Fantasy League स्मार्ट रणनीति और आंकड़ों का खेल है। वर्तमान में प्रचलित Dream11 और My11Circle जैसे प्लेटफॉर्म भाग्य पर आधारित नहीं है। अगर आपको इन Fantasy League प्लेटफॉर्म्स पर जीतना हैं, तो सही रणनीति के साथ-साथ खेल की समझ और आंकड़ों का विश्लेषण करना जरुरी है।
अक्सर लोग 11 खिलाड़ियों की टीम तो बना लेते हैं, लेकिन कप्तान (Captain) और उप-कप्तान (Vice-Captain) का चयन करते समय गलती कर देते है। इस लेख में Dream11 & Fantasy League में कप्तान चुनने के 7 गुप्त नियमों और टीम चयन की पूरी रणनीति आसान तरीके से बताई गई है।
आइये जानते है कि Fantasy League में डेटा, पिच रिपोर्ट और व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर सही कप्तान कैसे चुना जाता है।
Fantasy League में कप्तान चुनने के 7 गुप्त नियम
फैंटेसी लीग में भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है। यहाँ पर बताए गए नियम आपको कप्तान और उप-कप्तान के सबसे बेहतरीन विकल्प का चयन करने में मदद करेंगे।
तुक्का मारना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है लेकिन खेल की समझ, अच्छी रणनीति और आंकड़ों का सही विश्लेषण आपकी जीत के दरवाजे खोल सकता है।
ड्रीम 11 में कप्तान का चयन करते समय आप Master Strategy के तहत इन नियमों पर अमल कर फैंटेसी लीग में पॉइंट्स का गेम जीत सकते हैं।
1 पिच का स्वाभाव (Nature Of The Pitch)
Pitch Report और Weather Analysis करना बेहद जरुरी है, ताकि पिच की स्थिति को अच्छी तरह से समझा जा सके। पिच और मैदान की जानकारी के बिना टीम चयन तुक्का (Guess) है।
कप्तान या उप-कप्तान ही नहीं, किसी भी खिलाड़ी का चयन करते समय यह ध्यान रहे कि पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी या गेंदबाजों को (तेज गेंदबाज या स्पिनर) यह देखना बहुत महत्वपूर्ण है।
अगर पिच पाटा (Flat) और बॉउंड्री लाइन छोटी है, तो ऐसी पिच को Batting Friendly माना जाता है। ऐसी स्थिति में टॉप ऑर्डर या इन-फॉर्म बैट्समैन को कप्तान चुनें।
अगर पिच पर नमी या टर्न है, तो बोलिंग फ्रेंडली होगी, ऐसी स्थिति में डेथ ओवर विशेषज्ञ गेंदबाज या बेहतरीन स्पिनर को कप्तान या उप-कप्तान चुनें।
पिच रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए, सिर्फ कप्तान या उप-कप्तान ही नहीं बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी का चयन समझदारी और फॉर्म के आधार पर होना चाहिए।
2 खिलाड़ी की वर्तमान फॉर्म और उक्त मैदान पर रिकॉर्ड
क्रिकेट फॉर्म का खेल है। इसलिए किसी खिलाड़ी का बड़ा नाम नहीं, उसका हालिया फॉर्म और उस मैदान का इतिहास मायने रखता है।
उदाहरण: यदि विराट कोहली का ओवरऑल फॉर्म अच्छा है, लेकिन किसी भी एक मैदान पर किसी खास तेज गेंदबाज या स्पिनर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड खराब है, तो उन्हें Grand League में कप्तान बनाने का जोखिम नहीं लेना चाहिए।
हमेशा पिछले 4-5 मैचों में खिलाड़ी का प्रदर्शन देखना चाहिए। खिलाड़ी के रन या विकेट, स्ट्राइक रेट और विकेट लेने की फ्रीक्वेंसी सभी देखना जरुरी है।
3 ऑलराउंडर्स की रणनीति
Dream11 & Fantasy League में कप्तान चुनने के नियमों में ऑलराउंडर्स का चयन आपकी रणनीति का मुख्य हिस्सा होना चाहिए। यह एक सेफ और डबल एडवांटेज वाला साबित हो सकता है।
टी20 या ODI क्रिकेट में ऑलराउंडर्स Fantasy League के “जैकपॉट” होते हैं। एक All-Rounder आपको दो तरीकों से पॉइंट्स देता है। अगर वह बैटिंग में शून्य पर भी आउट हो जाए, इसके बाद भी अच्छी गेंदबाजी कर पॉइंट्स दिला सकता है।
एक ऑल-राउंडर का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह टॉप-5 में बैटिंग करता हो और टी20 में अपने कोटे के 4 और एकदिवसीय (ODI) में कम से कम 8 से 10 ओवर गेंदबाजी करता हो। जैसे हार्दिक पांड्या- रविंद्र जडेजा।
4 टीम की कमजोरी और मजबूती
Dream11 & Fantasy League खेलने वाले की कोई भी टीम फेवरेट नहीं होती है, जो टीम वह बनाता है, वही उसकी फेवरेट टीम होती है। लेकिन आपको दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी का पता होना चाहिए।
अगर एक टीम में लेफ्ट-हैंड बैट्समैन ज्यादा हैं, तो दूसरी टीम के ऑफ-स्पिनर को कप्तान बनाना एक मास्टरस्ट्रोक हो सकता है।
वही अगर दूसरी टीम का टॉप ऑर्डर स्विंग गेंदबाजी के सामने फ्लॉप होता है, तो नई गेंद से ओवर डालने वाले गेंदबाज को कप्तान बनाया जा सकता है।
दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी को ध्यान में रखकर संतुलित टीम का चयन करें। एक संतुलित टीम के दम पर आप Dream11 पर फर्स्ट रैंक ला सकते है।
5 खिलाड़ी का रोल
क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में समय कम होता है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 60% रन टॉप-3 बैट्समैन ही बनाते हैं।
निचले क्रम के बल्लेबाज या फिनिशर को बहुत गेंदें खेलने को मिलती हैं, अतः ऐसे खिलाड़ियों को कप्तान या उप-कप्तान बनाना जोखिमभरा हो सकता है।
जो गेंदबाज 16 से 20 ओवर के मध्य गेंदबाजी करते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा विकेट मिलते हैं क्योंकि बल्लेबाज हर गेंद पर बड़े शॉट्स मारने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप Death Over Bowlers को कप्तान बना सकते हैं।
वहीं ODI क्रिकेट में इन-फॉर्म विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाज का चयन फायदेमंद रहता है।
6 स्माल लीग vs ग्रैंड लीग
हर कॉन्टेस्ट के लिए एक ही खिलाड़ी को कप्तान बनाना सही नहीं है। अगल-अलग कॉन्टेस्ट की रणनीति भी अलग होती है। नीचे दी गई टेबल से Dream11 & Fantasy League में कप्तान चुनने में मदद मिलेगी-
| कॉन्टेस्ट का प्रकार | कप्तान रणनीति | कारण |
| स्माल लीग (2-4 मेंबर्स) | सेफ कप्तान (High Selection %) | सुरक्षित टीम ताकि विरोधी आगे न निकल पाए। |
| मेगा कॉन्टेस्ट (Grand League) | रिस्की या थोड़ा हटकर (Low Selection) | फर्स्ट रैंक के लिए ऐसे खिलाड़ी को चुने जिसे 5-10% लोगों ने कप्तान बनाया हो, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता हो। |
7 मैच के अनुसार हो रणनीति
अगर आप टी20 क्रिकेट, ODI क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट सभी में एक ही रणनीति पर काम करते है, तो आपके लिए Fantasy League में जीत लगभग असंभव है। तीनों ही फॉर्मेट में अलग-अलग रणनीति के सहारे ही आप Dream11 पर First Rank प्राप्त कर सकते है।
टी20 मैच में ऑलराउंडर्स और डेथ ओवर बॉलर्स कप्तान के लिए सबसे बेस्ट विकल्प होते हैं।
एकदिवसीय (ODI Match) मैच में तकनीक वाले टॉप-3 बैट्समैन और बीच के ओवर्स में विकेट लेने वाले स्पिनर्स का चयन बेस्ट विकल्प है।
टेस्ट मैच में लंबी पारी खेलने वाले ओपनर या मिडिल आर्डर बैट्समैन और मैच में 30+ ओवर गेंदबाजी करने वाले मुख्य तेज गेंदबाज या स्पिनर का चयन आपको Fantasy League में जीत दिला सकता है।
Fantasy League में कप्तान चुनते समय न करें ये 4 बड़ी गलतियां
अगर आप Dream11 पर First Rank लाना चाहते है या Fantasy League जीतना चाहते है, तो आपको छोटी-छोटी गलतियों का विशेष ध्यान रखना होगा। खासकर जब आप अपनी टीम के कप्तान का चयन कर रहे है-
[1] अपने पसंदीदा आईपीएल या नेशनल टीम के खिलाड़ी को सिर्फ भाव (Emotion) में कप्तान न बनाए।
[2] टॉस के बाद प्लेइंग-11 और टीम की रणनीति बदलती है। अगर आपकी टीम पहले बोलिंग कर रही है, तभी उनके मुख्य पेसर को कप्तान बनाएं।
[3] सोशल मिडिया या टेलीग्राम पर किसी दूसरों की टीम देखकर आंख बंद करके कप्तान कॉपी नहीं करें, क्योंकि उसको पहले ही हजारों लोग कप्तान बना चुके होंगे।
[4] इंदौर और बेंगलुरु जैसे छोटे मैदानों पर स्पिनर्स को कप्तान बनाना महँगा पड़ सकता है। अतः जिस भी मैदान पर मैच खेला जा रहा हैं, यह जरूर देखें कि बॉउंड्री लाइन छोटी है या बड़ी।
Fantasy Cricket League में 20% किस्मत और 80% खेल हमारी रिसर्च और डेटा एनालिसिस का है। अगली बार आप जब भी टीम बनाओ, स्टार नामों के पीछे भागने के बजाय ऊपर बताए गए 7 नियमों का पालन करें। चीजें सरल रखें, ग्रैंड लीग में थोड़ा कैलकुलेटेड रिस्क लें और स्वयं की रणनीति पर काम करें।
क्या आप रणजी ट्रॉफी सिलेक्शन प्रक्रिया के बारें में जानना चाहते है, लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।
सवाल-जवाब
क्या हर मैच में ऑलराउंडर को ही कप्तान बनाना सही है?
जवाब– टी20 में ऑलराउंडर सबसे बेहतरीन विकल्प है, लेकिन अगर पिच बल्लेबाजी के लिए बनाया गया है तो इन-फॉर्म ओपनर बल्लेबाज अच्छा विकल्प रहेगा।
Grand League में Rank 1 लाने के लिए कप्तान का चयन कैसे करें?
जवाब- ग्रैंड लीग में ऐसे खिलाड़ी को चुनें जिसका सिलेक्शन प्रतिशत कम हो, लेकिन उस मैच में उसका मैच-अप मजबूत बन रहा हो। जैसे राइट-हैंड बैट्समैन के सामने ऑफ स्पिनर।
टॉस के बाद कप्तान बदलना क्यों जरुरी हैं?
जवाब– टॉस के बाद ही यह तय होता हैं कि कौनसी टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करेगी। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के डेथ बॉलर्स और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के टॉप-आर्डर बल्लेबाजों को फैंटेसी में ज्यादा फायदा मिलता है।