करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकने वाले गेंदबाज

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, कि करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकने वाले गेंदबाज भी हो सकते है या क्रिकेट करियर में एक भी ‘नो बॉल’ नहीं डाली हो। किसी भी गेंदबाज के लिए अनुशासन बहुत जरुरी होता है। क्रिकेट के खेल में सिर्फ एक नो बॉल पूरे मैच का रुख या परिणाम बदल सकती है।

आधुनिक क्रिकेट में बड़े-बड़े गेंदबाज अक्सर नो बॉल फेंकते नजर आते हैं, जिनमें जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, जोफरा आर्चर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। इस लेख में हम आपको ऐसे दिग्गज 5 गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने वाले है, जिन्होंने अपने करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकी।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ फ्रंट फुट नो बॉल अर्थात पैर क्रीज से बाहर जाने पर दी जाने वाली नो बॉल की बात हो रही है। उस दौर में अन्य तकनीकी कारणों से भी नो बॉल दी जाती थी। जैसे बीमर फेंकने पर, फील्डिंग पाबन्दी का उल्लंघन होने पर और साइड लाइन से बाहर जाकर बॉल फेंकने पर।

करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकने वाले जिन 5 गेंदबाजों की बात इस आर्टिकल में हम कर रहे है, उनमें से कुछ के नाम तकनीकी कारणों से नो बॉल डालना दर्ज है।

करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकने वाले गेंदबाज (केवल फ्रंट फुट नो बॉल)

करियर में कभी फ्रंट फुट नो बॉल नहीं फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट-

नामदेशकुल बॉल डालीनो बॉल संख्या
कपिल देवभारत389420
सर इयान बॉथमइंग्लैंड280860
लांस गिब्सवेस्टइंडीज272710
इमरान खानपाकिस्तान269190
डेनिस लिलीऑस्ट्रेलिया220600

कपिल देव (Kapil Dev)

कपिल देव भारत के अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स माने जाते हैं। साल 2002 में उनको सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़कर “सदी का सर्वश्रेष्ठ इंडियन क्रिकेटर” चुना गया था। उनकी कप्तानी और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने वर्ष 1983 में अपना पहला वर्ल्डकप जीता था।

कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैच में 434 विकेट जबकि 225 वनडे में 253 विकेट हासिल किए थे। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन इस तरह रहा-

फॉर्मेटमैचबॉलविकेटबेस्ट
टेस्ट131277404349/83
वनडे225112022535/43

कपिल देव सबसे अधिक इंटरनेशनल बॉल (38942 बॉल) डालने के बाद भी, एक भी फ्रंट फुट नो बॉल नहीं डाली।

सर इयान बॉथम (Sir Ian Botham)

इयान बॉथम इंग्लैंड के खिलाड़ी है। 1980 के दशक में इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ खेल जगत में एक बेहद लोकप्रिय शख्सियत भी थे। 1977 में डेब्यू करने के मात्र 3 साल बाद इंग्लैंड के कप्तान बन गए लेकिन खराब फॉर्म के चलते इन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी।

साल 1981 की एशेज सीरीज में इन्होंने बॉल और बैट से शानदार प्रदर्शन कर, इंग्लैंड को अद्भुद जीत दिलाई थी। इन्होने 1992 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। इनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर इस तरह रहा-

फॉर्मेटमैचबॉलविकेटबेस्ट
टेस्ट102218153838/31
वनडे11662711454/34

इंग्लैंड की ओर से 218 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सर इयान बॉथम ने कुल 28086 बॉल डाली, लेकिन इनमें एक भी फ्रंट फुट नो बॉल नहीं थी।

लांस गिब्स (Lance Gibbs)

वेस्टइंडीज के लांस गिब्ब्स क्रिकेट इतिहास में 300 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। लम्बे कद और अनोखे बोलिंग एक्शन के दम पर वह पिच से गजब का टर्न प्राप्त करते थे। लांस गिब्स ने अपने करियर में 79 टेस्ट मैचों में 309 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 1.99 का रहा।

साल 1962 में भारत के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में उन्होंने मात्र 38 रन देकर 8 विकेट झटके थे, जिसमें एक स्पेल के दौरान मात्र 6 रन देकर 8 विकेट झटकने का कारनामा किया था।

इतनी लम्बी गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने एक भी फ्रंट फुट नो बॉल नहीं फेंकी।

फॉर्मेटमैचबॉलविकेटबेस्ट
टेस्ट79271153098/38
वनडे315621/12

इमरान खान (Imran Khan)

इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी, ऑलराउंडर और प्रेरणादायक कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 का वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। इमरान खान अपनी तेज रफ़्तार और रिवर्स स्विंग यॉर्कर के लिए मशहूर थे।

वो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते थे। इमरान ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 26919 बॉल फेंकी, लेकिन अनुशासन की मिशाल पेश करते हुए कभी कोई नो बॉल नहीं डाली।

इमरान खान (Imran Khan) का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर इस तरह रहा-

फॉर्मेटमैचबॉलविकेटबेस्ट
टेस्ट88194583628/58
वनडे17574611826/14

डेनिस लिली (Dinnis Lillee)

ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली को वर्ल्ड क्रिकेट में पूर्ण तेज गेंदबाज माना जाता है। एक दशक से भी अधिक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ रहे डेनिस लिली पर कप्तान बहुत अधिक विश्वास करते थे। इनका नाम भी क्रिकेट इतिहास के उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में एक भी फ्रंट फुट नो बॉल नहीं डाली।

इनका करियर इस तरह रहा-

फॉर्मेटमैचबॉलविकेटबेस्ट
टेस्ट70184673557/83
वनडे6335931035/34

आज के आधुनिक क्रिकेट में जहां अक्सर गेंदबाज दबाव में या अतिरिक्त गति के चक्कर में कई नो बॉल फेंक देते हैं, वहीं क्रिकेट इतिहास के इन 5 गेंदबाजों ने अनुशासन की एक शानदार मिशाल पेश की है। कपिल देव, इयान बॉथम, लांस गिब्स, इमरान खान और डेनिस लिली जैसे दिग्गजों ने साबित किया कि बिना अपनी लाइन-लेंथ खोए गेंदबाजी की जाती है।

करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंकने वाले 5 गेंदबाज आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।