SA20 Winners List (2023-2026): इतिहास और पूरी जानकारी

SA20 दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की मुख्य T20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है। SA20 Winners List, इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन का सारांश है। इसका आयोजन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी।

SA20 लीग दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी काफी लोकप्रिय है। आईपीएल (IPL) की टीमों का मालिकाना हक रखने वाली कंपनियों ने ही SA20 की सभी 6 टीमों को खरीदा है।

साउथ अफ्रीका प्रीमियर लीग में आईपीएल की तरह जबरदस्त रोमांच देखने को मिलता है। स्थानीय और इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के इस संगम में फैंस को न्यूलैंड्स और वांडरर्स जैसे ऐतिहासिक मैदानों पर विस्फोटक क्रिकेट देखने को मिलता है।

इस लेख में SA20 लीग का इतिहास और विजेता सूचि (SA20 Champions List In Hindi) की प्रामाणिक जानकरी दी गई है।

SA20 विजेता सूचि (SA20 Winners List)

वर्षविजेताकप्तानउप-विजेता
2023सनराइजर्स ईस्टर्न केपएडेन मार्करामप्रिटोरिया कैपिटल्स
2024सनराइजर्स ईस्टर्न केपएडेन मार्करामडरबन सुपर जायंट्स
2025एमआई केपटाउनराशिद खानसनराइजर्स ईस्टर्न केप
2026सनराइजर्स ईस्टर्न केपट्रिस्टियन स्टब्सप्रिटोरिया कैपिटल्स

साउथ अफ्रीका प्रीमियर लीग (SA20) का पहली बार आयोजन साल 2023 में किया गया। SA20 विजेता सूचि (SA20 Winners List) में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का नाम सबसे अधिक 3 बार जबकि एमआई केपटाउन का नाम एक बार है। इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें भाग लेती है।

SA20 लीग 2023 फाइनल

मैचSA20 फाइनल 2023 (प्रथम संस्करण)
बनामसनराइजर्स ईस्टर्न केप vs प्रिटोरिया कैपिटल्स
तारिक (Date)11 फरवरी 2023
विजेतासनराइजर्स ईस्टर्न केप 4 विकेट से
मैन ऑफ दी मैचवैन डेर मर्रे
मैन ऑफ दी टूर्नामेंटएडेन मार्कराम

11 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका T20 लीग के प्रथम संस्करण का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया था।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 16.2 ओवर में यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

इस जीत के साथ सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर लीग विजेता सूचि में पहले ही संस्करण में अपना नाम दर्ज करवाया।

SA20 लीग 2024 फाइनल

मैचSA20 फाइनल 2024 (द्वितीय संस्करण)
बनामसनराइजर्स ईस्टर्न केप vs डरबन सुपर जायंट्स
डेट (Date)10 फरवरी 2024
वेन्यून्यूलैंड्स
विजेतासनराइजर्स ईस्टर्न केप, 89 रन से जीत
मैन ऑफ दी मैचटॉम एबेल
मैन ऑफ दी टूर्नामेंटहेनरिक क्लासेन

SA20 लीग 2024 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप vs डरबन सुपर जायंट्स के बीच 10 फरवरी 2024 को न्यूलैंड्स में खेला गया।

इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जायंट्स को 89 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका T20 का फाइनल जीता।

SA20 लीग 2025 फाइनल

मैचSA20 फाइनल 2025 (तीसरा संस्करण)
बनामएमआई केपटाउन vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप
डेट (Date)8 फरवरी 2025
विजेताएमआई केपटाउन, 76 रनों से जीत
मैन ऑफ दी मैचट्रेंट बोल्ट
मैन ऑफ दी टूर्नामेंटमार्को जानसेन

यह दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण था। राशिद खान की कप्तानी वाली एमआई केपटाउन ने पहली बार SA20 Winners List में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रही

MI Cape Town ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए, जवाब में Sunrisers Eastern Cape मात्र 105 रनों पर ऑलआउट हो गई। 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लेने वाले Trent Boult को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया।

SA20 लीग 2026 फाइनल

मैचSA20 फाइनल 2026 (चौथा संस्करण)
बनामसनराइजर्स ईस्टर्न केप vs प्रिटोरिया कैपिटल्स
डेट (Date)25 जनवरी 2026
विजेतासनराइजर्स ईस्टर्न केप, 6 विकेट से जीत
मैन ऑफ दी मैचडेवल्ड ब्रेविस
मैन ऑफ दी टूर्नामेंटक्विंटन डी कॉक

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स की यह फाइनल में दूसरी हार थी। ट्रिस्टियन स्टब्स की कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीसरी बार यह खिताब जीता।

SA20 इतिहास और शुरुआत

SA20 क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) द्वारा आयोजित एक पेशेवर T20 लीग है। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 2023 को हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर मंच देने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट की नींव रखी गई।

भाग लेने वाली टीमें

सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape)
प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals)
एमआई केपटाउन (MI Cape Town)
डरबन सुपर जायंट्स (Durbans Super Gaints)
पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals)
जोबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings)

अपने पहले ही संस्करण (2023) में यह लीग काफी लोकप्रिय रहा। न्यूलैंड्स, वांडरर्स और सेंट जॉर्ज पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदानों पर दर्शकों में इस लीग के प्रति उत्साह देखने को मिला।

सबसे अधिक SA20 खिताब विजेता टीम्स

साल 2023 से 2026 तक इसके 4 संस्करण खेले जा चुके है। इनमें से रिकॉर्ड 3 बार सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने खिताबी जीत दर्ज की।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape)3 बार (2023, 2024, 2026)
एमआई केपटाउन (MI Cape Town)1 बार (2025)

इस प्रतियोगिता से दक्षिण अफ्रीका में T20 का क्रेज बढ़ा है। प्रतिभा का परिचय देने के लिए SA20 या दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर लीग युवा क्रिकेटर्स के लिए वरदान है। आने वाले समय में SA20 विजेता सूचि (SA20 Winners List) में और कई नाम देखने को मिलेंगे।

आप आईपीएल विजेता सूचि की जानकारी चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ें।