सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता सूची 2007-2026

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता सूची के बारे में जानने से पहले यह जानना जरुरी है कि “सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी” क्या है?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारत की एक मुख्य टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप है, जिसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में रणजी खेलने वाली सभी 38 टीमें भाग लेती है।

यह टूर्नामेंट भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली के सम्मान में खेला जाता है, जो विदेश में शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। यह कारनामा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1936 में किया था।

बीसीसीआई ने भारत में टी-20 क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए साल 2006-07 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की थी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता सूची

इस ट्रॉफी के पहले सीजन की शुरुआत 2006-07 में की गई थी, जिसका उद्देश्य था भारत में T20 क्रिकेट को बढ़ावा देना। अब तक इसके 18 सीजन खेले जा चुके है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता सूची (Syed Mushtaq Ali Trophy Winners List) इस प्रकार है-

सीजन/सालविजेताउप-विजेता
2006-07तमिलनाडुपंजाब
2009-10महाराष्ट्रहैदराबाद
2010-11बंगालमध्यप्रदेश
2011-12बड़ौदापंजाब
2012-13गुजरातपंजाब
2013-14बड़ौदाउत्तरप्रदेश
2014-15गुजरातपंजाब
2015-16उत्तरप्रदेशबड़ौदा
2016-17ईस्ट जोनसेंट्रल जोन
2017-18दिल्लीराजस्थान
2018-19कर्नाटकमहाराष्ट्र
2019कर्नाटकतमिलनाडु
2020तमिलनाडुबड़ौदा
2021तमिलनाडुकर्नाटक
2022मुंबईहिमाचल प्रदेश
2023पंजाबबड़ौदा
2024मुंबईमध्यप्रदेश
2025झारखण्डहरियाणा
2026TBA

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगामी सीजन (2026-27) की शुरुआत 14 नवंबर 2026 से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 6 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा।

सैयद मुश्ताक अली कौन थे?

सैयद मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali) भारत के महान और ऐतिहासिक क्रिकेट खिलाड़ी थे। जिन्होंने अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीय क्रिकेट की पहचान बनाई। मुशतक अली विदेशी जमीन (इंग्लैंड) पर टेस्ट शतक बनाने वाले प्रथम भारतीय क्रिकेटर थे।

इनकी पहचान आक्रामक और निडर बल्लेबाज के रूप हैं।

पूरा नामसैयद मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali)
जन्म तारिक17 दिसंबर 1914
जन्म स्थानइंदौर (मध्यप्रदेश)
पिता का नामसैयद याकूब अली
मृत्यु18 जून 2005 (90 वर्ष की आयु में)

भारत के महान क्रिकेटर सी के नायडू ने इनकी प्रतिभा को पहचाना, तब इनकी आयु महज 13-14 वर्ष थी। प्रारंभ में ये बाएं हाथ (Left Arm) के स्पिन गेंदबाज थे लेकिन सी के नायडू के सानिध्य में इन्होंने खुद को निखारा। आगे चलकर इनकी पहचान बतौर ओपनिंग बल्लेबाज और ऑलराउंडर के रूप में होने लगी।

मुश्ताक अली अपने लम्बे कद और क्रीज पर लचीले अंदाज के लिए जाने जाते थे। उस समय के ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कीथ मिलर ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर ऐरोल फ्लिन से की थी।

इन्होंने ने साल 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड (मेनचेस्टर) में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 112 रन बनाए थे। यह किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा विदेश में बनाया गया पहला इंटरनेशनल टेस्ट शतक था।

द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से उनका इंटरनेशनल करियर छोटा रहा। उन्होंने भारत के लिए मात्र 11 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उनके 32.21 की औसत से 612 रन, 2 शतक और 3 विकेट शामिल है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा। उन्होंने 226 मैचों में 13213 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 63 अर्धशतक शामिल थे। अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने 162 विकेट्स भी हासिल किए।

उस समय उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उनको बार टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया तो दर्शकों ने “मुश्ताक नहीं तो टेस्ट नहीं” के नारे लगाए, जिसके चलते दबाव में आकर उनको टीम में शामिल करना पड़ा।

सम्मान

साल 1964 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

साल 1995 में बीसीसीआई के सर्वोच्च अवार्ड सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उनको सम्मान देने और योगदान को अमर रखने के लिए BCCI द्वारा उनके नाम पर घरेलु T20 टूर्नामेंट का नाम “सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी” रखा।

अगर आप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता सूची के साथ-साथ देवधर ट्रॉफी विजेता सूची की जानकारी चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।

सवाल-जवाब

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी कौन जीता है?

जवाब– साल 2025 में झारखण्ड ने यह ट्रॉफी हरियाणा को 69 रन से हराकर जीती।

सबसे ज्यादा SMAT किसके पास है?

जवाब– सबसे अधिक बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी तमिलनाडु (3 बार) ने जीती है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल क्या है?

जवाब– इसकी शुरुआत 14 नवंबर 2026 से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 6 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी कितने ओवर की होती है?

जवाब– सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20-20 ओवर की होती है।