महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान 2009-2026 (Women’s T20 World Cup Winners Captain)

महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की लिस्ट देखकर समझ आता है कि, वर्ल्ड क्रिकेट में विगत कुछ सालों में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। खासकर टी20 फॉर्मेट के आने के बाद से महिला क्रिकेट की लोकप्रियता और रोमांच दोनों ही सातवें आसमान पर है।

जब बात आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (Women’s T20 World Cup) की होती है, तो हर टीम और उसके कप्तान की नजर ट्रॉफी जीतने पर होती है।

इस लेख में हम उन कप्तानों की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधीक 7 बार महिला T20 वर्ल्ड कप जीता है। साल 2009 से लेकर अब तक 10 बार इस विश्व कप का आयोजन हो चुका है, लेकिन टीम इंडिया (भारतीय महिला टी20 टीम) ने एक भी बार खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी।

वर्ष 2026 इंग्लैंड में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में टीम इंडिया का सफर लीग मैच में ही खत्म हो गया है।

अगर आप महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान (Women’s T20 World Cup Winners Captain) के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास

आईसीसी ने पहली बार 2009 में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किया था। इसका पहला संस्करण इंग्लैंड में खेला गया था, तब से लेकर अब तक लगातार इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की सबसे अच्छी टीमें भाग लेती हैं, लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का मौका कुछ ही कप्तानों को मिला है।

पहला वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था और उसमें विजेता भी इंग्लैंड ही था। अगर भारतीय महिला टी20 टीम की बात करें, तो भारत ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेला था और टीम उप विजेता रही। यह भारत का महिला T20 वर्ल्ड कप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

क्योंकि भारतीय टीम ने कभी वर्ल्ड कप नहीं जीता, इसलिए महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। कंगारू टीम ने सबसे अधिक 7 बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग का नाम सबसे ज्यादा बार शामिल है, उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान (Women’s T20 World Cup Winners Captain) सूची इस तरह है-

सालविजेता टीमकप्तान
2009इंग्लैंडशार्लेट एडवर्ड्स
2010ऑस्ट्रेलियाएलेक्स ब्लैकवेल
2012ऑस्ट्रेलियाजोडी फील्ड्स
2014ऑस्ट्रेलियामेग लैनिंग
2016वेस्टइंडीजस्टेफनी टेलर
2018ऑस्ट्रेलियामेग लैनिंग
2020ऑस्ट्रेलियामेग लैनिंग
2023ऑस्ट्रेलियामेग लैनिंग
2024न्यूजीलैंडसोफी डिवाइन
2026ऑस्ट्रेलियासोफी मोलिनक्स

सबसे सफल महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

जब महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल कप्तान की बात होती है, तो ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। क्योंकि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार खिताब जीता है।

मेग लैनिंग (Meg Lanning) ऑस्ट्रेलिया की महान राइट हैंड बल्लेबाज और T20 महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान है। उनको मेगास्टार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 टी20 वर्ल्ड कप के साथ 1 वनडे वर्ल्ड कप भी जीता है।

मेग लैनिंग ने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया।

मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2014, 2018, 2020 और 2023 में रिकॉर्ड 4 बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वह क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल कप्तानों में एक हैं।

शार्लेट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) की कप्तानी ने इंग्लैंड ने प्रथम महिला टी20 वर्ल्ड कप (2009) जीता था।

स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor) की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने साल 2016 में महिला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, इसी साल वेस्टइंडीज पुरुष क्रिकेट टीम ने भी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक ही साल में महिला और पुरुष वर्ग में किसी देश ने टी20 वर्ल्ड कप जीता।

सोफी डिवाइन (Shophie Devine) ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को साल 2024 में वर्ल्ड कप विजेता बनाया था।

महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान (Women’s T20 World Cup Winners Captain) की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों का दबदबा रहा है, जबकि भारतीय कप्तान का नाम इस लिस्ट में अभी तक एक भी बार नहीं आया है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026, जो कि वर्ल्ड कप इतिहास का दसवां संस्करण है, इंग्लैंड में खेला गया। इस रोमांचक वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने जगह बनाई थी, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बिच फाइनल मुकाबला खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 जीतकर रिकॉर्ड 7वीं बार खिताबी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की सूचि में सोफी मोलिनक्स का नाम दर्ज हो गया।