वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी (2010-2026)

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 10 दोहरे शतक लग चुके हैं जिनमें से 7 भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए है। ODI क्रिकेट में सबसे अधिक 3 दोहरे शतक रोहित शर्मा के नाम हैं।

रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में एक से अधिक दोहरा शतक नहीं लगा सका हैं।

एक समय था जब वनडे में दोहरा शतक लगाना कोरी कल्पना लगता था। साल 1997 में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज सईद अनवर ने भारत के खिलाफ 194 रनों की पारी खेली थी। साल 2009 तक उनके रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर की बात कोई भी बल्लेबाज नजदीक तक भी नहीं जा सका था।

साल 2009 में जिम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ 194 रनों की नाबाद पारी खेलकर सईद अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाना सचिन तेंदुलकर के भाग्य में लिखा था।

साल 2010 में सचिन ने दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200* रन बनाकर क्रिकेट की दुनियाँ में तहलका मचा दिया था। तब से लेकर अब तक ODI क्रिकेट में 12 दोहरे शतक लग चुके हैं।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाजस्कोरदेशविरुद्धसालस्थान
सचिन तेंदुलकर200*भारतदक्षिण अफ्रीका2010ग्वालियर
वीरेंद्र सहवाग219भारतवेस्टइंडीज2011इंदौर
रोहित शर्मा209भारतऑस्ट्रेलिया2013बैंगलोर
रोहित शर्मा264भारतश्रीलंका2014कोलकत्ता
क्रिस गेल215वेस्टइंडीजज़िम्बाब्वे2015कैनबरा
मार्टिन गुप्टिल237*न्यूज़ीलैण्डवेस्टइंडीज2015वेलिंग्टन
रोहित शर्मा208*भारतश्रीलंका2017मोहाली
फखर जमान210*पाकिस्तानज़िम्बाब्वे2018बुलावायो
ईशान किशन210भारतबांग्लादेश2022चटगाँव
शुभमन गिल208भारतन्यूज़ीलैण्ड2023हैदराबाद
ग्लेन मैक्सवेल201*ऑस्ट्रेलियाअफगानिस्तान2023वानखेड़े
पाथुम निसांका210*श्रीलंकाअफगानिस्तान2024पल्लेकेले

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क के नाम है, जिन्होंने साल 1997 में डेनमार्क के खिलाफ यह कारनामा किया था।

अब तक महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 महिला क्रिकेटर ने दोहरा शतक लगाया है।

बल्लेबाजस्कोरदेशविरुद्धसाल
बेलिंडा क्लार्क229*ऑस्ट्रेलियाडेनमार्क1997
अमेलिया केर232*न्यूज़ीलैण्डआयरलैंड2018

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा है। अब तक पुरुष वनडे क्रिकेट इतिहास में कुल 12 शतक लगे है, उनमे से 7 शतक भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं।

खिलाड़ी का नामदोहरा शतक संख्या
सचिन तेंदुलकर1
वीरेंद्र सहवाग1
रोहित शर्मा3
ईशान किशन1
शुभमन गिल1

वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी (Most Double Hundreds In ODI)

वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 3 दोहरे शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा ने 2 बार श्रीलंका और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं.

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का पहला दोहरा शतक (209)

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में पहला दोहरा शतक लगाया था। 2 नवंबर 2013 को खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 158 बॉल में 209 रनों की पारी खेली।

इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 16 छक्के जड़े। 132.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने अपने करियर का पहला वनडे दोहरा शतक लगाया था।

यह मैच भारत ने 57 रनों से जीता, 7 मैचों की सीरीज का यह 7 वां मैच था. भारत ने यह सीरीज 3-2 से जीती थी. रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ दी सीरीज चुना गया।

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का दूसरा दोहरा शतक (264)

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने दूसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में बनाया था। 13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन (कोलकत्ता) में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया।

इस पारी में रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 116.66 का रहा। यह मैच भारत ने 153 रनों से जीता और रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया।

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का तीसरा दोहरा शतक (208*)

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने तीसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में बनाया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 153 बॉल्स में 208* रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 12 छक्के जड़े साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 135.94 का रहा।

भारत ने यह मैच 141 रनों से जीता और रोहित शर्मा मैन ऑफ़ दी मैच चुने गए। विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 बार दोहरे शतक लगाए हैं।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) भी रोहित शर्मा का हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी (Fastest ODI Hundred)

वनडे (ODI) क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के ईशान किशन के नाम है। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 126 बॉल पर दोहरा शतक लगया था।

खिलाड़ी का नामगेंदविरुद्ध
ईशान किशन (भारत)126बांग्लादेश
ग्लेन मैक्सवेल128अफगानिस्तान
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)138ज़िम्बाब्वे
पाथुम निसांका139अफगानिस्तान
वीरेंद्र सहवाग140वेस्टइंडीज
शुभमन गिल145न्यूज़ीलैण्ड
सचिन तेंदुलकर147दक्षिण अफ्रीका
फखर ज़मान148जिम्बाब्वे
रोहित शर्मा151श्रीलंका
रोहित शर्मा151श्रीलंका
मार्टिन गुप्टिल153वेस्टइंडीज
रोहित शर्मा156ऑस्ट्रेलिया

विश्व क्रिकेट में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी ज्यादातर भारत से है। अब तक लगे 12 वनडे दोहरे शतक में से 7 भारतीय बल्लेबाजों के नाम। जहाँ वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन (126 बॉल) के नाम है, वहीं सबसे अधिक दोहरे शतक रोहित शर्मा (3) के नाम दर्ज है। वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।

सवाल-जवाब

वनडे में कितने दोहरे शतक लग चुके हैं?

उत्तर- वनडे क्रिकेट में अब तक 12 दोहरे शतक लग चुके हैं।

रोहित शर्मा ने 200 कितनी बार मारा?

उत्तर- रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 3 बार 200+ रन बनाए है, उन्होंने 2 बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था।

भारत में कितने खिलाड़ियों ने 200 वनडे रन बनाए?

उत्तर- वनडे में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने 200+ का स्कोर किया हैं, जिनमें रोहित शर्मा (3), सचिन तेंदुलकर (1), वीरेंद्र सेहवाग (1), ईशान किशन (1) और शुभमन गिल (1) का नाम शामिल हैं।

सबसे पहले दोहरा शतक किसने लगाया?

उत्तर- वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर (200*) ने साल 2010 में लगाया था।

वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक किसने लगाया?

उत्तर- वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक ईशान किशन ने मात्र 126 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट?

उत्तर- सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, फखर ज़मान, ईशान किशन, शुभमन गिल, ग्लेन मैक्सवेल और पाथुम निसांका का नाम शामिल है।

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कितने भारतीय हैं?

उत्तर- 5

अगर आप IPL शतक सूची देखना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।