Deodhar Trophy Winners List: देवधर ट्रॉफी क्या हैं? पढ़ें पूरा इतिहास

देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy) भारत की एक बेहद लोकप्रिय और प्रतिष्ठित घरेलु क्रिकेट प्रतियोगिता है। भारतीय क्रिकेट में इसकी गिनती लिस्ट A क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में होती है। इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष बीसीसीआई द्वारा किया जाता है।

क्रिकेट प्रेमी समय-समय पर Deodhar Trophy Winners List के बारे में काफी सर्च करते रहते हैं, क्योंकि इसका इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। शुरुआत में इसके मैच 60-60 ओवर के होते थे लेकिन अब 50-50 ओवर्स के मैच खेले जाते है।

देवधर ट्रॉफी में मुख्य रूप से 3 टीमें भाग लेती हैं- इंडिया A, इंडिया B और घरेलु क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता टीम।

अगर Deodhar Trophy के इतिहास की बात करे तो इसका नामकरण भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर दिनकर बलवंत देवधर (D.B. Deodhar) के सम्मान में रखा गया है। भारतीय क्रिकेट में डी.बी. देवधर को भारतीय क्रिकेट का “ग्रैंड ओल्ड मैन” (Grand Old Man Of Indian Cricket) के नाम से भी जाना जाता है।

देवधर ट्रॉफी विजेता सूची में North Zone का नाम पहले स्थान पर है।

देवधर ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है?

देवधर ट्रॉफी का संबंध क्रिकेट खेल से है। भारतीय घरेलु क्रिकेट के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इनमें रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy), दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) और विजय हजारे ट्रॉफी के साथ-साथ देवधर ट्रॉफी का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है।

भारत के हर गली-मोहल्ले में खेला जाने वाला यह खेल सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय है। यही वजह है कि फैंस देवधर ट्रॉफी विजेताओं के नाम और इसका इतिहास जानने के लिए उत्सुक रहते है।

यह टूर्नामेंट 50-50 ओवर के वनडे (ODI) फॉर्मेट में खेला जाता है।

अब आप अच्छी तरह से जान गए होंगे कि देवधर ट्रॉफी का सीधा संबंध क्रिकेट से है और भारतीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर पहुँचाने में इस टूर्नामेंट का अहम योगदान रहा है।

देवधर ट्रॉफी का इतिहास और शुरुआत (History of Devdhar Trophy)

देवधर ट्रॉफी का इतिहास साल 1973-74 से शुरू होता है। शुरुआत में यह एक अंतर-क्षेत्रीय (Inter-Regional) टूर्नामेंट था। समय के साथ यह भारत का एक मुख्य और बेहद लोकप्रिय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट बन गया।

इस ट्रॉफी से सम्बंधित ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस प्रकार है-

ओवर का इतिहास: साल 1973-74 में इसकी शुरुआत के समय इसके मैच 60-60 ओवर के होते थे। लेकिन क्रिकेट में बदलाव के साथ, साल 1980-81 से इस टूर्नामेंट के सभी मैच को 50-50 ओवर का कर दिया गया।

पहला चैंपियन: देवधर ट्रॉफी के इतिहास का सबसे पहला खिताब साउथ जोन की टीम ने जीता था।

सबसे सफल टीम: इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम नॉर्थ जोन रही है, जिसने रिकॉर्ड 13 बार यह प्रतियोगिता जीती।

देवधर ट्रॉफी के बारे में आसान भाषा में समझने के लिए नीचे एक सारणी दी गई है-

परिचय का आधारपरिचय
देशभारत
प्रशासकभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
ट्रॉफी का नामदेवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy)
देवधर ट्रॉफी का सम्बन्धक्रिकेट खेल से
नामकरणपूर्व क्रिकेटर “दिनकर बलवंत देवधर
पहली बार आयोजन (साल)साल 1973-74
प्रारूपरॉबिन राउंड एवं फाइनल
सबसे सफल टीमनॉर्थ जोन (13 बार)
श्रेणीप्रथम श्रेणी (लिस्ट A)

डी.बी. देवधर कौन थे? (Who was DB Deodhar)

डी.बी. देवधर (दिनकर बलवंत देवधर) का जन्म 14 जनवरी 1892 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वे भारतीय क्रिकेट के शुरूआती दौर के एक बेहतरीन राइट हैंड के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज थे।

भारतीय क्रिकेट में उनके अविश्वसनीय योगदान के कारण ही उन्हें “ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडियन क्रिकेट” के नाम से जाना जाता था।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First Class Cricket) में उनके नाम 4522 रन है, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 242 रन रहा। साल 1939 से 1941 तक उन्होंने महाराष्ट्र रणजी क्रिकेट टीम की कप्तानी की। इसके अलावा वह महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी रहे।

डी.बी. देवधर 1910 से ही क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन जब साल 1932 में टीम इंडिया ने अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला, तब तक उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो चुकी थी। यही वजह रही कि इतने महान खिलाड़ी होने के बाद भी उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

डी.बी. देवधर का निधन 24 अगस्त 1993 को 101 साल की आयु में हुआ था।

देवधर ट्रॉफी विजेताओं की सूचि (Deodhar Trophy Winners List)

देवधर ट्रॉफी विजेताओं की सूचि (Deodhar Trophy Winners List) निम्नलिखित हैं-

सीजनविजेताउपविजेता
1973-74साउथ जोनवेस्ट जोन
1974-75साउथ जोनवेस्ट जोन
1975-76वेस्ट जोनसाउथ जोन
1976-77सेंट्रल जोनसाउथ जोन
1977-78नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1978-79साउथ जोननॉर्थ जोन
1979-80वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1980-81साउथ जोनवेस्ट जोन
1981-82साउथ जोनसेंट्रल जोन
1982-83वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1983-84वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1984-85वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1985-86वेस्ट जोननॉर्थ जोन
1986-87नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1987-88नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1988-89नॉर्थ जोनसाउथ जोन
1989-90नॉर्थ जोनसाउथ जोन
1990-91वेस्ट जोनईस्ट जोन
1991-92साउथ जोनसेंट्रल जोन
1992-93ईस्ट जोननॉर्थ जोन
1993-94ईस्ट जोनसाउथ जोन
1994-95सेंट्रल जोननॉर्थ जोन
1995-96नॉर्थ जोनसाउथ जोन
1996-97ईस्ट जोनवेस्ट जोन
1997-98नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
1998-99सेंट्रल जोननॉर्थ जोन
1999-00नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
2000-01साउथ-सेंट्रल
2001-02साउथ जोनवेस्ट जोन
2002-03नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
2003-04ईस्ट जोनसाउथ जोन
2004-05साउथ जोनवेस्ट जोन
2005-06साउथ जोनसाउथ जोन
2006-07वेस्ट जोनसेंट्रल जोन
2007-08सेंट्रल जोनवेस्ट जोन
2008-09वेस्ट जोनईस्ट जोन
2009-10नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
2010-11नॉर्थ जोनवेस्ट जोन
2011-12वेस्ट जोननॉर्थ जोन
2012-13वेस्ट जोननॉर्थ जोन
2013-14वेस्ट जोननॉर्थ जोन
2014-15ईस्ट जोनवेस्ट जोन
2015-16इंडिया एइंडिया बी
2016-17तमिलनाडुइंडिया बी
2017-18इंडिया बीकर्नाटक
2018-19इंडिया सीइंडिया बी
2019-20इंडिया बीइंडिया सी
2023साउथ जोनईस्ट जोन

नोट- साल 2023 के बाद बीसीसीआई ने व्यस्त कार्यक्रम के कारण देवधर ट्रॉफी का आयोजन नहीं किया है।

देवधर ट्रॉफी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

1. सबसे अधिक देवधर ट्रॉफी जीतने वाली टीम कौनसी हैं?

उत्तर- सबसे अधिक देवधर ट्रॉफी जीतने वाली टीम नॉर्थ जोन हैं, जिसने 13 बार यह ख़िताब जीता हैं।

2. Deodhar Trophy जीतने वाली एक मात्र राज्य की टीम कौनसी हैं?

उत्तर- तमिलनाडु।

3. देवधर ट्रॉफी में कितने ओवर खेले जाते हैं?

उत्तर- देवधर ट्रॉफी में 50-50 ओवर के नॉकऑउट मुकाबले खेले जाते हैं।

4. Deodhar Trophy 2023 का विजेता कौन हैं?

उत्तर- देवधर ट्रॉफी 2023 का विजेता साउथ जोन हैं।

5. देवधर ट्रॉफी किससे सम्बंधित हैं?

उत्तर- देवधर ट्रॉफी क्रिकेट खेल से सम्बंधित हैं।

6. देवधर ट्रॉफी का नामकरण किसके नाम पर हुआ था?

उत्तर- Deodhar Trophy का नाम डी.बी. देवधर के नाम पर रखा गया।

7. “ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडियन क्रिकेट” के नाम से किसको जाना जाता हैं?

उत्तर- पूर्व क्रिकेटर डी.बी. देवधर को।

8. देवधर ट्रॉफी की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर- साल 1973 में देवधर ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी।