गुरनूर बरार भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज हैं, जो मुख्यतः पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले है। गुरनूर बरार की बायोग्राफी हर उस युवा तेज गेंदबाज के प्रेरक है, जो टीम इंडिया में खेलने का सपना देख रहा है। ऊँचे-लम्बे कद काठी वाले बरार ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल में जगह बनाई और उसके बाद टीम इंडिया में भी खेलने का मौका मिला।
गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) दाएँ हाथ (Right Arm Fast Bowler) के तेज गेंदबाज है। इनकी लम्बाई 6 फीट और 5 इंच, जो एक तेज गेंदबाज का मुख्य हथियार है। क्रिकेट इनका पसंदीदा खेल नहीं था, लेकिन एक दोस्त की सलाह ने इनको भारतीय क्रिकेट में एक नई पहचान दिलाई।
गुरनूर के क्रिकेट करियर में शुभमन गिल, आशीष नेहरा और शिखर धवन का बहुत बड़ा योगदान है। इस लेख में गुरनूर बरार का जीवन परिचय, टीम इंडिया तक के सफर की कहानी और उनके क्रिकेट करियर की पूरी जानकारी दी गई है।
गुरनूर बरार की बायोग्राफी और परिचय (Gurnoor Brar Biography)
गुरनूर बरार दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) को अपना आदर्श मानते है और उनको देखकर ही गेंदबाजी शुरू की थी। सबसे पहले इनको पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने आईपीएल (IPL) में खेलने का मौका दिया था।
पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इनको फिटनेस का महत्व समझाया और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने क्रिकेट जगत में इनको पहचान दिलाई।
गुरनूर बरार का संक्षिप्त जीवन परिचय-
| विवरण | जानकारी |
| पूरा नाम | गुरनूर सिंह बरार |
| जन्म तिथि | 25 मई 2000 |
| जन्म स्थान | श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब |
| पिता का नाम | सुखवीर बरार (बराड़) |
| माता का नाम | मनविंदर धालीवाल बरार |
| लम्बाई (Height) | 6 फीट 5 इंच |
| गेंदबाजी शैली | राइट आर्म तेज गेंदबाज |
| टीम इंडिया डेब्यू | 13 जून 2026 बनाम अफगानिस्तान (ODI) |
| धर्म | सिख (हिन्दू) |
अजित अगरकर ने कहा कि उनको Gurnoor Brar में भारतीय तेज गेंदबाजी का भविष्य नजर आता है। इसके पीछे की वजह बरार का ऊँचा कद, गेंदबाजी की रफ्तार और शानदार रिवर्स स्विंग है।
बचपन और स्कूल के दिनों में टेनिस और फुटबॉल खेलने वाले गुरनूर बरार का पहला प्यार क्रिकेट कभी नहीं रहा। लेकिन कहते है कि आपका पहला प्यार जो भी रहा हो, नेम और फेम देने वाला ही सच्चा प्यार होता है और यह सब उनको क्रिकेट में मिला।
अगर वो क्रिकेट नहीं खेलते तो शायद आज आप गुरनूर बरार की बायोग्राफी नहीं पढ़ रहे होते।
गुरनूर बरार क्रिकेट में कैसे आए?
दोस्त की सलाह
स्कूल के दिनों में गुरनूर सिर्फ टाइम पास के लिए क्रिकेट खेला करते थे, तब उनके एक दोस्त ने उनको क्रिकेट खेलने और तेज गेंदबाजी करने की सलाह दी। तब उनकी उम्र 16 वर्ष थी। दोस्त कि बात मानकर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था।
डेल स्टेन के फैन
बरार पैदल आते-जाते या सड़क पार करते समय डेल स्टेन, पाकिस्तान और दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली की नकल करते थे। उन्होंने बताया कि स्टेन की स्पीड के साथ-साथ बोलिंग स्किल बेहद अच्छी थी, यही वजह रही कि वे स्टेन के बड़े फैन है।
गुरनूर बरार ने डेल स्टेन को देखकर तेज गेंदबाजी करना सीखा। ऊँचा कद और गेंदबाजी की गति की वजह से ये जल्दी ही सबकी नजरों में आ गए।
शुभमन गिल ने पहचानी प्रतिभा
लगभग 2 साल क्रिकेट खेलने के बाद Gurnoor Brar पहली बार शुभमन गिल से उनका सामना हुआ। उस समय गिल अंडर-19 इंडिया खेल रहे थे। पंजाब में इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम का चयन करने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा कटोच शील्ड नामक एक सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
बरार इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे। बरार की गेंदबाजी देखकर गिल बहुत प्रभावित हुए। गिल के कहने पर उनको मोहाली टीम में जगह मिली, इसके जरिए वो पंजाब की अंडर-23 टीम तक पहुँच गए।
पंजाब के लिए लिस्ट A में मौका और IPL डेब्यू
साल 2021 में गुरनूर बरार को पंजाब के लिए लिस्ट A क्रिकेट खेलने का मौका मिला और 2022 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। फर्स्ट क्लास या लिस्ट A में उनके आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं होने के बावजूद उनकी गति ने आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खिंचा।
इसका नतीजा यह हुआ कि उनको बतौर नेट गेंदबाज पंजाब किंग्स के साथ जुड़ने का मौका मिल गया। नेट पर उनकी गेंदबाजी की गति और स्किल देखकर शिखर धवन काफी प्रभावित हुए।
राज अंगद बावा को रिप्लेस किया गया तो उनकी जगह पंजाब किंग्स के दल (Squad) में बरार को शामिल कर लिया गया। आगे चलकर उन्होंने 28 अप्रैल 2023 को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया।
गुरनूर बरार का क्रिकेट करियर
जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आया तो Gurnoor Brar का नाम देखकर हर कोई हैरान था। उनकी गति और स्किल ने टीम इंडिया के लिए उनके रास्ते खोल दिए।
13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में उनको डेब्यू करने का मौका मिला।
उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए, अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट हासिल किए। तीन मैचों की इस सीरीज में उनको सभी मुकाबले खेलने को मिले।
अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गुरनूर बरार ने इस सीरीज में 7 विकेट हासिल किए। किसी भी युवा तेज गेंदबाज के लिए इससे बड़ा ड्रीम डेब्यू नहीं हो सकता है।
“अगर आप गुरनूर बरार की बायोग्राफी को गहराई से देखें, तो शुभमन गिल का उनकी प्रतिभा को पहचानना एक बड़ा टर्निंग पॉइंट था।”
अगर आप जहीर खान और इमरान ताहिर की जीवनी पढ़ना चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।
सवाल-जवाब
गुरनूर बरार की जाति क्या हैं?
गुरनूर बरार जट सिख परिवार से है।
गुरनूर बरार कौन है?
गुरनूर बरार एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर है।
गुरनूर बरार की बॉलिंग स्पीड कितनी है?
गुरनूर बरार 148 किमी/घंटा से भी अधिक रफ्तार से गेंदबाजी करते है।
गुरनूर बरार को भारतीय टीम में क्यों चुना गया?
गुरनूर बरार के चयन के पीछे उनकी प्रतिभा (स्पीड और रिवर्स स्विंग) के साथ-साथ उनकी लाबाई 6 फीट 5 इंच, जो की एक तेज गेंदबाज के लिए जरुरी है।