महिला टी-20 वर्ल्ड कप विजेता सूची (2009-2026)

क्रिकेट के सबसे रोमांचक और फटाफट फॉर्मेट टी-20 में महिलाओं के खेल का स्तर काफी ऊपर उठा है। अब बड़े पैमाने पर लोग महिला क्रिकेट में दिलचस्पी लेने लगे है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप विजेता सूची सिर्फ वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की जानकारी नहीं देता बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिला क्रिकेट बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं।

अब तक ICC Womens T20 World Cup के 10 सीजन खेले जा चुके है, इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 7 बार खिताबी जीत दर्ज की है। महिला T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है।

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड भी महिला टी-20 विश्व कप विजेताओं की लिस्ट में शामिल है। दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें अलग-अलग संकरण में उपविजेता रही है।

साल 2009 में आईसीसी ने पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत की थी, तब से लेकर आज तक वर्ल्ड कप का रोमांच सीजन दर सीजन बढ़ता जा रहा है। साल 2009 में टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड को हराकर पहला महिला टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

इस लेख में हम साल 2009 से लेकर अब तक के Womens T20 World Cup Winners List और उपविजेता टीम की जानकारी लेकर आए है-

महिला टी-20 वर्ल्ड कप विजेता सूची (Womens T20 World Cup Winners List)

यहाँ पर Womens T20 World Cup Winners List (Year Wise) दी गई है-

सालविजेताउपविजेतामेजबान
2009इंग्लैंडन्यूजीलैंडइंग्लैंड
2010ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडवेस्टइंडीज
2012ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडश्रीलंका
2014ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडबांग्लादेश
2016वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलियाभारत
2018ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडवेस्टइंडीज
2020ऑस्ट्रेलियाभारतऑस्ट्रेलिया
2023ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका
2024न्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीकाबांग्लादेश
2026ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड इंग्लैंड

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का इतिहास

आईसीसी (International Cricket Council) द्वारा महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण आयोजन साल 2009 में किया गया था। यह टूर्नामेंट आमतौर पर 2 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत में 8 टीमें इसमें भाग लेती थी लेकिन अब 10 टीमें हिस्सा लेती है।

इस टूर्नामेंट को दो चरणों में बांटा जाता है, पहला ग्रुप स्टेज जहाँ पर एक ग्रुप की सभी टीमें आपस में खेलती है। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीम्स सेमीफाइनल खेलती है।

इस टूर्नामेंट के अब तक 10 संस्करण खेले जा चुके है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक भी बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप विजेता नहीं बनी है। भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2020 में रहा, जब टीम इंडिया उपविजेता रही।

भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2020 में इतिहास रचते हुए पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। मेलबोर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत पहली बार उपविजेता बना था।

इसके अलावा भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम साल 2009, 2010, 2018 और 2023 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के रिकार्ड्स

महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में दर्ज मुख्य रिकार्ड्स निम्नलिखित है-

  • इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड 7 बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है।
  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसने लगातार 2 बार खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली हैट्रिक 2010, 2011 और 2014 में और दूसरी हैट्रिक साल 2018, 2020, 2023 में की थी।
  • इंग्लैंड महिला टी-20 महिला विश्व कप की पहली विजेता टीम है।
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता ऑस्ट्रेलिया है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में किया गया, यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है।

मेजबानइंग्लैंड
संस्करण10वां
टीमें12

इस वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग ले रही हैं। 6-6 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं।

ग्रुप Aग्रुप B
ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
भारतवेस्टइंडीज़
दक्षिण अफ्रीकान्यूजीलैंड
बांग्लादेशश्रीलंका
पाकिस्तानस्कॉटलैंड
नीदरलैंडआयरलैंड

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार जीत दर्ज की।

सवाल-जवाब

पहला महिला टी-20 वर्ल्ड कप किस देश ने जीता था?

जवाब- पहला महिला टी-20 वर्ल्ड कप साल 2009 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता था।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम कौनसी है?

जवाब- महिला टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे सफलतम टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अब तक कुल 7 बार (2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 ) यह खिताब जीता है।

क्या भारत ने कभी महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीता है?

जवाब- नहीं, भारत ने अब तक एक भी बार यह खिताब नहीं जीता है। भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2020 में रहा, जब टीम उपविजेता रही।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप कितने साल में होता है?

जवाब- इस टूर्नामेंट का आयोजन आईसीसी द्वारा 2 साल में एक बार किया जाता है।

टी20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम कौन सी है?

जवाब- महिला टी20 विश्व कप 2026 की विजेता ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता इंग्लैंड है।

अगर आप विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीमों की पूरी लिस्ट देखना चाहते है, लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।