वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर हाथापाई की असली वजह आई सामने, ICC दे सकती है ये बड़ी सजा

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर हाथापाई की वजह से श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच के बाद फिर से सुर्खियों में आ गए है। लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि मैदान पर श्रीलंका के खिलाड़ी के साथ हुआ विवाद है।

श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक श्रीलंकन खिलाड़ी से लाइव मैच में भीड़ गए। दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई कि मैदान पर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। यह घटना भारत ए और श्रीलंका ए के बीच Tri- Nation A Series के मुकाबले के दौरान देखने मिली।

इस लेख में आगे आपको बताते है कि मैदान पर लड़ाई क्यों हुई और वैभव को आईसीसी के नियमानुसार क्या संभावित सजा मिल सकती हैं।

मैदान पर क्या हुआ था?

मैच का अंत बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण रहा। 50 ओवर का मैच टाई होने के बाद मैच का फैसला करने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। मैदान पर कम रौशनी होने के बाद भी सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 19 रनों का लक्ष्य रखा।

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वे केवल 9 रन ही बना सके और भारत यह मैच हार गया।

वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर हाथापाई की असली वजह यह थी कि मैच हारने के बाद वैभव सूर्यवंशी बहुत निराश थे और मैदान से बाहर जा रहे थे। इस बिच श्रीलंकन क्रिकेटर विशेन हलाम्बागे (Vishen Halambage) ने वैभव सूर्यवंशी के पास आकर स्लेजिंग की और तंज मारते हुए कहा “Match Over… Now You Go Home” (मैच खत्म… अब तुम घर जाओ).

यह सुनकर सूर्यवंशी अपना आपा खो बैठे, वह तुरंत पलटे और श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मार दिया। इससे पहले दोनों खिलाड़ी हाथापाई करते सूर्यांश शेडगे और श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

इस तरह की घटना होने पर आईसीसी ने नियम बनाए है, जिनके तहत दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी को सजा का प्रावधान है।

वैभव सूर्यवंशी को नियमानुसार मिल सकती है, यह संभावित सजा

मैदान पर किसी भी खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क या धक्का-मुक्की करना ICC के नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। Vaibhav Suryavanshi पर निम्नलिखित अनुशासनात्मक कार्यवाई हो सकती:

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट (Article 2.12): ICC का यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, अंपायर या सपोर्ट स्टाफ के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क को रोकता है।

इस तरह की घटना में 2 तरह ही सजा मिल सकती है-

  • मैच फीस में कटौती- लेवल 1 या लेवल 2 के उल्लंघन के तहत वैभव सूर्यवंशी की मैच फीस का 50% से 100% तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • सस्पेंशन और डिमेरिट पॉइंट्स– वैभव सूर्यवंशी को 1 या 2 मैच के लिए सस्पेंड (Ban) किया जा सकता है और उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जा सकते हैं। अगर 24 महीने (2 साल) के भीतर किसी भी खिलाड़ी के 4 या अधिक डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं, तो वह स्वतः ही बैन हो जाता है।

लेकिन यह बात भी सामने आई हैं कि मैच के बाद श्रीलंकाई खेमे ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में आकर इस व्यवहार के लिए माफी मांगी थी, जिसके चलते यह संभव है कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाई ना हो।

अगर वैभव सूर्यवंशी को सजा मिली तो क्या होगा?

अगर वैभव को सजा दी जाती है, तो इसका असर केवल इस सीरीज तक सिमित नहीं होगा। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में वैभव का नाम टीम में है। ऐसे में उनके शुरूआती इंटरनेशनल करियर और भविष्य पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

(1) अगर आईसीसी लेवल 1 या लेवल 2 के तहत कार्यवाई करती है तो उनको 1 या 2 मैचों के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। इसका सीधा सा असर यह होगा कि इस ट्राई-नेशन सीरीज के आगामी मैचों में वैभव को बाहर होना पड़ सकता है।

(2) अगर इस गलती के लिए वैभव के खाते में 1 से 3 डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जा सकते है। नियमों के अनुसार 24 महीने के अंदर किसी खिलाड़ी के खाते में 4 डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते है, तो उस पर स्वतः बैन लग जाता है। यह उनके भविष्य के लिए सही नहीं है।

(3) अनुशासनहीनता और आक्रामक व्यवहार चयनकर्ताओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, यह एक युवा खिलाड़ी के लिए सही संकेत नहीं है।

(4) मैच फीस कटौती की दशा में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इसमें कोई शक नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, लेकिन इंटरनेशनल स्तर पर सफलता पाने के लिए कौशल के साथ-साथ भावनाओं पर काबू रखना भी बेहद जरुरी है। क्रिकेट को “जेंटलमैन का खेल” माना जाता है, उम्मीद है कि इस घटना से वैभव सीख लेंगे।

अगर आप भारतीय घरेलु क्रिकेट की शान विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास और विजेता सूची के बारे में जानना चाहते है तो इस लिंक पर क्लीक कर पढ़ सकते है।