सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी: इतिहास, नियम, विजेता सूची और A to Z जानकारी

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी (Senior Women’s One Day Trophy) भारत में बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित की जाने वाली मुख्य 50 ओवर (लिस्ट-A) घरेलू महिला क्रिकेट प्रतियोगिता है। इसमें देश के सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और रेलवे जैसी राष्ट्रीय टीमें भाग लेती हैं।

इसकी शुरुआत साल 2006-07 से हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेट का उत्थान और नेशनल टीम के लिए बेहतर टैलेंट की खोज करना था। यह टूर्नामेंट भारतीय महिला क्रिकेट की लाइफलाइन है।

शुरुआत में टीमों को जोन में बांटा जाता था लेकिन बाद में सभी राज्यों को समान अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा एलिट और प्लेट ग्रुप सिस्टम लागु किया गया। यह भारत की एक प्रमुख सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी है।

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी (Senior Women’s One Day Trophy)

विवरणजानकारी
आयोजकभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
फॉर्मेट50 ओवर (One Day)
श्रेणीलिस्ट-A
पहला सीजन2006-07
सबसे सफल टीमरेलवे महिला क्रिकेट टीम

सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी को पहले सीनियर महिला वनडे लीग के नाम से जाना जाता था। यह भारत में आयोजित होने वाला महिलाओं का लिस्ट-ए (List-A) क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 2006-07 सत्र में हुई थी तब इसमें 24 टीमों ने भाग लिया था जबकि अब टीमों की संख्या बढ़ चुकी है।

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी का इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट संघ (WCAI) के समय घरेलु स्तर पर महिला क्रिकेट खेला जाता था, लेकिन साल 2006 में BCCI द्वारा इसका अधिग्रहण कर लिया गया। इसके बाद ही महिला क्रिकेट को पेशेवर रूप मिला।

बीसीसीआई के तत्वाधान में इसका पहला सीजन 2006-07 में आयोजित किया गया था। उस समय इसको “Senior Womens One Day League” के नाम से जाना जाता था।

प्रारम्भ में टीमों को जोन में बांटा जाता था, जैसे नॉर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन आदि। लेकिन बाद में BCCI ने इसमें सुधार करते हुए एलिट और प्लेट ग्रुप सिस्टम लागु किया ताकि सभी राज्य टीमों को समान अवसर मिल सके।

शुरुआत में इसमें 24 टीमों ने भाग लिया था लेकिन समय के साथ-साथ टीमों की संख्या बढ़ती गई।

महिलाओं के लिए “लिस्ट-ए” का दर्जा प्राप्त इस में रेलवे टीम का दबदबा रहा है। रेलवे महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट को सबसे अधिक बार जितने वाली टीम है। इसके अलावा दिल्ली और बंगाल भी इस टूर्नामेंट को जीत चुकी है।

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी विजेता सूचि

सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी विजेता सूची (Senior Women’s One Day Trophy Winners List)

सत्रविजेताउप-विजेता
2006-07रेलवेमहाराष्ट्र
2007-08रेलवेमहाराष्ट्र
2008-09रेलवेमहाराष्ट्र
2009-10रेलवेदिल्ली
2010-11रेलवेमुंबई
2011-12दिल्लीहैदराबाद
2012-13रेलवेउत्तरप्रदेश
2013-14रेलवेमुंबई
2014-15रेलवेउड़ीसा
2015-16रेलवेमुंबई
2016-17रेलवेमहाराष्ट्र
2017-18रेलवेदिल्ली
2018-19बंगालआंध्रप्रदेश
2019-20कोविड-19
2020-21रेलवेझारखण्ड
2021-22रेलवेकर्नाटक
2022-23रेलवेकर्नाटक
2023-24रेलवेउत्तराखंड
2024-25मध्यप्रदेशबंगाल
2025-26दिल्लीरेलवे

रेलवे महिला क्रिकेट टीम ने सबसे अधिक 15 बार सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी जीतने वाली टीम है।

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी नियम और फॉर्मेट

इस टूर्नामेंट का आयोजन इंटरनेशनल 50 ओवर (ODI) नियमों के तहत ही किया जाता है। इसमें 37 राज्य टीमें भाग लेती है, जिन्हें 5 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा जाता है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के साथ एक-एक मैच खेलती है।

ग्रुप स्टेज (Group Stage)

देश भर की सभी टीमों को प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग ग्रुपों (जैसे एलिट या Elite और प्लेट या Plate) में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के साथ राउंड-रॉबिन आधार पर मैच खेलती है।

इस ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें आगे नॉकऑउट चरण में क्वालीफाई करती है।

टाई-ब्रेकर नियम

यदि ग्रुप स्टेज में टीमों के बराबर अंक होते है तो कुल जीत, आपसी मुकाबला या नेट रन रेट के आधार पर टीम की रैंकिंग तय की जाती है।

नॉकऑउट चरण (Knockout Stage)

ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करती हैं।

नियम और शर्तें

प्रत्येक पारी 50 ओवर की होती है और कूकाबुरा टर्फ गेंद (White kookaburrah Turf Ball) से मैच खेले जाते है।

सामान्य इंटरनेशनल लिस्ट A क्रिकेट नियमों और BCCI के घरेलु महिला क्रिकेट नियमों का पालन किया जाता है।

पॉइंट सिस्टम

जीत: 4 अंक

टाई / कोई परिणाम नहीं: 2 अंक प्रत्येक टीम

हार: 0 अंक

अगर आप रणजी ट्रॉफी विजेता सूचि और इतिहास पढ़ना चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।