कौन हैं Auqib Nabi? जानें जीवन परिचय और करियर रिकॉर्ड

सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता रखने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) आज भारतीय घरेलु क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा बन चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के दो लगातार सीजन (2024-25 और 2025-26) में 104 विकेट लेकर उन्होंने देश और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मुल रूप से आकिब नबी (Auqib Nabi) जम्मू-कश्मीर के बारामूला के रहने वाले है। इनको एक टैलेंट हंट के द्वारा चुने जाने से पहले इनके पिता इनको डॉक्टर बनाना चाहते थे।

डेल स्टेन को आदर्श मानने वाले नबी ने स्टेन के वीडियो देख कर गेंदबाजी सीखी। इन्होंने 23 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया था।

आकिब नबी का क्रिकेट करियर और जीवनी (Auqib Nabi Biography In Hindi) हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणादायक है।

आकिब नबी जीवन परिचय (Auqib Nabi Biography)

पूरा नामआकिब नबी (Auqib Nabi)
जन्म स्थानबारामूला, जम्मू-कश्मीर (भारत)
जन्म दिनांक4 नवंबर 1996
पिता का नामग़ुलाम नबी डार (अध्यापक)
ऊंचाई (Height)6 फीट (183 सेमी)
गेंदबाजी शैलीराइट आर्म मीडियम
लिस्ट ए डेब्यू23 सितंबर 2018

बारामूला एक्सप्रेस” के नाम से मशहूर आकिब नबी का जन्म एक सरकारी स्कूल शिक्षक के घर हुआ था। बचपन में आकिब फुटबॉल खेलना पसंद करते थे लेकिन तेज गेंदबाजी का जूनून उनको क्रिकेट के करीब ले आया।

उनके आस-पास क्रिकेट की बुनियादी सुविधाएं नहीं थी इसलिए क्रिकेट खेलने के लिए 50 किलोमीटर दूर श्रीनगर जाना पड़ता था।

कई चुनौतियों के बाद भी उन्होंने हिम्मत दिखाई और कड़ी मेहनत के दम पर J&K के मुख्य पेसर बन गए। आज हर क्रिकेट प्रेमी आकिब नबी का नाम जानता है।

Auqib Nabi की जीवनी हर उस युवा क्रिकेटर के लिए प्रेणादायक है, जो क्रिकेट की दुनियां में संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों को रास्ते का रोड़ा मानते है।

आकिब नबी क्रिकेट करियर और रिकार्ड्स

विजय हजारे (लिस्ट ए) डेब्यू23 सितंबर 2018
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी डेब्यू11 नवंबर 2019
रणजी ट्रॉफी डेब्यू (प्रथम श्रेणी)3 जनवरी 2020
आईपीएल डेब्यू (दिल्ली कैपिटल्स)2025

शुरूआती सीजन में ही नबी ने ओडिशा के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रणजी ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में 13.93 की शानदार औसत से 44 विकेट लेकर वे टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे।

दिलीप ट्रॉफी 2025-26 में उत्तर क्षेत्र (North Zone) के लिए खेलते हुए पूर्वी क्षेत्र (East Zone) के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रूपए में खरीदा, यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 इनके क्रिकेट करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस सीजन में नबी को “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया। राजस्थान के खिलाफ Auqib Nabi ने मैच में 55 रन की पारी खेली और मैच में 10 विकेट (3/29 और 7/24) लिए, यह उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ 9 विकेट और 42 रन बनाकर उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती।

आकिब नबी ने 12.65 की औसत से 60 विकेट लेकर “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुने गए।

आकिब नबी गेंदबाजी स्टैट्स और रिकार्ड्स

श्रेणीमैचविकेटबेस्ट
फर्स्ट क्लास431627/43
लिस्ट A36564/39
टी2039434/16

Auqib Nabi बल्लेबाजी स्टैट्स और रिकार्ड्स

श्रेणीमैचरनऔसत
फर्स्ट क्लास4399918.84
लिस्ट A3657227.23
टी203915511.07

आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री

लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सितंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में नबी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद इनको चुना गया।

टीम में चुने जाने के बाद आकिब नबी ने कहा कि “मैं भारतीय झंडा को बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

अगर आप सारांश जैन का जीवन परिचय पढ़ना चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।

सवाल-जवाब

आकिब नबी दार कौन है?

जवाब- आकिब नबी दार भारतीय तेज गेंदबाज है, जम्मू-कश्मीर के बारामूला के रहने वाले है। नबी को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

आईपीएल में आकिब नबी को कितने में खरीदा?

जवाब- आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को 8.40 करोड़ रूपए की बड़ी कीमत में खरीदा।

क्या आकिब नबी टीम इंडिया में डेब्यू करेंगे?

जवाब- जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद नबी को टीम में शामिल किया गया हैं, इसकी पूरी सम्भावना हैं कि श्रीलंका के खिलाफ वे टीम इंडिया में ड्रीम डेब्यू कर सकते हैं।

आकिब नबी की गेंदबाजी की गति क्या है?

जवाब- आकिब नबी 135+ किमी/घंटा से गेंदबाजी करते है। लेकिन उनकी लेंथ अच्छी है।