World Cup Winners List (1975-2023): विजेता टीम और कप्तानों की पूरी लिस्ट

अब तक 1975 से 2023 तक 13 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं। क्रिकेट का यह महाकुंभ शुरुआत में “प्रूडेंशियल कप” के नाम से जाना जाता था। शुरू के तीन वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में खले गए थे। इनमें 1975, 1979 और 1983 के वर्ल्ड कप शामिल है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में केवल 2 ही कप्तान ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो बार वर्ल्ड कप जिताया। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (1975,1979) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (2003,2007) का नाम शामिल है।

भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने उस समय की सबसे मजबूत और अपराजित वेस्टइंडीज़ को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम और कप्तानों की लिस्ट

क्रिकेट इतिहास में कई टीमों ने अपना लोहा मनवाया है, लेकिन वर्ल्ड कप जीतना हर कप्तान का सपना होता है। वर्ल्ड कप विजेता टीम और कप्तानों की इस सूचि में साल 1975 से 2023 तक का पूरा और सटीक विवरण साझा कर रहे हैं।

सालविजेता टीमकप्तानआयोजक
1975वेस्टइंडीजक्लाइव लॉयडइंग्लैंड
1979वेस्टइंडीजक्लाइव लॉयडइंग्लैंड
1983भारतकपिल देवइंग्लैंड
1987ऑस्ट्रेलियाएलन बॉर्डरभारत-पाकिस्तान
1992पाकिस्तानइमरान खानऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
1996श्रीलंकाअर्जुन रणतुंगाभारत-पाकिस्तान-श्रीलंका
1999ऑस्ट्रेलियास्टीव वाइंग्लैंड-स्कॉटलैंड-आयरलैंड-नीदरलैंड-वेल्स
2003ऑस्ट्रेलियारिकी पोंटिंगदक्षिण अफ्रीका-ज़िम्बाब्वे-केन्या
2007ऑस्ट्रेलियारिकी पोंटिंगवेस्टइंडीज
2011भारतमहेंद्र सिंह धोनीभारत-श्रीलंका-बांग्लादेश
2015ऑस्ट्रेलियामाइकल क्लार्कऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
2019इंग्लैंडइयोन मॉर्गनइंग्लैंड
2023ऑस्ट्रेलियापैट कमिंसभारत

वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की लिस्ट (World Cup Winners List)

साल 1975 से लेकर 2023 तक के सभी विश्व कप विजेता कप्तानों के बारे में संक्षिप्त और सटीक जानकारी दी गई हैं।

क्लाइव लॉयड (Clive Lloyd)– वेस्टइंडीज 1975 & 1979

क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक और सफल कप्तानों में शुमार वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड पहले ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो बार विश्व चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने शुरूआती दोनों वर्ल्ड कप (1975 एवं 1979) जीतकर क्रिकेट की दुनिया में अपना दबदबा कायम किया था।

1975 (प्रथम वर्ल्ड कप): इंग्लैंड में खेले गए इस “प्रूडेंशियल वर्ल्ड कप” के फाइनल में लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट इतिहास का पहला वर्ल्ड कप जीता

1979 (दूसरा वर्ल्ड कप): दूसरा वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड में ही खेला गया था। इस बार लॉयड की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार यह कप जीता।

अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले क्लाइव लॉयड का क्रिकेट करियर आंकड़ों में

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच87110
रन19777515
औसत39.5446.67
100119
501139
विकेट810

कपिल देव (kapil Dev)– भारत 1983

भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 1983 में आया। जब इंडियन टीम इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेलने गई, तब किसी उम्मीद नहीं थी कि यह टीम नॉकआउट तक भी पहुँच पाएगी। लेकिन कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने उस समय की अजेय मानी जाने वाली वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया।

1983 के वर्ल्ड कप में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। जब भारत का स्कोर 17 रन पर 5 विकेट हो गया था तब कप्तान कपिल देव ने संकटमोचक बनकर नाबाद 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत टूर्नामेंट में बना रहा।

कपिल देव के अलावा ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ (फाइनल के मैन ऑफ दी मैच) और रोजर बिन्नी (टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट) ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले और अपने समय के दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रहे कपिल देव के आंकड़े उनकी महानता को दर्शाते हैं-

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच225131
रन37835248
औसत23.7931.05
10018
501427
विकेट253434

एलन बॉर्डर (Allan Border)- ऑस्ट्रेलिया 1987

क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने का श्रेय दिग्गज कप्तान एलन बॉर्डर को जाता है। साल 1987 में भारत और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में खले गए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार खिताबी जीत हासिल की थी।

फाइनल मुकाबले में एलन बॉर्डर की चतुर कप्तानी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चिर-प्रतिद्वंदि इंग्लैंड को मात्र 7 रनों से हराकर विश्व विजेता बना।

अब तक ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड 6 बार वनडे वर्ल्ड कप जीत चूका है लेकिन वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की सूचि में एलन बॉर्डर का नाम हमेशा पहले स्थान पर रहेगा।

एक अच्छे कप्तान के साथ-साथ बॉर्डर एक बेहतरीन बल्लेबाज भी थे, उनके आंकड़े यहाँ दिए गए हैं-

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच273156
रन652411174
औसत30.6250.56
100327
503963
विकेट7339

इमरान खान (Imran Khan)- पाकिस्तान (1992)

पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का सबसे स्वर्णिम साल 1992 में आया, जब इमरान खान के नेतृत्व में टीम पहली बार विश्व विजेता बनी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खले गए इस पांचवें वनडे वर्ल्ड कप में इमरान खान ने अपनी युवा टीम को “कॉर्नर्ड टाइगर्स” की तरह लड़ना सिखाया और चैंपियन बनाया।

वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की सूचि में पाकिस्तान का नाम हमेशा पहले स्थान पर रहेगा। साल 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप रंगीन कपड़ों और सफेद बॉल से खेला गया था।

फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संकट के समय इमरान खान ने 72 रनों की कप्तानी पारी खेली और मैच का आखिरी विकेट भी चटकाया। पाकिस्तान ने फाइनल मैच 22 रनों से जीता।

इमरान खान का इंटरनेशनल करियर रिकॉर्ड-

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच17588
रन37093807
औसत33.4137.69
10016
501918
विकेट182362

अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga)– श्रीलंका (1996)

साल 1996 का वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उलटफेरों और एक नई तरह की क्रिकेट रणनीति का गवाह बना। इस टूर्नामेंट में अंडरडॉग मानी जा रही श्रीलंका की टीम ने दिग्गज अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में पहली बार विश्व विजेता बनी।

भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट को जीतकर अर्जुन रणतुंगा का नाम वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की एलीट लिस्ट में हमेशा के लिए अमर हो गया।

रणतुंगा के नेतृत्व में श्रीलंका टीम ने शुरूआती 15 ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने की रणनीति आपने, जिससे पुरे टूर्नामेंट का रुख बदल गया।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया। कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अंत तक टिके रहकर नाबाद 47 रनों की पारी खेली और विनिंग शॉट लगाकर टीम को चैंपियन बनाया।

अर्जुन रणतुंगा का क्रिकेट कैरियर-

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच26993
रन74565105
औसत35.8435.69
10044
504938
विकेट7916

स्टीव वॉ (Steve Waugh)- ऑस्ट्रेलिया (1999)

साल 1999 का सातवां वनडे वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में अपने एकछत्र राज की शुरुआत की थी।

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में कप्तान स्टीव वॉ ने संकट के समय 120 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को प्रतियोगिता में बनाए रखा था।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को महज 132 रनों पर समेत दिया और इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

स्टीव वां का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच325168
रन756910927
औसत32.9051.06
100332
504550
विकेट19592

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)- ऑस्ट्रेलिया 2003 & 2007

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और आक्रामक कप्तानों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो बार विश्व चैंपियन बनाया। क्लाइव लॉयड के बाद यह ऐतिहासिक कारनामा करने वाले वे दुनिया के एकलौते कप्तान हैं।

पोंटिंग के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया अजेय नजर आती थी। साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत हुआ था। इस मैच में कप्तान रिकी पोंटिंग ने 140 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों के विशाल अंतर से हराकर तीसरी बार खिताब जीता।

साल 2007 में वेस्टइंडीज में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर लगातार तीसरी बार और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता।

रिकी पोंटिंग का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटवनडेटेस्ट
मैच375168
रन1370413378
औसत42.0351.85
1003041
508262
विकेट35

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)- भारत 2011

कपिल देव के बाद भारत को अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी देश के दूसरे कप्तान है। साल 2011 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में खेले गए इस 10वें वनडे वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 सालों का लम्बा इन्तजार खत्म किया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा था।

श्रीलंका द्वारा दिए गए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए गौतम गंभीर ने 97 रनों की संकटमोचक और लाजवाब पारी खेली। कप्तान धोनी ने फ्रंट से लीड करते हुए नाबाद 91 रन बनाए और ऐतिहासिक विजयी छक्का लगाकर भारत को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया।

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी तीन प्रमुख सफ़ेद गेंद ट्रॉफियां जीती हैं। इनमें 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी।

धोनी का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटवनडेटेस्टटी-20
मैच3509098
रन1077348761617
औसत50.5738.0937.60
1001060
50733302
विकेट0100

माइकल क्लार्क (Michael Clarke)- ऑस्ट्रेलिया 2015

साल 2015 का वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में कप्तान माइकल क्लार्क के नेतृत्व में रिकॉर्ड 5वीं बार विश्व कप अपने नाम किया।

मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड लो महज 183 रनों पर समेत दिया और लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह मैच माइकल क्लार्क के करियर का आखिरी मैच था, इस मैच में क्लार्क ने 74 रनों की पारी खेली और टीम को विश्व चैंपियन बनाकर वनडे से सन्यास ले लिया।

माइकल क्लार्क का क्रिकेट करियर-

फॉर्मेटवनडेटेस्टटी-20
मैच24511534
रन79818643488
औसत44.5849.1021.21
1008280
50582701
विकेट573106

इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan)- इंग्लैंड 2019

क्रिकेट के जन्मदाता कहे जाने वाले इंग्लैंड को अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए 44 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 2019 में खेले गए इस विश्व कप में इंग्लैंड के दिग्गज कप्तान मॉर्गन के बेहतरीन नेतृत्व में पहली बार वर्ल्ड कप जीता।

इस जीत के साथ ही इयोन मॉर्गन का नाम वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की लिस्ट में पहले इंग्लिश कप्तान के रूप में दर्ज हो गया।

क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। पहले यह मैच मुख्य ओवरों में टाई हुआ और फिर सुपर ओवर में भी टाई हो गया, दूसरे सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा।

अंत में आईसीसी के तत्कालीन नियम के अनुसार पुरे मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के) लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था।

इयोन मॉर्गन का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटवनडेटेस्टटी-20
मैच24816115
रन77017002458
औसत32.2930.4328.58
1001420
5047314
विकेट000000

पैट कमिंस (Pat Cummins)- ऑस्ट्रेलिया 2023

साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप पूरी तरह से भारत की मेजबानी में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में विजेता ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बेहतरीन गेंदबाज पैट कमिंस थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता।

इस जीत के साथ ही पैट कमिंस का नाम भी वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले से पहले Pat Cummins ने कहा था कि एक लाख से ज्यादा भारतीय दर्शकों की भीड़ को खामोश करने से बड़ा सुख कुछ नहीं हैं और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।

पुरे टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। कमिंस ने फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (जिनको प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट चुना गया) का विकेट लिया और अन्य बल्लेबाजों को बांध कर रखा।

पैट कमिंस का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटवनडेटेस्टटी-20
मैच907257
रन5371567158
औसत14.516.6710.53
100000
50030
विकेट14331566
Pat Cummins अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे, डाटा समय-समय पर अपडेट होता रहेगा।

वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की संक्षिप्त लिस्ट

कप्तानसालविजेता
Clive Lloyd1975,1979West Indies
Kapil Dev1983India
Allen Border1987Australia
Imran Khan1992Pakistan
Arjuna Ranatunga1996Srilanka
Steve Waugh1999Australia
Ricky Ponting2003,2007Australia
M.S. Dhoni2011India
Michael Clarke2015Australia
Eoin Morgan2019England
Pat Cummins2023Australia
Cricket World Cup Winners List

आप वर्ल्ड कप विजेता सूचि के साथ-साथ लिंक पर क्लिक कर एशिया कप विजेता सूचि भी देख सकते है।