दिलीप ट्रॉफी विजेता सूचि (1961-2026) और इतिहास

भारतीय घरेलु क्रिकेट में दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) का एक विशेष और ऐतिहासिक स्थान है। इसकी शुरुआत वर्ष 1961-62 में हुई थी। शुरुआत के बाद की पूरी दिलीप ट्रॉफी विजेता सूचि भी इस लेख में आगे दी गई है।

भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी (First-Class) क्रिकेट प्रतियोगितओं में शामिल दिलीप ट्रॉफी का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता क्रिकेट के दिग्गज और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खोलती है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि दिलीप ट्रॉफी क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई, इसका इतिहास क्या है और शुरुआत से लेकर अब तक दिलीप ट्रॉफी विजेता सूचि क्या है।

दिलीप ट्रॉफी क्या है?

दिलीप ट्रॉफी भारत का एक प्रमुख प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत रणजी ट्रॉफी के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच और अधिक कड़ी प्रतियोगिता कराने के उद्देश्य से की गई थी।

यह टूर्नामेंट भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों (Zones) की टीमों के बीच खेला जाता है। मुख्यतः इसको 6 जॉन में बांटा जाता है। समय-समय पर इसके फॉर्मेट में बदलाव होते रहते हैं।

दिलीप ट्रॉफी में भाग लेने वाली टीमें

1. नॉर्थ जोन-

नॉर्थ जोन में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सर्विसेज और पंजाब से आने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम बनाई जाती हैं.

2. साउथ जोन-

साउथ जोन में तमिलनाडु, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, गोवा, केरल और कर्नाटक आदि टीमों के खिलाड़ियों को शामिल किया जाता हैं.

3. सेंट्रल जोन-

इस जोन में आने वाले क्षेत्र में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, रेल और विदर्भ मुख्य हैं.

4. वेस्ट जोन-

महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, बड़ौदा, गुजरात और मुंबई क्षेत्र के खिलाड़ियों से मिलकर यह टीम बनती हैं.

5. ईस्ट जोन-

त्रिपुरा, आसाम, बंगाल,उड़ीसा और झारखण्ड ईस्ट जोन में आते हैं.

6. उत्तर-पूर्व जोन को भी इसमें शामिल किया गया हैं.

दिलीप ट्रॉफी का नामकरण

इसका नामकरण नवानगर के प्रसिद्ध क्रिकेटर और कुमार “श्री दिलीप सिंह जडेजा” (Kumar Shri Duleepsingh) के नाम पर रखा गया है। उन्हें दुलीप नाम से भी जाना जाता था।

श्री दिलीप सिंह जडेजा ने भारत और इंग्लैंड दोनों के क्रिकेट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके सम्मान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 1961-62 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी।

दिलीप ट्रॉफी का इतिहास (History Of Duleep Trophy)

मुख्य विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
प्रतियोगिता का नामदिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy)
आयोजकभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
टूर्नामेंट का फॉर्मेटप्रथम श्रेणी
पहला सीजनसाल 1961
प्रतिभागी टीमेंनॉर्थ जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन और उत्तर-पूर्व जोन
सर्वाधिक रनवसीम जाफ़र (2545 रन)
सर्वाधिक विकेटनरेंद्र हिरवानी (126 विकेट्स)
टूर्नामेंट का नामकरणश्री दिलीप सिंह जड़ेजा के नाम पर
सबसे सफल टीमवेस्ट जोन (19 बार)
देशभारत.

दिलीप ट्रॉफी का पहला मैच साल 1961 में 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य चेन्नई (नेहरू स्टेडियम, मद्रास) में खेला गया था। यह मुकाबला साउथ जोन और नार्थ जोन के बीच खेला गया था, जिसमें साउथ जोन ने पारी और 88 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की थी।

दिलीप ट्रॉफी विजेता सूचि

दिलीप ट्रॉफी विजेता सूचि की पूरी जानकारी निचे दी गई है-

सीजनचैंपियन टीमउपविजेता
1961-62वेस्ट जोनसाउथ जोन
1962-63वेस्ट जोनसाउथ जोन
1963-64वेस्ट जोन & साउथ जोन (संयुक्त विजेता)
1964-65वेस्ट जोनसेंट्रल जोन
1965-66साउथ जोनसेंट्रल जोन
1966-67साउथ जोनवेस्ट जोन
1967-68साउथ जोनवेस्ट जोन
1968-69वेस्ट जोनसाउथ जोन
1969-70वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1970-71साउथ जोनईस्ट जोन
1971-72सेंट्रल जोनवेस्ट जोन
1972-73वेस्ट जोनसेंट्रल जोन
1973-74नॉर्थ जोनसेंट्रल जोन
1974-75साउथ जोनवेस्ट जोन
1975-76साउथ जोननॉर्थ जोन
1976-77वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1977-78वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1978-79नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1979-80नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1980-81वेस्ट जोनईस्ट जोन
1981-82वेस्ट जोनईस्ट जोन
1982-83नॉर्थ जोनसाउथ जोन
1983-84नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1984-85साउथ जोननॉर्थ जोन
1985-86वेस्ट जोनसाउथ जोन
1986-87साउथ जोनवेस्ट जोन
1987-88नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1988-89नॉर्थ जोन & वेस्ट जोन (संयुक्त विजेता)
1989-90साउथ जोनसेंट्रल जोन
1990-91नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1991-92नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1992-93नॉर्थ जोनसेंट्रल जोन
1993-94नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1994-95नॉर्थ जोनसाउथ जोन
1995-96साउथ जोनसेंट्रल जोन
1996-97सेंट्रल जोनसाउथ जोन
1997-98सेंट्रल जोन & नॉर्थ जोन (संयुक्त विजेता)
1998-99सेंट्रल जोनवेस्ट जोन
1999-00नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
2000-01नॉर्थ जोनसेंट्रल जोन
2001-02वेस्ट जोननॉर्थ जोन
2002-03इलीट Cप्लेट ग्रुप B
2003-04नॉर्थ जोनईस्ट जोन
2004-05सेंट्रल जोननॉर्थ जोन
2005-06वेस्ट जोनईस्ट जोन
2006-07नॉर्थ जोनश्रीलंका A
2007-08नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
2008-09वेस्ट जोनसाउथ जोन
2009-10वेस्ट जोनसाउथ जोन
2010-11साउथ जोननॉर्थ जोन
2011-12ईस्ट जोनसेन्ट्रल जोन
2012-13ईस्ट जोनसेन्ट्रल जोन
2013-14नॉर्थ जोन & साउथ जोन (संयुक्त विजेता)
2014-15सेंट्रल जोनसाउथ जोन
2016इंडिया ब्लूइंडिया रेड
2017-18इंडिया रेडइंडिया ब्लू
2018-19इंडिया ब्लूइंडिया रेड
2019-20इंडिया रेडइंडिया ग्रीन
2022-23वेस्ट जोनसाउथ जोन
2023-24साउथ जोनवेस्ट जोन
2024-25इंडिया एइंडिया सी
2025-26सेंट्रल जोनसाउथ जोन
2026-2723 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा

दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में साल 1963-64, 1988-89, और 2013-14 में फाइनल मैच ड्रा होने के कारण फाइनल खेल रही दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

दिलीप ट्रॉफी 2026-27

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी घरेलु सत्र 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार दिलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।

इस बार यह अपने पारम्परिक जोनल फॉर्मेट में ही खेली जाएगी, इसमें 6 टीमें भाग लेगी। यह टूर्नामेंट बेंगलुरु में स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” में खेला जाएगा।

अगर आप वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम और विजेता कप्तानों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

सवाल-जवाब

दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत कब और किस मैच से हुई थी?

जवाब- दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत साल 1961-62 में हुई थी। इसका पहला मैच 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 1961 के बीच चिन्नई के नेहरू स्टेडियम में साउथ जोन और नार्थ जोन के बीच खेला गया था।

दिलीप ट्रॉफी का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

जवाब- इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का नाम नवानगर के महान क्रिकेटर कुमार श्री दिलीप सिंह जडेजा के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया।

दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम कौन सी है?

जवाब- वेस्ट जोन सबसे सफल टीम है, जिसने 19 बार यह खिताब जीता।

दिलीप ट्रॉफी किस फॉर्मेट में खेली जाती है?

जवाब- दिलीप ट्रॉफी लाल या गुलाबी गेंद से 4 दिवसीय मैचों के फॉर्मेट में खेली जाती है।

इस साल (2026) दिलीप ट्रॉफी कब और कहाँ खेली जाएगी?

जवाब- बीसीसीआई के शेड्यूल के अनुसार, इस साल दिलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। यह टूर्नामेंट बेंगलुरु में स्थित “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” में अपने पारम्परिक जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा।

दिलीप ट्रॉफी की वर्तमान विजेता टीम कौन सी है?

जवाब- दिलीप ट्रॉफी की वर्तमान 2025-26) विजेता टीम सेंट्रल जोन है।