IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज (2008-2026)

आईपीएल में 3 गेंदों पर 3 विकेट लेना हर गेंदबाज का सपना होता है, लेकिन कुछ ही खिलाड़ी IPL में हैट्रिक लेने में कामयाब हो पाए हैं। IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अमित मिश्रा का नाम पहले स्थान पर है, जिनके नाम आईपीएल में 3 हैट्रिक्स दर्ज हैं।

अमित मिश्रा से लेकर युजवेंद्र चहल तक, इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी के नाम है, उन्होंने साल 2008 (ipl का पहला सीजन) में यह उपलब्धि “किंग्स इलेवन पंजाब” के खिलाफ हासिल की थी।

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले टॉप गेंदबाज

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट इस प्रकार है-

खिलाड़ी का नामसालटीमविपक्षी टीम
लक्ष्मीपति बालाजी2008चेन्नई सुपर किंग्सकिंग्स-11 पंजाब
अमित मिश्रा2008दिल्ली डेयरडेविल्सडेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
मखाया नतिनी2008चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्स
युवराज सिंह2009किंग्स-11 पंजाबरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रोहित शर्मा2009डेक्कन चार्जर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस
युवराज सिंह2009किंग्स-11 पंजाबडेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
प्रवीण कुमार2010रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराजस्थान रॉयल्स
अमित मिश्रा2011डेक्कन चार्जर्स हैदराबादकिंग्स-11 पंजाब
अजित चंदीला2012राजस्थान रॉयल्स पुणे वॉरियर्स
सुनील नारायण2013कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स-11 पंजाब
अमित मिश्रा2013सनराइजर्स हैदराबादपुणे वॉरियर्स
प्रवीण ताम्बे2014राजस्थान रॉयल्सकोलकाता नाइट राइडर्स
शेन वाटसन2014राजस्थान रॉयल्ससनराइजर्स हैदराबाद
अक्षर पटेल2016किंग्स-11 पंजाबगुजरात लायंस
सैमुअल बद्री2017रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंस
एंड्रू टाई2017गुजरात लायंसराइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स
जयदेव उनादकद2017राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्ससनराइजर्स हैदराबाद
सैम करन2019किंग्स-11 पंजाबदिल्ली कैपिटल्स
श्रेयस गोपाल2019राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
हर्षल पटेल2021रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंस
युजवेंद्र चहल2022राजस्थान रॉयल्सकोलकाता नाइट राइडर्स
राशिद खान2023गुजरात टाइटन्सकोलकाता नाइट राइडर्स
युजवेंद्र चहल2025राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल (Indian Premier League) इतिहास में अब तक 23 हैट्रिक लग चुकी हैं। आईपीएल बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल है, ऐसे में कोई गेंदबाज अपनी गेंदबाजी के दम पर अच्छा प्रदर्शन करता है तो निश्चित रूप से वह अपनी टीम की जीत की राह आसान कर देता है।

अमित मिश्रा: IPL के “हैट्रिक किंग”

अमित मिश्रा IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। वह इस टूर्नामेंट के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 3 बार हैट्रिक ली है। उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी का जादू कुछ ऐसा रहा है कि इतने सालों बाद भी कोई भी गेंदबाज उनके इस कीर्तिमान की बराबरी नहीं कर पाया है।

पहली हैट्रिक (2008)

अमित मिश्रा (Amit Mishra) की आईपीएल में पहली हैट्रिक साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए आई थी। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। इस मैच में अमित मिश्रा ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के रवि तेजा, प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह को लगातार 3 गेंदों में आउट कर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

दूसरी हैट्रिक (2011)

अमित मिश्रा ने साल 2011 में किंग्स-11 पंजाब की ओर से खेलते हुए, डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक हासिल की थी। इस हैट्रिक में आर मैक्लॉरेन, मंदीप सिंह, रेयॉन हैरिस के विकेट शामिल थे। यह अमित मिश्रा की दूसरी हैट्रिक थी।

तीसरी हैट्रिक (2013)

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अमित मिश्रा ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए नया कीर्तिमान बनाया और आईपीएल इतिहास की तीसरी हैट्रिक बनाई। इस ऐतिहासिक हैट्रिक में भुवनेश्वर कुमार, आर शर्मा और अशोक डिंडा के विकेट शामिल थे। अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में 3 बार हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

अमित मिश्रा की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने तीनों हैट्रिक तीन अलग-अलग टीमों दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए ली हैं। आईपीएल में सबसे अधिक (3 बार) हैट्रिक लेने के कारण अमित मिश्रा को आईपीएल का “हैट्रिक किंग” कहा जाता है।

IPL में हैट्रिक से जुड़े मुख्य तथ्य

आईपीएल में हैट्रिक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है-

IPL की पहली हैट्रिक:

आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी के नाम है। साल 2008 में उन्होंने यह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ली थी। अमित मिश्रा IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज है।

रोहित शर्मा का कमाल:

बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित शर्मा ने नाम भी आईपीएल में एक हैट्रिक दर्ज है। यह कीर्तिमान उन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्थापित किया था। आगे चलकर रोहित मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ गए और 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

युवराज सिंह की डबल हैट्रिक:

युवराज सिंह एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में दो बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया है। यह कारनामा उन्होंने साल 2009 में किया था।

हैट्रिक लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज:

दक्षिण अफ्रीका के मखाया नतिनी आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की थी। इस हैट्रिक में सौरभ गांगुली, देबब्रत दास और डेविड हुसै के विकेट शामिल है।

हैट्रिक ईयर:

अब तक आईपीएल के इतिहास में साल 2008 , साल 2009 और साल 2017 में सबसे ज्यादा तीन-तीन बार हैट्रिक लगी हैं।

कुल हैट्रिक्स:

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 से शुरू हुआ था। 2008 से लेकर 2026 तक कुल 23 हैट्रिक्स आईपीएल में लग चुकी हैं।

नो हैट्रिक” वर्ष

आईपीएल में अब तक आईपीएल सीजन 2015, आईपीएल सीजन 2018, आईपीएल सीजन 2020 और आईपीएल सीजन 2024 में एक भी हैट्रिक नहीं लगी है।

IPL में हैट्रिक का शिकार होने वाले प्रमुख बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में अब तक 23 बार हैट्रिक लग चुकी हैं। अक्सर क्रिकेट फैन यह तो जानते हैं कि हैट्रिक किसने ली, लेकिन यह नहीं जानते कि उस दौरान आउट होने वाले बल्लेबाज कौन थे। IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों ने निचे दी गई लिस्ट में शामिल इन दिग्गज खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था:

सालहैट्रिक गेंदबाजआउट होने वाले बैट्समैन
2008लक्ष्मीपति बालाजीइरफ़ान पठान, पियूष चावला, वीआरवी सिंह
2008अमित मिश्रारवि तेजा, प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह
2008मखाया नतिनीसौरभ गांगुली, देबब्रत दास, डेविड हसी
2009युवराज सिंहरॉबिन उथप्पा,जैक्स कालिस, मार्क बाउचर
2009रोहित शर्माअभिषेक नायर, हरभजन सिंह, जेपी डुमिनी
2009युवराज सिंहहर्षल गिब्स, एंड्रू साइमंड्स, वेणुगोपाल राव
2010प्रवीण कुमारडेमियन मार्टिन, एस नरवाल, पी डोगरा
2011अमित मिश्राआर मैक्लॉरेन, मंदीप सिंह, रेयॉन हैरिस
2012अजित चंदीलाजेस्सी राइडर, सौरव गांगुली, रोबिन उथप्पा
2013सुनील नारायणडेविड हुसै, अजहर महमूद, गुरकीरत सिंह
2013अमित मिश्राभुवनेश्वर कुमार, आर शर्मा, अशोक डिंडा
2014प्रवीण ताम्बेमनीष पांडे, युसूफ पठान, टेन डोस्चेट
2014शेन वाटसनशिखर धवन, हेनरिक्स, कर्ण शर्मा
2016अक्षर पटेलदिनेश कार्तिक, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा
2017सैमुअल बद्रीपार्थिव पटेल, मैक्लाघन, रोहित शर्मा
2017एंड्रू टाईअंकित शर्मा, मनोज तिवारी, शार्दुल ठाकुर
2017जयदेव उनादकदबिपुल शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार
2019सैम करनहर्षल पटेल, कगिसो रबाड़ा, संदीप लामिछाने
2019श्रेयस गोपालविराट कोहली, ए बी डिविलियर्स, मार्कस स्टॉयनिस
2021हर्षल पटेलहार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर
2022युजवेंद्र चहलश्रेयस अय्यर, शिवम मावी, पैट कमिंस
2023राशिद खानआंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर
2025युजवेंद्र चहलदीपक हूडा, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद

2008 से 2026 तक IPL विजेता टीमों की सूचि।

सवाल-जवाब

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज कौन है?

जवाब- अमित मिश्रा (3 हैट्रिक) आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज है।

IPL इतिहास की पहली हैट्रिक किसने ली थी?

जवाब- आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए ली थी।

क्या रोहित शर्मा ने आईपीएल में हैट्रिक ली है?

जवाब- हाँ, रोहित शर्मा ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए हैट्रिक बनाई, यह हैट्रिक मुंबई इंडियंस के खिलाफ ली थी।

एक आईपीएल सीजन में 2 हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज कौन है?

जवाब- एक आईपीएल सीजन में 2 बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड युवराज सिंह (साल 2009) के नाम दर्ज हैं।

किस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा हैट्रिक लगी है?

जवाब- साल 2008, साल 2009 और साल 2017 में सबसे अधिक 3-3 बार हैट्रिक लगी हैं।

क्या युजवेंद्र चहल के नाम आईपीएल में हैट्रिक है?

जवाब- हाँ, युजवेंद्र चहल के नाम आईपीएल में 2 हैट्रिक हैं। पहली 2022 में और दूसरी 2025 में।

IPL 2026 में कितनी हैट्रिक लगी है?

जवाब- आईपीएल 2026 में अभी तक कोई हैट्रिक नहीं लगी है।