिकेट खेलते है। इसमें 6 से 8 सीधी रेखाएं या ग्रेन्स होती हैं। इस पर छोटे-मोठे दाग हो सकते हैं, लेकिन इनके होने से बैट की मजबूती या परफॉर्मेंस पर असर नहीं पड़ता है।

इसका पिक-अप और पंच भी बेहतर होता है।

ग्रेड-3 विलो (वैल्यू फॉर मनी)

यह उन प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छा है जो मिड-लेवल या क्लब क्रिकेट खेल रहे है। हालाँकि इस पर 5-6 ग्रेन्स ही होती है, इस पर अधिक दाग धब्बे या लाल रेखाएं हो सकती है। मजबूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ इसकी कीमत भी कम होती है।

ग्रेड-4

English Willow Bat का यह सबसे प्रारंभिक ग्रेड है जो बजट फ्रेंडली तो हो सकता है लेकिन क्वालिटी मध्यम होती है। इस पर बहुत कम ग्रेन्स होती हैं। बैट की सतह पर दाग-धब्बे हो सकते है। जो खिलाड़ी हाल ही में क्रिकेट शुरू कर रहे है और अभ्यास के लिए बैट खरीदना चाहते हैं तो यह उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंगिलश विलो में ग्रेड 1 और ग्रेड 2 सबसे बेहतर विकल्प हैं, इस ग्रेड वाले बैट को नॉक-इन करने की ज्यादा जरुरत नहीं होती हैं, जबकि ग्रेड 3 और 4 में knocking जरुरी है।

इंग्लिश विलो बैट का रखरखाव

इंग्लिश विलो बैट खरीदने के बाद इसका ख्याल रखना भी जरूरी है। चूँकि यह लकड़ी नरम होती है, जिससे सीधा मैच खेलना नुकसानदायक हो सकता है। इसके रखरखाव के 2 मुख्य टिप्स इस प्रकार है-

तेल लगाना (Oiling)

English Willow Bat के रखरखाव का यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है कि अलसी के तेल (Raw Linseed Oil) की 2-4 बुँदे बैट पर लगाकर कम से कम 24 घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे बैट की लकड़ी में नमी बनी रहती है। ऐसा करने से इंग्लिश विलो चटकती या टूटती नहीं है।

ठोकना (Knocking)

एक लकड़ी का हथौड़ा (Mallet) लेकर बैट के किनारों (sides) और फेस पर कम से कम 7-8 घंटे तक चोट करें या ठोकते रहे, ऐसा करने से लकड़ी के रेशे आपस में दबकर खुद ब खुद मजबूत हो जाते हैं।

ऊपर बताई गई विधि से आप इंग्लिश विलो बैट की लाइफ बढ़ा सकते है।

क्या आपको इंग्लिश विलो बैट खरीदना चाहिए?

आपको English Willow Bat खरीदना चाहिए या नहीं यह पूरी तरह से आपके खेलने के स्तर पर निर्भर करता है।

अगर आप प्रोफेशनल तौर पर लेदर बॉल क्रिकेट खेल रहे है, तो आप इंग्लिश विलो बैट खरीद सकते है। यह प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए सबसे बेस्ट बैट है।

लेकिन यदि आप क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर रहे है या केवल अभ्यास (Nets Practice) करने के लिए बैट खरीद रहे है तो भारतीय ब्रांड Kashmir Willow की तरफ भी जा सकते है। यह आपके लिए सस्ता और टिकाऊ विकल्प है।

एशिया कप विजेता सूचि और इतिहास

सवाल-जवाब

इंग्लिश विलो और कश्मीरी विलो बैट में क्या अंतर है?

जवाब- English Willow Bat वजन में बहुत हल्के, सफ़ेद रंग और बेतरीन पंच वाले होते हैं, जिनका इस्तेमाल प्रोफेशनल क्रिकेटर करते हैं। कश्मीरी विलो बैट वजन में भारी, हलके भूरे रंग के सख्त बैट होते हैं। इनका इस्तेमाल शुरूआती प्लेयर्स या टेनिस बॉल क्रिकेट में होता है।

इंग्लिश विलो बैट का बेस्ट ग्रेड कौनसा होता हैं?

जवाब- क्वालिटी के आधार पर English Willow Bat 1 से लेकर 4 ग्रेड तक होते है। ग्रेड 1 को सबसे बेस्ट माना जाता है। इस ग्रेड के बैट को इंटरनेशनल क्रिकेटर्स उपयोग में लेते हैं।

असली इंग्लिश विलो बैट की पहचान कैसे करें?

जवाब- एक बेतरीन क्वालिटी वाले इंग्लिश विलो बैट की पहचान इसके ब्लेड पर दिखने वाली सीधी और साफ रेखाओं (Grains) से होती हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले बैट पर 8 से 12 ग्रेन्स होती हैं, साथ ही इसका रंग हल्का सफ़ेद या क्रीम जैसा होता है। कश्मीरी विलो की तुलना में इसकी लकड़ी नरम (Soft) होती है।

इंग्लिश विलो बैट को नॉक करना क्यों जरुरी है?

जवाब- इंग्लिश विलो बैट की लकड़ी बहुत नरम (सॉफ्ट) होती है। अगर बैट खरीदने के बाद बिना नॉक किए खेलते है तो, लेदर बॉल से बैट चटक या टूट सकता है। लकड़ी के हथौड़े से ठोकने (knocking) से लकड़ी के रेशे आपस में दबकर मजबूत हो जाते हैं, जिससे बैट की लाइफ बढ़ जाती है।

English Willow Bat की कीमत कितनी होती है?

जवाब- इंग्लिश विलो बैट की कीमत उसकी ब्रांड और ग्रेड पर निर्भर करती है। आमतौर पर एक अच्छे इंग्लिश विलो बैट की शुरुआत ₹5000 से हो जाती हैं। लेकिन अगर आप प्रीमियम क़्वालिटी चाहते हैं तो इसकी कीमत ₹50000 से लेकर ₹100000 से भी ज्यादा हो सकती हैं।