महिला प्रीमियर लीग विजेता सूची (WPL Winners List 2023 to 2026)

महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) भारत में महिलाओं की पेशेवर टी20 क्रिकेट लीग है। जिसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाता है। इसकी शुरुआत 2023 में हुई थी।

महिला प्रीमियर लीग विजेता सूची, अब तक आयोजित WPL सीजन में ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट है।

WPL में कुल 5 फ्रेंचाइजी टीमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स भाग लेती हैं। महिलाओं की यह T20 लीग डबल राउंड-रॉबिन और प्लेऑफ के आधार पर खेली जाती है।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL की दो-दो बार विजेता रही है।

महिला प्रीमियर लीग विजेता सूची

WPL की विजेता सूची (Women’s Premier League winners list)-

सीजनविजेताउप-विजेताफाइनल वेन्यू
2023मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदिल्ली कैपिटल्सअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
2025मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदिल्ली कैपिटल्सवड़ोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग विजेता सूची में दो-दो बार अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स WPL के शुरूआती चारों सीजन में फाइनल में पहुंची लेकिन एक भी बार खिताबी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

विमेंस प्रीमियर लीग में भाग लेनी वाली टीमों में यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स अभी फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाई है।

WPL 2023 का फाइनल मुकाबला 26 मार्च के दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स वीमेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस वीमेन ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस WPL के पहले सीजन में 7 विकेट से खिताबी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस के लिए फाइनल में नाबाद 60 की पारी खेलने वाली नेट सिवर ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WPL 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च के दिन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 113 रन पर सिमट गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की

सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WPL 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स के बीच 15 मार्च के दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 141 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस 8 रन से यह खिताबी मुकाबला जीत गई। 66 रनों की शानदार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WPL 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स के बीच वड़ोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड लगातार चौथा डब्ल्यूपीएल फाइनल था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.4 ओवर में 6 विकेट्स से यह खिताबी मुकाबला जीत लिया। यह दिल्ली कैपिटल्स के WPL के शुरूआती चार सीजन में लगातार चौथी बार फाइनल हार थी।

41 बॉल में 87 रनों की आक्रामक पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WPL प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

WPL के अब तक खेले गए चार सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट इस तरह है-

सीजनप्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटप्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)
2023हेले क्रिस्टन मैथ्यूज (Hayley Matthews)नेट सिवर ब्रंट
2024दीप्ति शर्मासोफी मोलिनक्स
2025नेट सिवर ब्रंटहरमनप्रीत कौर
2026सोफी डिवाइनस्मृति मंधाना

महिला प्रीमियर लीग क्या हैं?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित, महिला T20 लीग पुरुषों के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सफल मॉडल पर आधारित है। इसका आयोजन महिला क्रिकेट को और अधिक रोचक बनाने और नए टैलेंट की खोज में बड़ी भूमिका निभाता है।

शुरुआतमार्च, 2023
आयोजकभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
फॉर्मेटटी20 क्रिकेट (डबल राउंड-रॉबिन और प्लेऑफ)
सबसे सफल टीममुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2-2 बार)
वर्तमान विजेता (2026)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

महिला प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीमें

महिला प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें भाग लेती है-

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru )
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
यूपी वारियर्स (UP Warriorz)

WPL में प्राइस मनी

WPL में विजेता और उप-विजेता को मिलने वाली प्राइस मनी की राशि इस तरह है-

विजेता6 करोड़ रूपए
उप-विजेता3 करोड़ रूपए

WPL vs महिला T20 चैलेंज

WPL से पहले बीसीसीआई द्वारा महिलाओं का एक टी20 टूर्नामेंट आयोजित किया जाता था, जिसका नाम महिला T20 चैलेंज था। इसे WPL का शुरूआती रूप या पूर्ववर्ती माना जाता था। यह टूर्नामेंट 2018 से 2022 तक पुरुषों के आईपीएल प्लेऑफ के साथ आयोजित किया जाता था।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और एक बड़ी महिला आईपीएल लीग (WPL) की संभावनाओं और दर्शकों की रूचि परखना था।

अगर आप घरेलू सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के बारे में जानना चाहते है, तो लिंक पर कर पढ़ सकते है।