कौन हैं Josh Tongue? जानें जीवन परिचय और करियर रिकॉर्ड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Josh Tongue (जोश टंग) इन दिनों अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं। जोश टंग का पूरा नाम Joshua Charles Tongue है और वे दाएं हाथ के एक शानदार तेज गेंदबाज (Right-arm fast bowler) हैं। 6 फीट 4 इंच लम्बा यह गेंदबाज अपनी गति और स्विंग के लिए जाने जाते हैं।

जोश टंग के पिता खुद एक क्रिकेट कोच हैं, यही वजह है कि उन्होंने महज 6 वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। टंग गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में इन्होंने आयरलैंड के खिलाफ साल 2023 में डेब्यू किया था।

इस लेख में जोश टंग का जीवन परिचय (Josh Tongue Biography In Hindi), क्रिकेट करियर और रिकार्ड्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

जोश टंग का जीवन परिचय (Josh Tongue Biography)

बायोडाटाजानकारी
पूरा नामजोशुआ चार्ल्स टंग (Joshua Charles Tongue)
जन्म तिथि15 नवंबर 1997
जन्म स्थानरेडडिच, वॉस्टरशायर, इंग्लैंड
पिता का नामफील टंग
भाईरयान टंग
गेंदबाजी शैलीदाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
उपनामजीवी बॉय (Jeevy boy), द मॉप (The Mop)
इंटरनेशनल डेब्यूजून, 2023 बनाम आयरलैंड (टेस्ट)

जोश टंग क्रिकेट बैकग्राउंड से ही आते है। जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा टंग के पिता एक क्रिकेट कोच हैं, यही वजह थी कि मात्र 6 वर्ष की आयु में उन्होंने वॉस्टरशायर (Worcestershire) की अंडर-10 टीम में चयन हो गया। वे एक गेंदबाज के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने बर्मिंघम लीग में 150 रनों की शानदार पारी खेली थी।

2016 में पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण उनकी सर्जरी हुई, जिसके चलते उनके क्रिकेट करियर पर थोड़ा ब्रेक लग गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ठीक होने के बाद साल 2017 में वॉस्टरशायर के साथ 4 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

जोश टंग का क्रिकेट करियर और संघर्ष

साल 2017 उनके क्रिकेट करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 19 साल की आयु में उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में खुद को स्थापित कर दिया। अप्रैल 2017 में ग्लैमरगन के खिलाफ अपने चैंपियनशिप डेब्यू पर ही उन्होंने 5 विकेट हासिल किए।

उन्होंने पुरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया और 47 विकेट हासिल किए। उनके अच्छे खेल के दम पर वॉस्टरशायर को डिवीजन टू से प्रमोशन मिल गया।

इस शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला, उन्हें इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट डेब्यू और इंग्लैंड लॉयंस के ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम में जगह मिल गई। उनकी गति और ऊंचे एक्शन से मिलने वाली अतिरिक्त बाउंस ने बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया।

साल 2018 में चोट की वजह से फिर वो क्रिकेट से दूर हो गए। उनके दाहिने कंधे में एक गंभीर नर्व प्रॉब्लम हो गई थी, जिसे थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम (Thoracic Outlet Syndrome) कहा जाता है। उनको लगने लगा कि अब उनका क्रिकेट करियर खत्म हो जाएगा।

इस बीमारी को ठीक करने के लिए उनकी दो सर्जरियां हुईं और बोटोक्स इंजेक्शन तक देने पड़े।

जोश टंग का इंटरनेशनल डेब्यू

जून 2023 में जोश टंग (Josh Tongue) का लॉर्ड्स के मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ ड्रीम डेब्यू हुआ। इसके बाद इंग्लैंड में खेली गई एशेज सीरीज में उनको टीम में शामिल किया गया। उनके कोच ब्रेंडन मैकुलम भी उनकी गेंदबाजी स्किल से काफी प्रभावित हुए।

Josh Tongue को लॉर्ड्स में ही एशेज टेस्ट में भी मौका मिला। यह उनके लिए गर्व का पल था।

साल 2024 में फिर चोटिल हो गए, जिसके चलते वो अपनी काउंटी टीम नॉटिंघमशायर (Notts) के लिए उनका पहला सीजन नहीं खेल पाए।

साल 2025 में Josh Tongue ने वापसी करते हुए नॉटिंघमशायर (Notts) की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द ओवल (The Oval) के मैदान पर सरे (Surrey) के खिलाफ उन्होंने निर्णायक 5 विकेट लेकर विरोधी टीम को बैकपुट पर धकेल दिया और उनकी टीम चैंपियन बनी।

जुलाई 2026 में भारत के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी जोश टंग (Josh Tongue) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

जोश टंग (Josh Tongue) इंटरनेशनल क्रिकेट आंकड़े

फॉर्मेटमैचविकेट
टेस्ट (Test)1257
वनडे (Odi)11
टी2047

जोश टंग (Josh Tongue) घरेलु क्रिकेट आंकड़े

फॉर्मेटमैचविकेट
प्रथम श्रेणी (First Class)72270
लिस्ट A (List A)1617
टी202536

अगर आप इंग्लैंड के लीजेंड क्रिकेटर सर जैक हॉब्स का जीवन परिचय पढ़ना चाहते हैं, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।