रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज सूची

रणजी ट्रॉफी भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First-Class Cricket) का मुख्य आधार है। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का नाम सबसे ऊपर है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जाफर एकमात्र बैट्समैन हैं जिनके नाम 12038 रन दर्ज है।

वसीम ने यह रिकॉर्ड मुंबई और विदर्भ के लिए खेलते हुए बनाए है। रणजी ट्रॉफी ने देश को एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ी दिए है। यह ऐतिहासिक ट्रॉफी बल्लेबाजों की काबिलियत और धैर्य की असली परीक्षा लेती है।

आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के आंकड़े।

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (Most Runs In Ranji Trophy)

नामटीमरनऔसत
वसीम जाफरमुंबई/विदर्भ1203857
पारस डोगराहिमाचल प्रदेश/पुडुचेरी/J&K1051750
अमोल मजूमदारआंध्रा/असम/मुंबई920551
देवेंद्र सिंह बुंदेलामध्य प्रदेश920145
यशपाल सिंहमणिपुर/सर्विस/सिक्किम/त्रिपुरा870050
मनोज तिवारीबंगाल863549
मिथुन मिन्हासदिल्ली/J&K855448
फैज फजलरेलवेज/विदर्भ843043
ऋषिकेश कानिटकरMP/महाराष्ट्र/राजस्थान805959
नमन ओझामध्य प्रदेश786143

वसीम जाफर (Wasim Jaffer)

वसीम जाफर का जन्म 16 फरवरी 1978 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने 18 वर्ष की आयु में 1996-97 सीजन में मुंबई के लिए अपना फर्स्ट-क्लास रणजी डेब्यू किया था।

करियर के दूसरे ही मैच में (नवंबर 1996) उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 314 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और कम उम्र में तिहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

वसीम जाफर इंडिया टीम में भी खेल चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जाफर का नाम टॉप पर है।

रणजी ट्रॉफी में जाफर के रिकॉर्ड-

सबसे अधिक रन– रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक रन (12038) बनाने वाले बल्लेबाज।

सबसे अधिक शतक– इनके नाम रणजी में सर्वाधिक 40 शतक दर्ज है।

सर्वाधिक मैच– इन्होंने कुल 156 रणजी मैच खेले (जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक हैं)

24 साल लंबे क्रिकेट करियर में जाफर ने मुंबई और विदर्भ दोनों के लिए रणजी खेला।

पारस डोगरा (Paras Dogra)

पारस डोगरा का जन्म 19 नवंबर 1984 को पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इन्होंने 1 नवंबर 2001 को मात्र 16 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रदेश के लिए डेब्यू किया था।

पारस डोगरा के नाम अब तक 10517 रन दर्ज हो चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की सूची में ये एकमात्र खिलाड़ी है, जो अभी भी खेल रहे है।

रणजी ट्रॉफी सीजन 2025-26 में 41 वर्ष की आयु में उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाया। रणजी ट्रॉफी इतिहास में वसीम जाफर के बाद 10000 से अधिक रन बनाने वाले ये दूसरे बल्लेबाज है।

अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar)

अमोल मजूमदार का जन्म 11 नवंबर 1974 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। इन्होंने 12 फरवरी 1994 को हरियाणा के खिलाफ खेले गए प्री क्वार्टरफाइनल में 260 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल, मुंबई के लिए ड्रीम डेब्यू किया था।

किसी भी बल्लेबाज द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, इस रिकॉर्ड को कोई आज तक कोई नहीं तोड़ पाया हैं। रणजी ट्रॉफी में इनके नाम 9202 रन है और इनका बेस्ट स्कोर 260 रन है, जो इन्होंने डेब्यू मैच में बनाया था।

देवेंद्र सिंह बुंदेला (Devendra Singh Bundela)

देवेंद्र सिंह बुंदेला मध्य प्रदेश रणजी टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म 22 फरवरी 1977 के दिन इंदौर में हुआ था। इन्होंने 45 के औसत से 9201 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 188 रन है।

रणजी ट्रॉफी के 1995-96 सीजन में इन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ डेब्यू किया था।

यशपाल सिंह (Yashpal Singh)

यशपाल सिंह का जन्म 27 नवंबर 1981 को दिल्ली में हुआ था। इन्होंने रणजी सीजन 2001-02 में डेब्यू किया था। इनके नाम 50 के बेहतरीन औसत से 8700 रन दर्ज है।

इन्होंने सर्विसेस, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा के लिए क्रिकेट खेला है।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

मनोज तिवारी का जन्म हावड़ा, बंगाल में 14 नवंबर 1985 को हुआ था। साल 2004 में इन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। इनके नाम 49 के औसत से 8635 रन है। साल 2006-07 रणजी सीजन में 99 की औसत से 796 रन बनाए, यह इनके करियर के सबसे बेहतरीन सीजन में से एक था।

हैदराबाद के खिलाफ साल 2020 में इन्होंने तिहरा शतक (303 रन) जड़ा था। साल 2024 में ईडन गार्डन में इन्होंने अपना आखिरी रणजी मैच खेला था, उसके बाद सन्यास ले लिया।

मनोज तिवारी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।

मिथुन मिन्हास (Mithun Manhas)

मिथुन मन्हास का जन्म 12 सितम्बर 1977 को जम्मू में हुआ था। इन्होंने 1997-98 में रणजी क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली के लिए खेलते हुए की थी। मन्हास के नाम 48 के शानदार औसत से 8554 रन है।

मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट के उन प्रतिभावान मध्यक्रम के बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्हें राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के दौर में खेलने का मौका मिला।

2007-08 सीजन ने दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये दिल्ली और जम्मू-कश्मीर दोनों के लिए खेले।

फैज फजल (Faiz Fazal)

इनका जन्म 7 सितम्बर 1985 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। फजल ने 2003 में विदर्भ के लिए खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी डेब्यू किया था। पहले ही मैच में इन्होंने शानदार 151 रन की पारी खेली।

इनकी कप्तानी में विदर्भ दो बार साल 2017-18 और 2018-19 में रणजी चैंपियन बना। इनके नाम 49 के औसत से 8430 रन है।

साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ इन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस समय ये पिछले 16 सालों में 30+ वर्ष की आयु में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी थे। जब इनका टीम इंडिया में चयन हुआ तब ये एकमात्र खिलाड़ी थे, जिनके पास कोई आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं था।

ऋषिकेश कानिटकर (Hrishikesh Kanitkar)

ऋषिकेश कानिटकर का जन्म 14 नवंबर 1974 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने साल 1994-95 में रणजी डेब्यू किया था। रणजी में इनके नाम 59 के औसत से 8059 रन दर्ज है।

जनवरी 1998 में ढाका (इंडिपेंडेंस कप फाइनल) में पाकिस्तान के खिलाफ सकलैन मुश्ताक की गेंद पर शानदार चौका लगाकर टीम इंडिया को 300+ के विशाल लक्ष्य पर यादगार जीत दिलाई थी।

इन्होंने भारत के लिए 34 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेले। इनके पिता हेमंत कानिटकर भी भारत के लिए खेले थे।

नमन ओझा (Naman Ojha)

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (Most Runs In Ranji Trophy) बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नमन ओझा का नाम भी शामिल है। इनका जन्म 20 जुलाई 1983 को उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था। रणजी में इन्होंने 2000-01 में डेब्यू किया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने रणजी में 43 के औसत से 7861 रन बनाए।

मध्य प्रदेश के लिए 20 वर्षों से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेला। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013-14 के रणजी सत्र में 7 मैचों में 835 रन रहा।

आईपीएल 2009 में इन्होंने राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। साल 2014 में इंडिया A के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया में लगातार 3 शतक (जिसमें एक दोहरा शतक) जड़े., इस प्रदर्शन के बाद उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला।

रणजी ट्रॉफी में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर

यह रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले उन बल्लेबाजों की लिस्ट हैं जिन्होंने व्यक्तिगत सर्वाधिक रन बनाए है-

खिलाड़ी का नामस्कोर
बीबी निम्बालकर443*
पृथ्वी शॉ379
संजय मांजरेकर377
एमवी श्रीधर366
तन्मय अग्रवाल366
विजय मर्चेंट359*
समित गोहेल359*
वीवीएस लक्ष्मण353
चेतेश्वर पुजारा352
स्वप्निल गुगाले351*