इमरान ताहिर की जीवनी: उम्र, क्रिकेट करियर, लव स्टोरी और मुख्य रिकॉर्ड्स

इमरान ताहिर पाकिस्तानी मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। इमरान ताहिर की जीवनी में हम उनके क्रिकेट करियर, लव स्टोरी और मुख्य रिकार्ड्स की चर्चा करेंगे। इनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर में 27 मार्च 1979 में हुआ था। मोहम्मद इमरान ताहिर की कहानी लाहौर से शुरू होती है। वे एक लड़की के प्रेम में इस कदर दीवाने हुए कि पाकिस्तान से ब्रिटेन होते हुए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए।

इस दौरान उनका क्रिकेट करियर भी लगाकर आगे बढ़ता रहा।

इमरान ताहिर अपनी जादुई लेग-ब्रेक और सटीक गुगली गेंदबाजी के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उनके अद्भुद टैलेंट के सहारे वे अपने क्रिकेट करियर में 25 से भी अधिक टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको इमरान ताहिर का जीवन परिचय (Imran Tahir Biography), उनके संघर्ष के दिन, उनकी लव स्टोरी, परिवार और उनके बेहतरीन इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित Under-19 Cricket World Cup के दौरान इनकी मुलाकात सुमैय्या दिलदार से हुई जो आगे चलकर इनकी पत्नी बनी. इन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत पाकिस्तान के लिए खेलते हुए की लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला.

इमरान ताहिर की जीवनी

मुख्य बिंदु विवरण
पूरा नाममोहम्मद इमरान खान (Mohammad Imran Khan)
पेशाक्रिकेटर (लेग स्पिन गेंदबाज)
देश (राष्ट्रीयता)दक्षिण अफ्रीका
जन्म दिनाँक27 मार्च 1979
उम्र47 वर्ष
जन्म स्थानलाहौर (पाकिस्तान)
माता का नामअतिया ताहिर
पिता का नामरमजान ताहिर
संतान (पुत्र)जिब्रान
पसंदीदा क्रिकेटरजैक्स कालिस (दक्षिण अफ्रीका)
डेब्यू24 फरवरी 2011 बनाम वेस्टइंडीज (ODI)
गेंदबाजी शैलीदाएँ हाथ लेग स्पिन (Right Arm Leg Spin)
बल्लेबाजी शैलीराइट हैंड बैट्समैन
जर्सी नंबर99

इमरान ताहिर का प्रारंभिक जीवन

इमरान ताहिर का बचपन लाहौर (पाकिस्तान) में बीता। तीन भाइयों में सबसे बड़े इमरान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण, 16 साल की आयु में उन्हें एक रिटेल स्टोर पर सेल्समैन की नौकरी करनी पड़ी। हालांकि मुश्किल दौर में भी उन्होंने हार नहीं मानी और जॉब के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी जारी रखा।

इमरान ताहिर के जीवन में असली यू-टर्न तब आया, जब वे पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल देने गए। उनको शानदार स्पिन गेंदबाजी की वजह से टीम में चुन लिया गया। इसके बाद साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्हें पाकिस्तान की ओर से खेलने का मौका मिल गया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 1998 के दौरान उनकी मुलाकात सुमैय्या दिलदार नामक लड़की से हुई। सुमैय्या को देखते ही वे उसे पसंद करने लगे और यह पसंद कुछ ही समय में प्यार में बदल गई। प्यार में पड़े इमरान पाकिस्तान छोड़कर इंग्लैंड पहुंच गए और वहां पर इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने लगे।

कुछ समय बाद वे हमेशा के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गए और क्रिकेट खेलना जारी रखा। समय के साथ-साथ इमरान को दक्षिण अफ्रीका में घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिला। ताहिर ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के दम पर साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली।

इस तरह से लाहौर की गली से निकला एक लड़का दक्षिण अफ्रीका की नेशनल टीम तक पहुंच गया, यह उनकी कड़ी मेहनत और अनूठी प्रतिभा के कारण संभव हो पाया।

इमरान ताहिर की जीवन संघर्षरत क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेणादायक हैं।

इमरान ताहिर लव स्टोरी और फैमिली

बात साल 1998 की है, जब इमरान ताहिर पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण अफ्रिका में रहने वाली भारतीय मूल की मॉडल सुमैय्या दिलदार से हुई। ताहिर को सुमैय्या से पहली नजर में ही प्रेम हो गया।

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इमरान ताहिर पाकिस्तान लौट आए, लेकिन उनका दिल दक्षिण अफ्रीका में ही रह गया। वो लड़की लगातार ताहिर के ख्यालों में थी और उनका उससे दूर रहना मुश्किल हो रहा था। कुछ समय बाद उन्होंने अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान छोड़ने का मन बना लिया और एक साहसिक फैसला लेते हुए पाकिस्तान छोड़ दिया।

सुमैय्या के करीब जाने के ले लिए पहले वो इंग्लैंड पहुंचे, जहां वे काउंटी क्रिकेट खेलने लगे। सुमैय्या दक्षिण अफ्रीका छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाना चाहती थी, इसलिए इमरान ताहिर ने खुद पाकिस्तान छोड़ दिया और हमेशा के लिए दक्षिण अफ्रीका में रहने का फैसला किया।

साल 2006 में वे पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका में बस गए और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। इमरान ताहिर और सुमैय्या दिलदार ने शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जिब्रान है। इस तरह इमरान ताहिर की लव स्टोरी सफल रही।

अगर इमरान ताहिर के परिवार की बात करें तो परिवार में इनकी पत्नी और बच्चों के अलावा माता-पिता और 2 भाई और हैं।

दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर इमरान ताहिर का परिवार का संक्षिप्त परिचय निचे सारणी में बताया गया है-

नामइमरान ताहिर
पत्नी का नामसुमैय्या दिलदार
बेटे का नामजिब्रान ताहिर
पिता का नामरमजान ताहिर
माता का नामअतिया ताहिर

क्रिकेटर इमरान ताहिर डेब्यू

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा इमरान ताहिर के क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान अंडर-19 टीम से हुआ था, लेकिन वहां की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड का रुख किया और काउंटी क्रिकेट खेलते हुए अपनी गेंदबाजी अपनी स्पिन गेंदबाजी को अधिक धारदार बनाया।

काउंटी क्रिकेट में अनुभव हासिल कर वे साउथ अफ्रीका चले गए। वहां उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की और आगे चलकर अफ्रीका के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इमरान ताहिर का क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू इस तरह रहा-

इमरान ताहिर का वनडे डेब्यू

इमरान ताहिर ने 24 फरवरी 2011 को दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल वनडे (ODI) मैच खेला था। भारत में आयोजित हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 से उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत हुई थी। इस मैच में ताहिर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में महज 41 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

ताहिर के ड्रीम वनडे डेब्यू में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से शिकस्त दी थी।

इमरान ताहिर का टेस्ट डेब्यू

साल 2011 में ही इमरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। केपटाउन में यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। 9 नवंबर 2011 के दिन शुरू हुआ, यह मुकाबला मात्र 3 दिन में समाप्त हो गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट से विजयी रहा।

अपने करियर के पहले मुकाबले में इमरान ताहिर को एक भी विकेट नहीं मिला।

इमरान ताहिर का टी-20 डेब्यू

इमरान ताहिर ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 अगस्त 2013 को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। श्रीलंका के कोलम्बो में खेले गए इस मैच में ताहिर ने बहुत ही किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया था।

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 12 रनों से पराजित किया था।

इमरान ताहिर इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

इमरान ताहिर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर साल 2011 से शुरू हुआ था और यह साल 2019 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इन 8 सालों में ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत अच्छा योगदान दिया। आज भी ताहिर का नाम अफ्रीका के अच्छे स्पिनर्स लिस्ट में शुमार हैं।

इस लेख में हम आपको इमरान ताहिर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की पूरी जानकारी देने जा रहे है-

इमरान ताहिर एकदिवसीय करियर (Imran Tahir ODI Career)

क्रिकेटर इमरान ताहिर ने 24 फरवरी 2011 के दिन भारत में आयोजित “Icc क्रिकेट वर्ल्ड कप-2011” में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना एकदिवसीय डेब्यू मैच खेला था। इस मैच में ताहिर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 44 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

अपने करियर का अंतिम ODI मुकाबला इन्होंने 6 जुलाई 2019 को खेला था। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में आयोजित “क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019” का मैच था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन से जीत दर्ज की।

अपने आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में ताहिर ने 9 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इमरान ताहिर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत और अंत वर्ड कप से की थी। इमरान ताहिर का एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट करियर इस तरह रहा-

मैच खेले107
विकेट लिए173
बेस्ट प्रदर्शन7 विकेट लिए 45 रन देकर
रन बनाए157
उच्चतम स्कोर29

इमरान ताहिर टेस्ट करियर (Imran Tahir Test Career)

इमरान ताहिर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। अपने करियर के प्रथम टेस्ट मैच में इमरान ताहिर को एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने कुल 20 टेस्ट मैच खेले। इमरान ताहिर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2015 में भारत के खिलाफ खेला था।

मैच खेले20
विकेट लिए57
बेस्ट प्रदर्शन5 विकेट लिए 32 रन देकर
रन बनाए130
उच्चतम स्कोर29*

इमरान ताहिर टी-20 करियर (Imran Tahir T20 Career)

इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण के 2 वर्ष बाद साल 2013 में ताहिर को पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम में जगह मिली। श्रीलंका के खिलाफ यह मैच 2 अगस्त 2013 को कोलंबो में खेला गया था। करियर के पहले टी-20 मैच में इनको 1 सफलता हाथ लगी, जबकि इन्होंने अपना अंतिम मैच भी श्रीलंका के खिलाफ साल 2019 में खेला था।

मैच खेले38
विकेट लिए63
बेस्ट प्रदर्शन5 विकेट लिए 23 रन देकर
रन बनाए19
उच्चतम स्कोर9*

IPL में इमरान ताहिर (Imran Tahir IPL Career)

आईपीएल (IPL) में ताहिर ने साल 2014 में डब्यू किया था। उन्होंने 2 सीजन Delhi Daredevils, 2 सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) और बाद में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे।

आईपीएल में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था।

मैच खेले59
विकेट लिए82
बेस्ट प्रदर्शन4 विकेट लिए 12 रन देकर
रन बनाए33
उच्चतम स्कोर13

क्रिकेटर इमरान ताहिर के मुख्य रिकार्ड्स

  • टेस्ट मैच की एक पारी में खराब इकॉनमी से रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में इमरान ताहिर 7वें नंबर पर हैं, इनका इकॉनमी 7.80 रहा।
  • एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ताहिर का नाम 9वें नंबर पर आता हैं, यह कारनामा उन्होंने 89 मैचों में कर दिखाया था।
  • एकदिवसीय मैचों में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में ताहिर दूसरे नंबर पर हैं, इन्होनें 39 साल और 190 दिन की आयु में 5 विकेट लिए थे।
  • वनडे में 7/45 इनका बेस्ट प्रदर्शन रहा हैं।
  • इमरान ताहिर का जीवन परिचय (Imran Tahir Biography In Hindi) पढ़ने से ज्ञात होता हैं की वो लिमिटेड ओवर के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते थे।

इमरान ताहिर नेटवर्थ

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान ताहिर की कुल सम्पति (Net Worth) लगभग 60 से लेकर 65 करोड़ रुपये के आसपास है। ताहिर की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट लीग्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होए वाली आय है।

क्रिकेट करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकने वाले गेंदबाज