वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 10 दोहरे शतक लग चुके हैं जिनमें से 7 भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए है। ODI क्रिकेट में सबसे अधिक 3 दोहरे शतक रोहित शर्मा के नाम हैं।
रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में एक से अधिक दोहरा शतक नहीं लगा सका हैं।
एक समय था जब वनडे में दोहरा शतक लगाना कोरी कल्पना लगता था। साल 1997 में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज सईद अनवर ने भारत के खिलाफ 194 रनों की पारी खेली थी। साल 2009 तक उनके रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर की बात कोई भी बल्लेबाज नजदीक तक भी नहीं जा सका था।
साल 2009 में जिम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ 194 रनों की नाबाद पारी खेलकर सईद अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाना सचिन तेंदुलकर के भाग्य में लिखा था।
साल 2010 में सचिन ने दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200* रन बनाकर क्रिकेट की दुनियाँ में तहलका मचा दिया था। तब से लेकर अब तक ODI क्रिकेट में 12 दोहरे शतक लग चुके हैं।
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
| बल्लेबाज | स्कोर | देश | विरुद्ध | साल | स्थान |
| सचिन तेंदुलकर | 200* | भारत | दक्षिण अफ्रीका | 2010 | ग्वालियर |
| वीरेंद्र सहवाग | 219 | भारत | वेस्टइंडीज | 2011 | इंदौर |
| रोहित शर्मा | 209 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | 2013 | बैंगलोर |
| रोहित शर्मा | 264 | भारत | श्रीलंका | 2014 | कोलकत्ता |
| क्रिस गेल | 215 | वेस्टइंडीज | ज़िम्बाब्वे | 2015 | कैनबरा |
| मार्टिन गुप्टिल | 237* | न्यूज़ीलैण्ड | वेस्टइंडीज | 2015 | वेलिंग्टन |
| रोहित शर्मा | 208* | भारत | श्रीलंका | 2017 | मोहाली |
| फखर जमान | 210* | पाकिस्तान | ज़िम्बाब्वे | 2018 | बुलावायो |
| ईशान किशन | 210 | भारत | बांग्लादेश | 2022 | चटगाँव |
| शुभमन गिल | 208 | भारत | न्यूज़ीलैण्ड | 2023 | हैदराबाद |
| ग्लेन मैक्सवेल | 201* | ऑस्ट्रेलिया | अफगानिस्तान | 2023 | वानखेड़े |
| पाथुम निसांका | 210* | श्रीलंका | अफगानिस्तान | 2024 | पल्लेकेले |
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी
वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क के नाम है, जिन्होंने साल 1997 में डेनमार्क के खिलाफ यह कारनामा किया था।
अब तक महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 महिला क्रिकेटर ने दोहरा शतक लगाया है।
| बल्लेबाज | स्कोर | देश | विरुद्ध | साल |
| बेलिंडा क्लार्क | 229* | ऑस्ट्रेलिया | डेनमार्क | 1997 |
| अमेलिया केर | 232* | न्यूज़ीलैण्ड | आयरलैंड | 2018 |
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा है। अब तक पुरुष वनडे क्रिकेट इतिहास में कुल 12 शतक लगे है, उनमे से 7 शतक भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं।
| खिलाड़ी का नाम | दोहरा शतक संख्या |
| सचिन तेंदुलकर | 1 |
| वीरेंद्र सहवाग | 1 |
| रोहित शर्मा | 3 |
| ईशान किशन | 1 |
| शुभमन गिल | 1 |
वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी (Most Double Hundreds In ODI)
वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 3 दोहरे शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा ने 2 बार श्रीलंका और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं.
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का पहला दोहरा शतक (209)
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में पहला दोहरा शतक लगाया था। 2 नवंबर 2013 को खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 158 बॉल में 209 रनों की पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 16 छक्के जड़े। 132.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने अपने करियर का पहला वनडे दोहरा शतक लगाया था।
यह मैच भारत ने 57 रनों से जीता, 7 मैचों की सीरीज का यह 7 वां मैच था. भारत ने यह सीरीज 3-2 से जीती थी. रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ दी सीरीज चुना गया।
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का दूसरा दोहरा शतक (264)
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने दूसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में बनाया था। 13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन (कोलकत्ता) में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया।
इस पारी में रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 116.66 का रहा। यह मैच भारत ने 153 रनों से जीता और रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया।
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का तीसरा दोहरा शतक (208*)
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने तीसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में बनाया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 153 बॉल्स में 208* रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 12 छक्के जड़े साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 135.94 का रहा।
भारत ने यह मैच 141 रनों से जीता और रोहित शर्मा मैन ऑफ़ दी मैच चुने गए। विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 बार दोहरे शतक लगाए हैं।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) भी रोहित शर्मा का हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं।
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी (Fastest ODI Hundred)
वनडे (ODI) क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के ईशान किशन के नाम है। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 126 बॉल पर दोहरा शतक लगया था।
| खिलाड़ी का नाम | गेंद | विरुद्ध |
| ईशान किशन (भारत) | 126 | बांग्लादेश |
| ग्लेन मैक्सवेल | 128 | अफगानिस्तान |
| क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 138 | ज़िम्बाब्वे |
| पाथुम निसांका | 139 | अफगानिस्तान |
| वीरेंद्र सहवाग | 140 | वेस्टइंडीज |
| शुभमन गिल | 145 | न्यूज़ीलैण्ड |
| सचिन तेंदुलकर | 147 | दक्षिण अफ्रीका |
| फखर ज़मान | 148 | जिम्बाब्वे |
| रोहित शर्मा | 151 | श्रीलंका |
| रोहित शर्मा | 151 | श्रीलंका |
| मार्टिन गुप्टिल | 153 | वेस्टइंडीज |
| रोहित शर्मा | 156 | ऑस्ट्रेलिया |
विश्व क्रिकेट में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी ज्यादातर भारत से है। अब तक लगे 12 वनडे दोहरे शतक में से 7 भारतीय बल्लेबाजों के नाम। जहाँ वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन (126 बॉल) के नाम है, वहीं सबसे अधिक दोहरे शतक रोहित शर्मा (3) के नाम दर्ज है। वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।
सवाल-जवाब
वनडे में कितने दोहरे शतक लग चुके हैं?
उत्तर- वनडे क्रिकेट में अब तक 12 दोहरे शतक लग चुके हैं।
रोहित शर्मा ने 200 कितनी बार मारा?
उत्तर- रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 3 बार 200+ रन बनाए है, उन्होंने 2 बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था।
भारत में कितने खिलाड़ियों ने 200 वनडे रन बनाए?
उत्तर- वनडे में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने 200+ का स्कोर किया हैं, जिनमें रोहित शर्मा (3), सचिन तेंदुलकर (1), वीरेंद्र सेहवाग (1), ईशान किशन (1) और शुभमन गिल (1) का नाम शामिल हैं।
सबसे पहले दोहरा शतक किसने लगाया?
उत्तर- वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर (200*) ने साल 2010 में लगाया था।
वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक किसने लगाया?
उत्तर- वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक ईशान किशन ने मात्र 126 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट?
उत्तर- सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, फखर ज़मान, ईशान किशन, शुभमन गिल, ग्लेन मैक्सवेल और पाथुम निसांका का नाम शामिल है।
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कितने भारतीय हैं?
उत्तर- 5
अगर आप IPL शतक सूची देखना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।