आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और टीमें

IPL (Indian Premier League) सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं होकर एक जूनून है। साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण खेला गया था। इस लम्बे सफर में सिर्फ वही टीमें और खिलाड़ी कामयाबी के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे है, जिन्होंने दबाव को झेला है।

विश्व की सबसे लोकप्रिय लीगों में शामिल आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और टीमें वो रही है, जो दबाव में बिखरने के बजाय निखर कर सामने आई। आईपीएल जब-जब जीत की बात होती है तो सिर्फ एक मजबूत की बात नहीं होती है बल्कि उस कप्तान की भी बात की जाती है, जिसकी कप्तानी में टीम ने विजय हासिल की।

इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ टीम्स ने बार-बार खिताब जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है, उसी तरह कुछ कप्तानों ने भी अपनी करिश्माई और चतुराई भरी कप्तानी से अपनी टीम के लिए खिताबी जीत दर्ज की है।

इस लेख में ना सिर्फ आईपीएल के सबसे सफल कप्तान बल्कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम या सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीमों की विस्तृत जानकरी दी गई है।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान की लिस्ट में दो पूर्व भारतीय कप्तानों का नाम सबसे टॉप पर है, एक महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे का नाम है रोहित शर्मा। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने खेल और कप्तानी के दम पर आईपीएल में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। किस खिलाड़ी की कप्तानी में टीम ने आईपीएल टाइटल जीता, इस मानदण्ड के आधार पर ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का चयन किया गया है।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान की लिस्ट इस तरह है-

कप्तान का नामटीम का नामजीतसाल
एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स5 बार2010, 2011, 2018, 2021, 2023
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
गौतम गंभीरकोलकाता नाईट राइडर्स2 बार2012, 2014
रजत पाटीदाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2 बार2025, 2026
शेन वार्नराजस्थान रॉयल्स1 बार2008
एडम गिलक्रिस्टडेक्कन चार्जर्स1 बार2009
डेविड वार्नरसनराइजर्स हैदराबाद1 बार2016
हार्दिक पंड्यागुजरात टाइटन्स1 बार2022
श्रेयस अय्यरकोलकाता नाईट राइडर्स1 बार2024

आईपीएल की सबसे सफल टीम

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम प्रथम स्थान पर है। दोनों ही टीम्स ने 5-5 बार आईपीएल टाइटल जीता है, यह अपने आप में एक बहुत बड़ा कारनामा है। चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनी और मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है।

अब तक आईपीएल इतिहास में 8 अलग-अलग टीमें आईपीएल टाइटल जीत चुकी है।

आईपीएल की सबसे सफल टीम लिस्ट इस तरह है-

टीम का नामजीत संख्यासाल
चेन्नई सुपर किंग्स5 बार2010, 2011, 2018, 2021, 2023
मुंबई इंडियंस5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
कोलकाता नाईट राइडर्स3 बार2012, 2014, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2 बार2025, 2026
राजस्थान रॉयल्स1 बार2008
सनराइजर्स हैदराबाद1 बार2016
डेक्कन चार्जर्स1 बार2009
गुजरात टाइटंस1 बार2022

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें है। इन दोनों टीमों ने आईपीएल का खिताब 5-5 बार जीता है, जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों की लिस्ट में KKR का नाम तीसरे नंबर पर आता है।

जीरो आईपीएल टाइटल वाली टीम

आईपीएल इतिहास में कुछ टीम्स ऐसी भी है जिन्होंने कभी आईपीएल नहीं जीता। इस लिस्ट में 6 टीमें शामिल है, 6 में से 3 टीमें अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है।

टीम का नामखिताब
दिल्ली कैपिटल्स0
पंजाब किंग्स0
लखनऊ सुपर जायंट्स0
पुणे वारियर्स इंडिया0 (अब आईपीएल का हिस्सा नहीं)
कोच्चि टस्कर्स केरल0 (अब आईपीएल का हिस्सा नहीं)
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स0 (अब आईपीएल का हिस्सा नहीं)

दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास में एक भी खिताब नहीं जीता है। इस लिस्ट में पुणे वारियर्स इंडिया, कोच्चि टस्कर्स केरल और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स जैसी टीमों का नाम भी शामिल है लेकिन अब ये तीनों टीमें अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है।

आईपीएल शतक सूचि