कौन हैं Saransh Jain? जानें जीवन परिचय और करियर रिकॉर्ड

सारांश जैन (Saransh Jain) भारतीय क्रिकेटर हैं, अगस्त 2026 में श्रीलंका में होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में उनको टीम इंडिया में जगह मिली है। लगातार 11 वर्षों के संघर्ष और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के आधार पर और वाशिंगटन सुन्दर के चोटिल होने के बाद Saransh Jain को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

सारांश जैन स्पिन ऑलराउंडर है। ये राइट आर्म ऑफब्रेक (Right Arm Offbreak) गेंदबाज होने के साथ-साथ लेफ्ट हैंड बल्लेबाज भी है। इन्होंने साल 2014 में पहली बार मध्यप्रदेश के प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था, तब से लेकर आज तक अच्छा प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम में आने के पीछे इनके बेहतरीन आंकड़ों के अलावा इनका संघर्ष, त्याग और परिवार का सपोर्ट भी है। इस लेख में हम सारांश जैन का जीवन परिचय (Saransh Jain Biography In Hindi) और क्रिकेट करियर के आंकड़ों और रिकार्ड्स के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

सारांश जैन जीवन परिचय (Saransh Jain Biography)

बायोडाटाजानकारी
पूरा नामसारांश सुबोध जैन
जन्म स्थानइंदौर (मध्यप्रदेश), भारत
जन्म तिथि31 मार्च 1993
पिता का नामसुबोध जैन
गेंदबाजी शैलीराइट आर्म ऑफब्रेक
बल्लेबाजी शैलीलेफ्ट हैंड बैटर
भूमिका (Role)ऑलराउंडर

इनका बैकग्राउंड क्रिकेट ही है, सारांश जैन के पिता (सुबोध जैन) मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके है। पिता का सपना था कि वो इंडिया के लिए क्रिकेट खेले लेकिन वह पूरा नहीं हो सका।

31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश में जन्में सारांश जैन ने लगातार शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से घरेलु क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इन्होंने 2014-15 के रणजी ट्रॉफी सीजन में मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया था।

इसके बाद से से वे लगातार टीम का हिस्सा रहे और इंटर-जोनल टूर्नामेंट्स में सेंट्रल जोन और रेस्ट ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सारांश जैन का जीवन परिचय उनके त्याग और संघर्ष का गवाह है।

जब साल 2014 में वो एक क्रिकेट क्लब के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, तब उनके पिता की कैंसर के कारण चेहरे की सर्जरी हुई थी। लेकिन इसका उनके खेल और ध्यान पर कोई फर्क ना पड़े इसलिए उन्हें इस बात से अनजान रखा।

जब सारांश ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे तो उनको पिता की बीमारी के बारे में जानकारी हुई। ऐसे में उनके पिता ने एक चिठ्ठी उनको दी जिस पर लिखा था “बेटा अब मैं ठीक हूँ, तुम जितना अच्छा खेलोगे में उतना जल्दी ठीक हो जाऊंगा“।

यह चिठ्ठी उनके लिए प्रेरणा बन गई। उन्होंने टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल की जगह फर्स्ट क्लास क्रिकेट को चुना और रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, इंडिया ए और ईरानी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दम पर ही उनका टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ।

Saransh Jain के लिए भाई का त्याग

परिवार को अपने बड़े बेटे को क्रिकेट में आगे बढ़ने की ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन परिस्थितियों के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। ऐसे में बड़े भाई ने अपने सपने का त्याग कर सारांश का साथ दिया। सारांश ने अपने पिता और भाई के सपने को साकार कर दिखाया।

सारांश जैन क्रिकेट करियर रिकॉर्ड

21 दिसंबर 2014 को इन्होंने 2014-15 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए पदार्पण किया था। साथ ही लिस्ट A क्रिकेट करियर की शुरुआत उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के सीजन 2016-17 से की थी।

Saransh Jain बल्लेबाजी आंकड़े

श्रेणीमैचरनऔसत
फर्स्ट क्लास54222331.75
लिस्ट A4755317.83
टी20203711

Saransh Jain गेंदबाजी आंकड़े

श्रेणीमैचविकेटबेस्ट
फर्स्ट क्लास541886/75
लिस्ट A47383/29
टी2020183/13

सारांश जैन को टीम इंडिया में एंट्री कैसे मिली?

सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने के 5 मुख्य कारण ये हैं-

[1] वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण टीम में एक ऑलराउंडर की जगह खाली हुई, जिससे उनके लिए टीम के रास्ते खुले।

[2] भारतीय घरेलु क्रिकेट में उन्होंने डेब्यू से लेकर लगातार 11 वर्षों तक संघर्ष किया और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे, घरेलु क्रिकेट का अनुभव उनको टीम इंडिया के दरवाजे तक ले आया।

[3] फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 54 मैचों में इन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं और 188 विकेट भी हासिल किए हैं, जो एक स्पिन ऑलराउंडर के रूप में बेहतरीन आंकड़े हैं।

[4] इन्होंने रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया A जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में सेंट्रल जोन और रेस्ट ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

[5] रेड बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता देना इनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आईपीएल के ग्लैमर की जगह इन्होंने रेड बॉल/फर्स्ट क्लास को प्राथमिकता दी और शानदार खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

सारांश जैन (Saransh Jain) की भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री यह साबित करती है कि यदि आपके अंदर धैर्य, मेहनत, और अपने खेल के प्रति समर्पण है, तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है। पारिवारिक संघर्षों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में सारांश जैन का टीम इंडिया में शामिल होना उनके 11 सालों के अनवरत संघर्ष का फल है। अगर उनका टेस्ट टीम में डेब्यू होता है तो इस दशक में टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज (33 वर्ष) खिलाड़ी बन जाएंगे।

अगर आप जहीर खान का जीवन परिचय पढ़ना चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।