The Hundred Cricket के नियम, फॉर्मेट और Winners List

क्रिकेट के खेल में रोमांच और रफ्तार का नया नाम है “द हंड्रेड क्रिकेट लीग” (The Hundred Cricket League). पारम्परिक टेस्ट क्रिकेट से शुरू हुआ यह खेल, वनडे (ODI) और टी20 (T20) के रास्ते होते हुआ अब 100 गेंदों तक आ गया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली यह लीग, दुनियां भर के क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

इस लेख में The Hundred Cricket Rules and Format क्या है? यह टी20 से कितना अलग है और इसके नियम कैसे काम करते है? के साथ ही इसकी विजेता सूची की जानकारी दी गई है।

द हंड्रेड क्रिकेट लीग क्या हैं? (What is The Hundred Cricket)

पूरा नामThe Hundred Cricket League (द हंड्रेड क्रिकेट लीग)
शुरुआतजुलाई 2021
आयोजकइंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)
गेंदों की संख्या100 (हर टीम के लिए)
टीमों की संख्या8
वेबसाइटद हंड्रेड की ऑफिशियल वेबसाइट

द हंड्रेड क्रिकेट का मतलब है, क्रिकेट का 100 गेंदों का फॉर्मेट। इसमें फिक्स ओवर की जगह 100 गेंदों का मैच होता है। The Hundred Cricket एक पेशेवर लीग है, इसमें महिला और पुरुष की 8-8 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेती है। इसमें खेल पारम्परिक ओवरों की बजाए गेंदों की गिनती के हिसाब से चलता है।

प्रत्येक पारी के लिए 100 गेंदें निर्धारित है और मैच केवल 2.5 घंटे में समाप्त हो जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और दर्शकों को आकर्षित करना है।

द हंड्रेड क्रिकेट में भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की लोकप्रिय दुनियां भर में बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रही है।

द हंड्रेड क्रिकेट के नियम (The Hundred Cricket Rules)

क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट को दिलचस्प बनाने के लिए पुराने नियमों को बदल दिया गया है। द हंड्रेड क्रिकेट के मुख्य नियम ये है:

[1] ओवर की जगह 10 गेंदों का सेट

पारम्परिक क्रिकेट की तरह इसमें 6 बॉल का 1 ओवर नहीं होता है। इसकी बजाए इसमें 10-10 गेंदों का सेट होता है। अंपायर हर 5 बॉल के बाद सफेद कार्ड (White Card) दिखाकर संकेत देता है कि 5 गेंदें हो चुकी है।

[2] गेंदबाजों के लिए नियम

कप्तान और टीम की रणनीति के अनुसार एक गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंदें फेक सकता है।

कोई भी गेंदबाज एक पारी में अधिकतम 20 बॉल फेंक सकता है। अर्थात एक गेंदबाज की लिमिट 20 बॉल ही है।

हर 10 गेंदों (Ball) के बाद गेंदबाजी का छोर बदल सकता है। जैसे पारम्परिक क्रिकेट में हर 6 बॉल के बाद बदलता है।

[3] पावरप्ले और टाइम-आउट

किसी भी पारी की शुरूआती 25 गेंदें (Balls) पावरप्ले होती है। इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर केवल 2 फील्डर ही रह सकते है।

प्रत्येक टीम को गेंदबाजी के दौरान 2.5 मिनिट का “स्ट्रेटेजिक टाइम आउट” (Strategic Time Out) लेने का अधिकार होता है। यह समय टीम के लिए नई रणनीति बनाने के लिए मिलता है।

नोट: The 100 क्रिकेट टी20 क्रिकेट से बिलकुल है।

द हंड्रेड और टी20 क्रिकेट में अंतर (The Hundred Cricket vs T20 Cricket)

द हंड्रेड क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में कई बड़े अंतर है, जिन्हें नीचे टेबल के माध्यम से आसान तरीके से समझाया गया है-

अंतर का आधारटी20 क्रिकेटद हंड्रेड क्रिकेट
कुल गेंदें (प्रति पारी)120100
ओवर फॉर्मेट6 गेंदों का एक ओवर5 या 10 गेंदों का एक सेट
गेंदबाज की अधिकतम सीमा4 ओवर (24 गेंदें)20 गेंदें
पावरप्लेशुरूआती 6 ओवर (36 गेंदें)शुरुआती 25 गेंदें
समय3.5 से 4 घंटे2.5 घंटे

द हंड्रेड क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली टीमें

द हंड्रेड क्रिकेट लीग में 8 टीमें भाग लेती है, जो इंग्लैंड के अलग-अलग शहरों का प्रतिनिधित्व करती है।

ओवल इनविंसिबल (Oval Invincibles)
सदर्न ब्रेव (Southern Brave)
बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix)
ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets)
मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स (Manchester Super Giants) (पूर्व नाम– मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स)
नर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers)
लंदन स्पिरिट (London Spirit)
वेल्श फायर (Welsh Fire)

द हंड्रेड क्रिकेट विनर्स लिस्ट (The Hundred Cricket League Winners List)

द हंड्रेड क्रिकेट की शुरुआत साल में हुई थी। इसकी विजेता सूची नीचे दी गई है-

सीजनविजेताउपविजेताजीत का अंतर
2021सदर्न ब्रेवबर्मिंघम फीनिक्स32 रन
2022ट्रेंट रॉकेट्समैनचेस्टर ऑरिजिनल्स2 विकेट्स
2023ओवल इनविंसिबलमैनचेस्टर ऑरिजिनल्स14 रन
2024ओवल इनविंसिबलसदर्न ब्रेव17 रन
2025ओवल इनविंसिबलट्रेंट रॉकेट्स26 रन
2026मैनचेस्टर सुपर जाइंट्सट्रेंट रॉकेट्स5 विकेट्स

सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें

टीम का नामखिताबी जीत
ओवल इनविंसिबल3 बार (2023, 2024, 2025)
सदर्न ब्रेव1 बार (2021)
ट्रेंट रॉकेट्स1 बार (2022)
मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स1 बार (2026)

The Hundred Cricket League के इतिहास में ओवल इनविंसिबल (Oval Invincibles) एकमात्र टीम है, जिसने लगातार 3 बार यह खिताब अपने नाम किया। इस टीम के अलावा कोई भी टीम 1 से अधिक बार यह खिताब नहीं जीत पाई है।

सभी सीजन के प्लेयर ऑफ द सीरीज

इस टूर्नामेंट के सीजन-दर-सीजन “द हंड्रेड क्रिकेट लीग, प्लेयर ऑफ द सीरीज” की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है-

सीजनप्लेयर ऑफ द सीरीज
2021लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)
2022डेविड मलान (Dawid Malan)
2023जेमी ओवरटन (Jamie Overton)
2024सैम करन (Sam Curran)
2025जॉर्डन कॉक्स (Jorden Cox)
2026टिम सीफ़र्ट (Tim Seifert)

The Hundred Cricket League के इस शानदार फॉर्मेट ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट को टी20 क्रिकेट से भी छोटा और रोचक बनाया जा सकता है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता और कई बड़े इन्वेस्टर द्वारा इसमें रूचि लेने की वजह से इस लीग का भविष्य उज्जवल नजर आता है।

अगर आप SA20 लीग विजेता सूची की जानकारी चाहते है, तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।

सवाल-जवाब

द हंड्रेड लीग का मालिक कौन हैं?

जवाब- द हंड्रेड (The Hundred) क्रिकेट लीग का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया जाता है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के स्वामित्व और नियंत्रण में होने के बावजूद, लीग की अलग-अलग टीमों में निजी और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी हैं।

द हंड्रेड कितने ओवर का मैच है?

जवाब- पारम्परिक क्रिकेट की तरह इसमें 6 गेंदों का एक ओवर नहीं होता है, बल्कि इसमें एक गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंदों का सेट फेंक सकता है। यह पूरी तरह गेंदबाज या कप्तान की रणनीति पर निर्भर है।

100 लीग का शेड्यूल क्या है?

जवाब- वर्ष 2026 में इसका आयोजन 21 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026 तक किया गया था।

100 लीग क्या होता है?

जवाब- 100 लीग, जिसे द हंड्रेड कहा जाता है क्रिकेट का एक नया और अनोखा तरीका है। इसकी शुरुआत इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की है। यह 100 गेंदों का क्रिकेट मैच है।

साल 2026 में The Hundred Cricket League की विजेता टीम कौनसी है?

जवाब- साल 2026 में द हंड्रेड लीग की विजेता टीम मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स (Manchester Super Giants) है।