आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World cup 2027) का रामंचक सफर शुरू होने वाला है। यह वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से खेला जाएगा, जिसमें 14 टीमें भाग लेगी। नए 14-टीम फॉर्मेट, संशोधित क्वालिफिकेशन नियमों और साउथ अफ्रीका की चुनौतीपूर्ण पिचों को देखते हुए यह टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होने वाला है।
यह वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर 2027 से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा।
अंतिम बार साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था, लगभग 24 साल बाद फिर अफ्रीका में इसका आयोजन होने जा रहा है। 2003 में ऑस्ट्रेलिया विजेता और भारतीय टीम उप-विजेता रही थी।
क्रिकेट विशेषज्ञों और आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर, यहाँ हमने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल, वेन्यू और टीमों की पूरी जानकरी दी गई है।
ICC ODI World Cup 2027: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| टूर्नामेंट | आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 |
| मेजबान देश | दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया |
| कुल टीमें | 14 |
| कुल मैच | 54 |
| फॉर्मेट | ग्रुप स्टेज (2 ग्रुप)- सुपर-6- सेमीफाइनल-फाइनल |
आगामी वनडे वर्ल्ड कप में 2023 और 2019 के ‘राउंड-रॉबिन‘ फॉर्मेट की जगह 2003 वाले क्लासिक फॉर्मेट की वापसी हो रही है। 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप “क्लासिक फॉर्मेट” खेला जाएगा।
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 फॉर्मेट
इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पूरी तरह से बदल चूका है। इस बार 14 टीमें और 4 चरण होंगे। इन चार चरणों में सुपर सीरीज, ग्रुप स्टेज, सुपर-7 और नॉकआउट (सेमीफाइनल और फाइनल) मुकाबले शामिल है।
सुपर सीरीज (Super Series)
कुल 14 टीमों में से सबसे कम रैंक वाली 3 टीमों (12वीं रैंक, 13वीं रैंक और 14वीं रैंक) के बीच एक सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विजेता टीम अगले राउंड में प्रवेश करेगी।
ग्रुप चरण (Group Stage)
14 टीमों में से 2 टीम सुपर सीरीज के बाद बाहर हो जाएगी, फिर 12 टीम्स ही रह जाएगी। इन 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, प्रत्येक ग्रुप में 6 टीमें होंगी।
सुपर-7 चरण (Super-7 Stage)
ग्रुप चरण के दोनों ग्रुप में से 3-3 टीमें और दोनों ग्रुप के 7वें नंबर की टीम, इस चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।
नॉकआउट (Knockouts)
सुपर-7 चरण की टॉप 4 टीम्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। पहला सेमीफाइनल 1st नंबर वाली और 4th नंबर वाली टीम के बीच होगा जबकि 2nd और 3rd नंबर वाली टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
यह फॉर्मेट क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के सभी मैचों को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए किया गया है। इस फॉर्मेट में हर मैच महत्वपूर्ण होगा, चाहे वह छोटी टीमों के बीच हो या बड़ी। “क्लासिक फॉर्मेट” से 2027 वर्ल्ड कप बहुत रोमांचक होने वाला है।
कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी? (ODI World Cup 2027 Qualification)
एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2027 में भाग लेने वाली 14 टीमों की चयन प्रक्रिया इस तरह से होगी-
डायरेक्ट एंट्री (8 टीम्स)
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते सीधी एंट्री मिलेगी। बाकी 6 टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर तय होंगी।
8 टीमें जिहोंने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है-
| दक्षिण अफ्रीका (सीधी एंट्री) |
| जिम्बाब्वे (सीधी एंट्री) |
| भारत |
| पाकिस्तान |
| ऑस्ट्रेलिया |
| न्यूजीलैंड |
| इंग्लैंड |
| श्रीलंका |
अगर 30 सितम्बर 2026 तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश वनडे रैंकिंग में आठवें और नवें स्थान पर बनी रहती है (अभी हैं) तो वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
ऐसे में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का क्या होगा?
अगर बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर लेती है तो वेस्टइंडीज को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन नहीं मिलेगा और क्वालीफाई मुकाबले खेल कर वर्ल्ड कप में आना होगा।
क्वालीफायर राउंड (6 टीमें)
बाकी बची 6 टीमों का चयन आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा, जिसमें अन्य एसोसिएट और फुल-मेंबर टीमें हिस्सा लेंगी।
36 टीमों के बीच क्वालीफायर मुकाबले साल 2024 से शुरू हो चुके है।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल (ODI World Cup 2027 Schedule)
वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा। इस दौरान कुल 54 मुकाबले खेले जाने है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।
| शुरुआत (Start Date) | 4 अक्टूबर 2027 |
| समाप्त (End Date) | 21 नवंबर 2027 |
वनडे वर्ल्ड कप 2027 वेन्यू (ICC Cricket World Cup 2027 Venues)
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। सबसे अधिक मैच अफ्रीका में खेले जाने है।
| देश | मैच संख्या |
| दक्षिण अफ्रीका | 41 |
| जिम्बाब्वे | 10 |
| नामीबिया | 3 |
दक्षिण अफ्रीका के मैदान
| केप टाउन (Cape Town) |
| जोहान्सबर्ग (Johannesburg) |
| डरबन (Durban) |
| प्रिटोरिया / सेंचुरियन (Pretoria / Centurion) |
| ब्लूमफोनटेन (Bloemfontein) |
| ईस्ट लंदन (East London) |
| गकेबरहा (Gqeberha), इसे पोर्ट एलिजाबेथ भी कहा जाता है। |
| पार्ल (Paarl) |
दक्षिण अफ्रीका के इन क्रिकेट ग्राउंड्स पर सबसे अधिक 41 मैच खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे के मुख्य मैदान
| हरारे (Harare) |
| बुलावायो (Bulawayo) |
जिम्बाब्वे के इन दो मुख्य क्रिकेट ग्राउंड्स पर 10 मैच खेले जाने है।
नामीबिया के मैदान
| विंडहोक (Windhoek) |
नामीबिया में सबसे कम मात्र 3 मैच खेले जाएंगे।
अगर आप सबसे अधिक वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम लिस्ट के बारे में जानना चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।