Sara Tendulkar and Shubman Gill relationship की पूरी सचाई

भारतीय क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ियों से भी बेहद लगाव रखते है, खिलाड़ियों के जीवन की हर छोटी-बड़ी घटना को क्रिकेट फैंस जानना चाहते है। एक सवाल Sara Tendulkar and Shubman Gill relationship को लेकर गिल और क्रिकेट को पसंद करने वाला हर शख्स अक्सर गूगल पर सर्च करता है।

शुभमन गिल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जितने चर्चा में रहते हैं, उतनी ही सुर्खियों में उनकी पर्सनल लाइफ भी रहती है। सोशल मिडिया से लेकर खेल के गलियारों तक, एक सवाल गूंजता रहता है- क्या शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर सच में रिलेशनशिप में हैं? या यह सिर्फ एक अफवाह है।

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के संबंधो को लेकर आज तक जितनी भी बातें हुई, उन सब को सिलसिलेवार तरीके से इस पूरी कहानी की शुरुआत, हर वायरल घटना का फैक्ट-चेक और इसकी पूरी सचाई जानते हैं।

गिल और सारा की कहानी की शुरुआत कहाँ से हुई?

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम साल 2019-20 के दौरान पहली बार एक साथ जोड़ा गया था। यह वह समय था जब गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना शुरू की थी। हमारे देश में जब भी कोई नया क्रिकेटर अच्छा खेलता है या सोशल मिडिया पर किसी की फोटो लाइक या कमेंट करता है, तो क्रिकेट फैंस का नजरिया सामान्य नहीं रहता।

गिल के साथ भी ऐसा ही हुआ। शुरुआत में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की पोस्ट को लाइक और कमेंट्स करना शुरू किया। यह शुरुआती हिंट था कि शायद दोनों के बीच में कुछ-कुछ चल रहा होगा, लेकिन यह अनुमान से ज्यादा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन यहीं से लोगो के मन में सवाल पैदा होना शुरू हुए।

व्हाइट कार कनेक्शन (2020): जब साल 2020 में शुभमन गिल ने एक रेंज रोवर कार खरीदी और उनकी फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, तो सारा ने उनको बधाई दी। सारा तेंदुलकर द्वारा दी गई इस बधाई पर शुभमन गिल ने भी धन्यवाद दिया, उन्होंने लिखा Thank You ❤. लव इमोजी देखते ही लोगो के बीच में अफेयर की चर्चा आग की तरह फैल गई।

वायरल घटना का सच (Fact-Check)

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के संबंधो (Sara Tendulkar and Shubman Gill relationship) को लेकर सोशल मिडिया पर तरह-तरह के दावे किए जाते है। आपको याद होगा कि दोनों की वेकेशन की तस्वीरें वायरल हुई थी और स्टेडियम में “सारा भाभी” के नारे भी लगे थे। जिसके बाद तरह-तरह के दावे किए जाने लगे।

इन तमाम दावों की जाँच-पड़ताल (fact-check) कर सच्चाई जानते हैं-

क्या दोनों की वेकेशन की तस्वीरें एक जगह की थीं?

साल 2021 के अंत में नए साल के मौके पर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं। फैंस ने नोटिस किया कि दोनों की तस्वीरों का बैकग्राउंड और लोकेशन (गोवा) एक जैसा था।

यह बात अलग है कि दोनों किसी भी फोटो में साथ नजर नहीं आए, लेकिन टाइमिंग और लोकेशन एक होने के कारण यह माना लिया गया कि दोनों साथ में थे।

स्टेडियम में सारा भाभी के नारे और वायरल वीडियो

किसी भी क्रिकेट मैच के दौरान जब शुभमन गिल बॉउंड्री के पास फील्डिंग जाते तो फैंस नारा लगाते कि “हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो“। भारत में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कैमरा कई बार सारा तेंदुलकर के रिएक्शन पर भी गया। यह सच है कि सारा तेंदुलकर कई बार गिल को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची हैं, लेकिन उन्होंने इन नारों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इस आधार पर भी यह नहीं कहा जा सकता कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच सम्बन्ध है।

क्या शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की सगाई हो गई?

सोशल मिडिया पर कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें दावा किया गया कि सचिन ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है या दोनों की सगाई हो गई। यह दावा पूरी तरह से झूठा और फेक है। ये तस्वीरें AI से निर्मित या एडिट की हुई या किसी फैमिली फंक्शन की थीं।

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की सगाई की खबरें मात्र अफवाह है।

क्या दोनों के बीच में कुछ है?

आज के समय में हम उनके मौजूदा स्टेटस या सम्बन्ध (Sara Tendulkar and Shubman Gill relationship) को निचे दिए गए 3 पॉइंट्स से आसानी से समझ सकते है-

[1] ऑफिशियल मुहर नहीं:

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने कभी खुले तौर पर यह स्वीकार नहीं किया कि वे एक-दूसरे से किसी भी तरह के रिश्ते में है। न दोनों की तरफ से ऐसा कोई हिंट मिला। अगर दोनों में से किसी ने भी इसको स्वीकार नहीं किया, तो हम कैसे कह सकते हैं कि दोनों के बीच सम्बन्ध है? इस प्रश्न पर विचार करना चाहिए।

[2] गिल का सिंगल स्टेटस

एक चैट शो के दौरान शुभमन गिल से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि “मैं सिंगल हूँ” और पूरा ध्यान अपने खेल पर है।

[3] प्राइवेसी

अक्सर हम देखते है कि मैच्योर सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ को मिडिया से दूर और प्राइवेट रखते है। शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर भी दुनिया के सामने सिर्फ अच्छे दोस्त की तरह पेश आते है।

Sara Tendulkar and Shubman Gill relationship की पूरी सचाई क्या है? (सारांश)

गिल और सारा के बीच में सच में कोई गहरा रिश्ता है या सिर्फ सोशल मिडिया और लोगों द्वारा लगाया गया कयास है, इसका सबूत किसी के पास नहीं है। बस इतना साफ है कि दोनों अच्छे मित्र है और एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं।

जब तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इस सम्बन्ध में किसी भी खबर को अफवाह ही माना जाना चाहिए।

देवधर ट्रॉफी विनर्स लिस्ट और इतिहास जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।