IND vs AFG Test: राशिद खान के बिना भारत से भिड़ेगी अफगानिस्तान

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG Test) के बीच 6 जून से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंहइंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाना है। अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच साल 2018 में एक मात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत की जीत हुई थी।

भारत के इस दौरे पर अफगानिस्तान 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले अफगानिस्तान के लिए बुरी खबर आई हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) चोट के चलते यह मैच नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन आईपीएल विजेता टीम सूचि में अपनी टीम का नाम दूसरी बार नहीं जोड़ पाए।

ऐसे में अफगानिस्तान के सामने मजबूत भारतीय बल्लेबाजी क्रम का सामना करना कतई आसान नहीं होगा। हालांकि अफगानिस्तान की टीम में कई युवा स्पिनर शामिल हैं।

राशिद खान की कमी खलना तय, लेकिन युवाओं के पास मौका

भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान चोट के चलते बाहर हैं। राशिद खान की अनुपस्थिति पर बात करते हुए रईस अहमदजई ने स्वीकार किया कि उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा, लेकिन उन्होंने अफगानिस्तान के तीन नए युवा स्पिनर कैस अहमद, शराफूद्दीन अशरफ और नंगेयालिया खरोटे की प्रतिभा पर पूरा यकीन जताया है।

रईस अहमदजई ने कहा “राशिद खान की कमी को पूरा करना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक होने के साथ ही एक जाने-माने क्रिकेटर हैं। उन्होंने जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें बहुत सफल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान को मिली हर जीत में राशिद खान की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी।”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहद शानदार मौका है कि वे अपनी प्रतिभा दिखाएं और साबित करें कि वे एक मजबूत क्रिकेट टीम के देश का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं।

इन तीन स्पिनर्स पर रहेगा टीम का दारोमदार

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पीठ की चोट के कारण राशिद खान को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह अभी टेस्ट मैच के हिसाब से लम्बे स्पेल डालने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है। हालांकि वह सिमित ओवर्स (3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज) में टीम का हिस्सा होंगे।

अनुभवी राशिद खान की गैरमौजूदगी में टेस्ट मैच के दौरान अफगानिस्तान के स्पिन विभाग की कमान कैस अहमद (Qais Ahmad) के हाथों में होगी। इनके अलावा दो बाएं हाथ के स्पिनर शराफूद्दीन अशरफ (Sharafuddin Ashraf) और नंगेयालिया खरोटे ( Nangeyalia Kharote) को टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक बेहतरीन अवसर होगा।

रईस अहमदजई ने अंत में कहा “अफगानिस्तान के पास बेहतरीन और प्रतिभाशाली स्पिनर्स की फ़ौज है और मुझे पूरा यकीन है कि वे राशिद खान की कमी पूरी करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हालांक यह उनके लिए आसान नहीं होगा। इन युवा खिलाड़ियों पर दबाव रहेगा लेकिन साथ ही खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर भी उनके पास है।

IND vs AFG Test टीम स्क्वाड

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में दोनों टीमों का स्क्वाड इस तरह हैं-

भारत का टेस्ट स्क्वाड-

कप्तानशुभमन गिल
उप-कप्तानकेऐल राहुल
बल्लेबाजयशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल
विकेटकीपरऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल
ऑलराउंडरनीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर
गेंदबाजकुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान का स्क्वाड-

कप्तानहशमतुल्लाह शाहिदी
बल्लेबाज/ऑलराउंडरअब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई
विकेटकीपरअफसर ज़ज़ई, इकराम अलीख़िल
स्पिनर्सशराफूद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खरोटे, कैस अहमद
तेज गेंदबाजबिलाल सामी, जिया शारीफी, सलीम सफी
रिजर्व खिलाड़ीबशीर अहमद, बहिर शाह , इसमत आलम

इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच मात्र एक टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था। जिनमें भारत की आसान जीत हुई थी। 6 जून 2026 से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बारें में आपकी क्या राय है?