कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट को राजस्थान क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाता है। जब भी हम भारतीय घरेलु क्रिकेट की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और विजय हजारे जैसी ट्रॉफी का नाम आता है। लेकिन राजस्थान में रणजी टीम तक पहुँचने के लिए कॉल्विन शील्ड सबसे अच्छा रास्ता है।
कॉल्विन शील्ड (Colvin Shield), राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता (State-Level Senior Cricket Tournament) है। पिछले लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से राजस्थान में इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशना है। इसमें राजस्थान के सभी जिलों की टीमें और खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान रणजी टीम का चयन किया जाता है।
इस लेख में कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट की पूरी जानकारी दी गई है।
कॉल्विन शील्ड क्या है?
कॉल्विन शील्ड राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित और पुराना सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें राजस्थान के सभी जिलों की टीमें (जैसे उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, सीकर, कोटा और अजमेर आदि) भाग लेती हैं।
हम इसको राजस्थान का “मिनी रणजी ट्रॉफी” कह सकते है, जहाँ राज्य के क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देते है।
राजस्थान में इसकी शुरुआत सम्भवतः 1930 के दशक से होती आ रही है। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के अनुसार खेला जाता है।
कॉल्विन शील्ड का इतिहास (History Of Colvin Shield)
कॉल्विन शील्ड का इतिहास ब्रिटिश काल और राजा-महाराजाओं के दौर से जुड़ा हुआ है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत आजादी से पहले हुई थी। इसका नामकरण तत्कालीन ब्रिटिश अधिकारियों (कॉल्विन परिवार) के नाम पर रखा गया था, जो राजपुताना (राजस्थान) के प्रशासन से जुड़े थे।
प्रारंभिक दौर में मेवाड़, मारवाड़, जयपुर और बीकानेर जैसी रियासतों की टीमें इसमें भाग लेती थी।
आजादी के बाद राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) का गठन किया गया। RCA का गठन होने के बाद यह टूर्नामेंट पूरी तरह से प्रोफेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता बन गया। आज के समय में यह टूर्नामेंट राजस्थान घरेलु क्रिकेट ढांचे की रीढ़ की हड्डी है।
कॉल्विन शील्ड चयन प्रक्रिया (Colvin Shield Selection Process)
राजस्थान के कई युवा खिलाड़ियों का यह सवाल होता है कि कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट में सिलेक्शन कैसे होता है? आपकी सुविधा के लिए इसकी चयन प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया है-
जिला स्तरीय ट्रायल
कॉल्विन शील्ड चयन प्रक्रिया की शुरुआत जिला क्रिकेट संघ (DCA) से होती है। सबसे पहले राजस्थान के सभी जिला क्रिकेट संघ (जैसे- Chittorgarh DCA, Jaipur DCA, Jodhpur DCA, Sikar DCA आदि) अपने-अपने जिलों में ओपन ट्रायल रखते हैं। ट्रायल की सुचना पहले दी जाती है।
जिला टीम का चयन
ट्रायल्स और स्थानीय मैचों के प्रदर्शन के आधार पर 15 या 16 खिलाड़ियों का चयन कर जिला टीम चुनी जाती है। इस तरह हर जिले की टीम का चयन किया जाता।
कॉल्विन शील्ड मुकाबला
यह चुनी हुई जिला टीमें कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट में भाग लेती है। इसमें करीब-करीब राजस्थान के सभी जिलों की टीमें हिस्सा लेती है।
कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट फॉर्मेट
यह टूर्नामेंट लाल गेंद से खेला जाता है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सफेद कपड़ों में होना जरुरी है। इस प्रतियोगिता में खेले जाने वाले मैचों का स्वरुप (Format) इस प्रकार होता है-
शुरूआती मैच
इस टूर्नामेंट के शुरूआती मैच दो दिवसीय होते हैं, यहाँ पर खिलाड़ियों के धैर्य के साथ-साथ तकनीक का भी टेस्ट होता है।
नॉकआउट
इस प्रतियोगिता में नॉकआउट और फाइनल मुकाबले दो या तीन दिन के होते है। वर्ष 2026 में इसके लीग मुकाबले 50-50 ओवर और नॉकआउट मैच तीन दिवसीय मैच खेले गए।
कॉल्विन शील्ड 2026 किसने जीता?
कॉल्विन शील्ड 2026 का फाइनल मुकाबला उदयपुर और सीकर के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबले में पहली पारी में मिली 4 रन की बढ़त के आधार पर सीकर को कॉल्विन शील्ड 2026 का विजता घोषित किया गया।
सीकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 437 रन बनाए। सीकर के लिए अंकित कुमार और हिमांशु नेहरा ने क्रमशः 84-84 रनों की पारी खेली। सीकर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 119.4 ओवर में 437 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब ने उदयपुर ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन 136.5 ओवर में 433 रनों पर ऑलआउट हो गई।
उदयपुर के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज समर्पित जोशी ने शानदार 150 रन बनाए। सीकर की तरफ से अभिषेक मूँद और हिमांशु नेहरा ने 5-5 विकेट लिए। इन दोनों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत सीकर की टीम को जीत मिली।
सवाल-जवाब
कॉल्विन शील्ड किस खेल से सम्बंधित है?
कॉल्विन शील्ड राजस्थान का एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट है।
क्या कॉल्विन शील्ड में खेलने के बाद रणजी ट्रॉफी में सिलेक्शन हो सकता है?
हाँ, कॉल्विन शील्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही राजस्थान की रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों में चुना जाता है।
कॉल्विन शील्ड लाइव स्कोर कहाँ देख सकते हैं?
आप CricHeroes ऐप या वेबसाइट पर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मैचों के लाइव स्कोर और आंकड़े देख सकते हैं।