WTC Points Table 2025-27: World Test Championship क्या है? Winners List, Rules और पूरा इतिहास

WTC Points Table इस चैंपियनशिप का सारांश है। World Test Championship शुरू होने के बाद टेस्ट क्रिकेट ने फिर से जीवंत रूप ले लिया है। WTC की शुरुआत टेस्ट क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुई।

एक समय टी20 क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में कमी आई थी। अब टेस्ट क्रिकेट का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इस लेख में WTC पॉइंट्स टेबल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप क्या है?, WTC Winners List, इसके नियम और इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

WTC Points Table 2025-27 (WTC अंक तालिका)

टीममैचजीतहारड्राटाईNRPTSPCT
ऑस्ट्रेलिया10820009680
द. अफ्रीका4310003675
न्यूजीलैंड6411005272.22
बांग्लादेश6321004055.56
भारत11542006851.52
इंग्लैंड15681005034.44
श्रीलंका6123002433.33
वेस्टइंडीज12282003020.83
पाकिस्तान8260001616.67

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका (WTC Points Table) में शामिल शब्दों के अर्थ

NR- No Result (कोई परिणाम नहीं)

PTS- Points (कुल अंक)

PTC- Percentage (अंक प्रतिशत अथवा टीम ने कुल उपलब्ध अंकों में से कितने प्रतिशत अंक हासिल किए हैं)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की यह अंक तालिका भाग लेने वाली टीमों की हार-जीत या प्रदर्शन का सार है। इस अंक तालिका को देखकर हम किसी भी टीम के प्रदर्शन का पूरा गणित समझ सकते है।

अभी WTC 2025-27 सीजन चल रहा है जो कि, इस टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा सीजन है। इससे पहले 2019-21 (पहला सीजन), 2021-23 (दूसरा सीजन) और 2023-25 (तीसरा सीजन) खेले जा चुके है।

World Test Championship Points Table 2025-27 में भारत की स्थिति ठीक नहीं है। इस आधार पर टीम इंडिया का फाइनल तक का सफर आसान नहीं है, श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद यह और भी मुश्किल हो गया है, लेकिन यह खेल अनिश्चितताओं से भरा है।

World Test Championship क्या है?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित टेस्ट फॉर्मेट का सबसे प्रतिष्ठित द्विवर्षीय टूर्नामेंट है। पारम्परिक 5 दिवसीय टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए साल 2019 में इसकी शुरुआत हुई।

नामWTC
शुरुआत2019
उद्देश्यटेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा
पहला संस्करण2019-21
प्रथम विजेतान्यूजीलैंड

ICC को WTC शुरू करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से T20 क्रिकेट की लोकप्रियता और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी-आधारित प्राइवेट टी20 लीगों (जैसे IPL, BBL) के चलन से बाद द्विपक्षीय (Bilateral) टेस्ट सीरीज में दर्शकों की रूचि कम होने लगी।

पांच दिनों तक चलने वाले पारंपरिक टेस्ट मैच दर्शकों को उबाऊ लगने लगे थे। ICC कभी भी क्रिकेट की आत्मा कहे जाने वाले टेस्ट क्रिकेट को खत्म नहीं होने देना चाहती थी।

इसी समस्या का समाधान निकालने और टेस्ट क्रिकेट की ऐतिहासिक गरिमा और प्रासंगिकता को यथावत रखने के लिए WTC की शुरुआत हुई।

अब हर मैच में पॉइंट सिस्टम होता है, जिससे हर मैच का महत्त्व बढ़ जाता है और फाइनल में पहुंचने की होड़ इसको बहुत दिलचस्प बनाती है।

WTC Points & PCT System Rules (नियम) क्या है?

मैच जीतने, ड्रा होने और स्लो ओवर रेट पर पेनल्टी का गणित समझाइए

हर टूर्नामेंट या मैच में अपना पॉइंट सिस्टम होता है, जिसके आधार पर प्रतियोगिता आगे बढ़ती है और फाइनल में पहुँचने वाली टीमों का चयन होता है। WTC Points Table सभी टीमों का प्रदर्शन के आधार पर सार है।

WTC में पॉइंट सिस्टम नीचे दी गई तालिका से समझे-

आईसीसी विश्व चैंपियनशिप में पॉइंट्स मैचों के परिणाम के आधार पर दिए जाते है और टीमों की रैंकिंग अंक प्रतिशत (PCT) के अनुसार तय की जाती है।

जीत (Win)12 अंक
हार (Loss)0 अंक
टाई (Tie)6 अंक
ड्रा (Draw)4 अंक

अंक प्रतिशत (PCT) की गणना का तरीका

WTC Points Table में टीमों की रैंकिंग केवल कुल अंकों (PTS) के आधार पर नहीं की जाती हैं बल्कि Percentage of Points won को मुख्य आधार माना जाता है।

इसका मुख्य कारण असमान मैच संख्या है। जरुरी नहीं है कि सभी टीमों को सीजन के दौरान समान संख्या में मैच या सीरीज खेलने को मिले। इसलिए फेयर कॉम्पिटीशन बनाए रखने के लिए ICC इस सिस्टम को अपनाती है।

WTC में PCT गणना सूत्र (Formula)-

PCT (%) = (कुल हासिल किए गए अंक ÷ कुल उपलब्ध अंक) × 100

उदाहरण (Example)-

PCT गणना को एक उदाहरण से समझते है-

माना कि भारत vs इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमें से भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता जबकि 1 मैच ड्रा रहा। अब टीम इंडिया की PCT गणना इस प्रकार होगी-

कुल उपलब्ध अंक = 5 मैच × 12 (हर मैच के उपलब्ध अंक) = 60 अंक

भारत द्वारा हासिल किए गए अंक

3 जीत × 12 = 36 अंक

1 ड्रा = 1 × 4 = 4 अंक

1 हार = 0 अंक

कुल हासिल अंक: 36+4 = 40 अंक

PCT कैलकुलेशन:

PCT = (40 ÷ 60) × 100 = 66.67%

आपने बहुत ही सरल तरीके से WTC Points Table System को समझा है।

WTC Winners List (2019-2025)

सीजनविजेताजीत का अंतरउप-विजेता
2019-21न्यूजीलैंड8 विकेटभारत
2021-23ऑस्ट्रेलिया209 रनभारत
2023-25द. अफ्रीका5 विकेटऑस्ट्रेलिया
2025-27

WTC Final 2019-21 (पहला सीजन)

विजेताउप-विजेता
न्यूजीलैंडभारत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्रथम सीजन (WTC 2019-21) का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18-23 जून 2021 को साउथेम्पटन (Southampton) के रोज बाउल (Rose Bowl) स्टेडियम में खेला गया था।

भारतीय टीम 72.2% PCT और न्यूजीलैंड की टीम 70% PCT के साथ WTC Points Table में टॉप 2 में रही और फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए। भारत की ओर से अजिंक्या रहाणे ने सर्वाधिक 49 रन और कप्तान विराट कोहली ने 44 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज कायल जेमिसन (Kyle Jamieson) ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में कुल 249 रन बनाए और भारत पर इस बड़े मैच में पहली पारी के आधार पर 32 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त (Lead) मिली।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए क्रमशः 4 और 3 विकेट हासिल किए। जब दूसरी पारी में टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो मात्र 170 रनों पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) ने 4 विकेट और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने 3 विकेट लेकर टीम इंडिया को बैकपुट पर लाकर खड़ा कर दिया। यहाँ से WTC फाइनल जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 139 रनों का लक्ष्य मिला।

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। कप्तान केन विलियम्सन ने नाबाद 52 और रॉस टेलर ने नाबाद 47 रनों की ऐतिहासिक पारियां खेली।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही न्यूजीलैंड ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर पहला WTC सीजन अपने नाम कर लिया।

WTC Final 2021-23 (दूसरा सीजन)

विजेताउप-विजेता
ऑस्ट्रेलियाभारत

भारत ने लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में जगह बनाई, इस बार भारत के सामने थी, WTC अंक तालिका टॉपर ऑस्ट्रेलिया। 07-11 जून 2023 को यह मुकाबला ओवल (Oval) में खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (Steven Smith) 121 रन और ट्रैविस हेड (Travis Head) 163 के दमदार शतकों के दम पर पहली में 469 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किए। जब भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई तो 296 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारत के अजिंक्या रहाणे ने सर्वाधिक 89 रन बनाए जबकि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों की बढ़त मिली। पैट कमिंस को 3 सफलता मिली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 270/8 पर पारी घोषित की।

भारत के सामने 443 रनों का लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन ल्योन ने 4 और स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट झटककर टीम इंडिया को 234 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह भारत लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर हार गया।

WTC Final 2023-25 (तीसरा सीजन)

विजेताउप-विजेता
दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ्रीका ने इस बार शानदार क्रिकेट खेला और WTC Points Table में टॉप पर रहते हुए WTC फाइनल में पहली बार जगह बनाई। गत सीजन की विजेता ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच यह फाइनल मुकाबला 11-14 जून 2025 को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स (Lords) में खेला गया।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर, इस बार फाइनल में जगह बनाई थी। अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ (66) और Beau Webster (72) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। कगिसो रबाडा ने 5 विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी मात्र 138 रनों पर ऑलआउट हो गई, पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। ऑस्ट्रेलिया को ओर से पैट कमिंस ने 6 विकेट लेकर अफ्रीका को चारों खाने चित्त कर दिया।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा। अफ्रीका ने यह लक्ष्य एडेन मारक्रम के शानदार शतक (136) और कप्तान टेम्बा बवुमा (66) के अर्धशतक के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर यह खिताब जीता और अफ्रीका ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की सच्ची हकदार थी।

WTC Final 2025-27 (चौथा सीजन)

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभी चल रहा है। इसका फाइनल मुकाबला 9-13 जून, 2027 को इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा।

सीजनWTC 2025-27, 4th सीजन
फाइनल स्थानद ओवल (लंदन, इंग्लैंड)
फाइनल की तारीख9 से 13 जून, 2027
चैंपियनशिप अवधि2025 से 2027

वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड टेबल में टॉप पर चल रहे है, जबकि भारत अभी WTC Points Table में पांचवें स्थान पर है।

अगर आप युवराज सिंह का जीवन परिचय पढ़ना चाहते हैं, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।