IND vs IRE 1st T20 Playing 11: भारत और आयरलैंड के बीच रोमांचक टी20 सीरीज का पहला मैच आज 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है और इसकी मुख्य वजह है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल है कि क्या आज भारत के युवा स्टार बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi Debut करेंगे?
भारतीय स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के सभी ऑनलाइन टिकट्स बिक चुके है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मैच को लेकर कितना क्रेज है।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया बड़ा अपडेट
मैच से ठीक पहले भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उनके बयान से साफ संकेत मिलते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हालाँकि अगर प्रैक्टिस सेशन की बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी को पसीना बहाते हुए देखा गया है, लेकिन पहले मैच की IND vs IRE 1st T20 Playing 11 में उनका फिट बैठना मुश्किल नजर आ रहा है।
संजू और अभिषेक शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत
अगर आज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिलता है तो भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करती हुई नजर आएगी।
टीम इंडिया का मिडिल आर्डर इस तरह का हो सकता है–
नंबर 3 पर विकेटकीपर ईशान किशन देखने को मिल सकते है। पिछले कुछ मैचों में उनको इस नंबर पर मौका मिला है और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके भी दिखाया है।
नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर पारी को आगे बढ़ा सकते है। कप्तान के तौर पर अय्यर के लिए यह दौरा या सीरीज स्वर्णिम युग की शुरुआत है। अगर यहां पर अय्यर अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी अच्छा करते है तो भारतीय टी-20 क्रिकेट में उनका भविष्य अच्छा रहने वाला है।
नंबर 5 और 6 जो कि फिनिशर्स के रूप में जाने जाते है, हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में तिलक वर्मा और शिवम् दुबे मैच की कंडीशन के अनुसार बल्लेबाजी करने आ सकते है।
कैसी होगी भारत की स्पिन और पेस बॉलिंग अटैक?
बेलफास्ट की पिच और आयरिश बल्लेबाजों की कमजोरी को देखते हुए भारतीय टीम स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के हाथों में रहने की उम्मीद है। अगर आयरलैंड की टीम में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ज्यादा होते हैं, तो सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिल सकती है।
वही दूसरी तरफ तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो इसकी जिम्मेदारी हर्षित राणा जो कि अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते है, स्विंग के सुल्तान अर्शदीप सिंह और बाउंस और तेज गति से बल्लेबाजों को परेशानी में डालने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकती है।
भारतीय स्क्वाड में शामिल प्रिंस यादव को टी20 अन्तराष्ट्रीय डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
IND vs IRE 1st T20: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत की संभावित प्लेइंग-11 (Team India Probable XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग-11 (Team Ireland Probable XI)
रॉस अडैर, स्टीफन डोहेनी, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, टिम टेक्टर, लियाम मैकार्थी, गैविन होए / मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन, जय मूंद्रा / मैथ्यू होल्लार्ड।
भारत बनाम आयरलैंड मैच को लेकर एक्सपर्ट की राय
IND vs IRE T20 2026 सीरीज में नए कप्तान श्रेयस अय्यर पर पूर्व भारतीय महान कप्तानों (सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी) की विरासत को आगे बढ़ाने का एक मोवैज्ञानिक दबाव जरूर होगा। यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि यंग टीम इंडिया आयरलैंड की सरजमीं पर क्या कमाल करती है।
टीम इंडिया युवा और मजबूत है, जीत भारत की होगी यह निश्चित रूप से कहना अभी ठीक नहीं होगा।
क्या आप जानते है श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की हाथापाई की वजह क्या थी? लिंक पर क्लिक कर पढ़ें।