विजय हजारे ट्रॉफी विजेता सूची (2002-2026): पूरी विनर्स लिस्ट और इतिहास

विजय हजारे ट्रॉफी विजेता सूची और इसके शानदार इतिहास के बारे में जानने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा उत्सुक रहते हैं। यह प्रतियोगिता वनडे फॉर्मेट में खेली जाती है। इस ट्रॉफी को “रणजी वनडे ट्रॉफी” के नाम से भी जाना जाता है। सिमित ओवरों (50-50 ओवर्स) की इस घरेलु क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत साल 2002-03 में हुई थी।

इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। इस बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट का नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे के सम्मान में रखा गया है। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों की टीमें हिस्सा लेती हैं।

इसमें दो चरणों में मुकाबले खेले जाते है “राउंड-रॉबिन लीग” और “प्लेऑफ“.

अगर आप भी क्रिकेट के फैन हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ना। यहाँ हम Vijay Hazare Trophy Winners List के साथ-साथ इस प्रतियोगिता से जुड़े अनसुने रिकार्ड्स और इतिहास की बात करेंगे, जो शायद ही आपको पता होंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है?

सरल शब्दों में कहें तो विजय हजारे ट्रॉफी का संबंध क्रिकेट से है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित यह भारत की सबसे बड़ी और अग्रणी घरेलू वनडे (लिस्ट ए) क्रिकेट प्रतियोगिता है। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है। प्रथम श्रेणी शब्द का इस्तेमाल केवल 4 या 5 दिनों के मैचों (रणजी ट्रॉफी या दिलीप ट्रॉफी) के लिए किया जाता है।

विजय हजारे ट्रॉफी List A क्रिकेट प्रतियोगिता है। क्रिकेट का यह टूर्नामेंट 50-50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। क्रिकेट प्रेमी और विशेषज्ञ इसे रणजी वनडे ट्रॉफी के नाम से भी जानते है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2002-03 में हुई थी।

इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 1 करोड़ रूपए की राशि पुरस्कार स्वरुप दी जाती है जबकि उपविजेता टीम को 50 लाख रूपए का इनाम मिलता है।

विजय हजारे ट्रॉफी का इतिहास और संक्षिप्त परिचय

साल 2002 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के पहले सीजन की विजेता तमिलनाडु की टीम थी। यह ट्रॉफी 2 राउंड में खेली जाती है। पहला राउंड रॉबिन राउंड के नाम से जाना जाता है, जबकि दूसरे राउंड को प्लेऑफ या नॉकआउट के नाम से भी जाना जाता है।

इस ट्रॉफी का संक्षिप्त परिचय जानने के लिए नीचे दी गई टेबल में देखें-

परिचय बिंदुपरिचय
आयोजक (Organizer)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
स्वरुप (Form)प्रथम श्रेणी क्रिकेट (List A Cricket)
शुरुआत2002-03
प्रारूपरॉबिन राउंड और प्लेऑफ
सबसे सफल टीमतमिलनाडु, 5 बार
देशभारत
सम्बन्धक्रिकेट
नामकरणपूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर

विजय हजारे ट्रॉफी विजेता सूची (2002-2026)

विजय हजारे ट्रॉफी विजेता सूची (Vijay Hazare Trophy Winners List) साल 2002 से लेकर अब तक-

सीजन विजेताउपविजेता
2002-03तमिलनाडुपंजाब
2003-04मुंबईबंगाल
2004-05तमिलनाडु & उत्तरप्रदेश संयुक्त विजेता
2005-06रेलवेज (Railways)उत्तरप्रदेश
2006-07मुंबईराजस्थान
2007-08सौराष्ट्रबंगाल
2008-09तमिलनाडुबंगाल
2009-10तमिलनाडुबंगाल
2010-11झारखंडगुजरात
2011-12बंगालमुंबई
2012-13दिल्लीअसम
2013-14कर्नाटकरेलवेज (Railways)
2014-15कर्नाटकपंजाब
2015-16गुजरातदिल्ली
2016-17तमिलनाडुबंगाल
2017-18कर्नाटकसौराष्ट्र
2018-19मुंबईदिल्ली
2019-20कर्नाटकतमिलनाडु
2020-21मुंबईउत्तरप्रदेश
2021-22हिमाचल प्रदेशतमिलनाडु
2022-23सौराष्ट्रमहाराष्ट्र
2023-24हरियाणाराजस्थान
2024-25कर्नाटकविदर्भ
2025-26विदर्भसौराष्ट्र
2026-27अब शुरू होगी (14 दिसंबर-8 जनवरी 2027)

विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल

विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी सीजन का शेड्यूल बीसीसीआई द्वारा जारी कर दिया गया है। इस ट्रॉफी के 2026-27 सीजन की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी, इसका फाइनल मुकाबला 8 जनवरी को खेला जाएगा।

प्रथम चरण (लीग स्टेज) की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी।

दूसरे चरण (नॉकऑउट) की शुरुआत 2 जनवरी 2027 से होगी, इसमें क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 8 जनवरी 2027 को खेला जाएगा।

वेन्यू-

इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत के 5 मुख्य शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, राँची, राजकोट और विशाखापट्नम (Knockout) में होगा।

अगर आप रणजी ट्रॉफी विजेता सूची और दिलीप ट्रॉफी विजेता सूची के बारे में जानकारी चाहते है तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

सवाल-जवाब

Vijay Hazare Trophy 2022 कौन जीता?

उत्तर- साल 2022 में 14 साल बाद सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर खिताब जीता।

मुंबई ने कितनी बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती?

उत्तर- मुंबई ने 4 बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में कितने ओवर होते हैं?

उत्तर- विजय हजारे ट्रॉफी में 50-50 ओवर का मैच होता हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर- विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत साल 2002-03 से हुई थी।

सबसे अधिक बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम कौनसी हैं?

उत्तर- तमिलनाडु ने सबसे अधिक 5 बार यह टूर्नामेंट जीता हैं।

Vijay Hazare Trophy विजेता को कितनी राशि इनाम में मिलती हैं?

उत्तर- विजय हजारे ट्रॉफी विजेता को 1 करोड़ का पुरुस्कार मिलता हैं जबकि उपविजेता टीम को 50 लाख का इनाम मिलता है।

साल 2024-25 में विजय हजारे ट्रॉफी किसने जीती?

उत्तर– साल 2024-25 में हरियाणा ने राजस्थान को 30 रन से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती।

साल 2025-26 में विजय हजारे ट्रॉफी किसने जीती?

उत्तर- विजय हजारे ट्रॉफी के सीजन 2025-26 में विदर्भ की टीम विजयी रही, जबकि सौराष्ट्र उपविजेता रही।