रणजी ट्रॉफी विजेता सूची (1934-2026): इतिहास और रिकॉर्ड्स

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में घरेलु स्तर पर खेला वाला रणजी ट्रॉफी सबसे पुराना और प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी (First Class) क्रिकेट टूर्नामेंट है। अगर आप रणजी ट्रॉफी विजेता सूची खोज रहे है तो आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1934-35 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा की गई थी।

इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 4 नवंबर 1934 को मैसूर और मद्रास के बीच चेपौक स्टेडियम में खेला गया था। इसका नामकरण भारत के पहले इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेटर महाराजा रणजीत सिंह जी के नाम पर रखा गया है। रणजीत सिंह जी इंटरनेशनल स्तर पर कभी भारत के लिए नहीं खेले, बल्कि वे इंग्लैंड और ससेक्स के लिए खेलते थे।

क्रिकेट के खेल में उनके बेमिसाल योगदान के कारण उन्हें “भारतीय क्रिकेट का पिता” कहा जाता है।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के राज्यों की टीमों के साथ-साथ रेलवे और सर्विसेज जैसे सरकारी विभागों की टीमें हिस्सा लेती है। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करके कोई भी खिलाड़ी भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकता है।

इस लेख में आपको साल 1934 से लेकर अब तक की पूरी रणजी ट्रॉफी विजेता सूची, इसका स्वर्णिम इतिहास और इससे जुड़े कई रिकार्ड्स की प्रामाणिक जानकारी मिलेगी।

रणजी ट्रॉफी किससे सम्बंधित हैं?

रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध क्रिकेट से है। यह भारत की सबसे बड़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस टूर्नामेंट के नियम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से थोड़े अलग होते हैं। रणजी ट्रॉफी के नियम इस प्रकार हैं-

मैच की अवधि- इसमें ग्रुप स्टेज के मुकाबले 4 दिनों के होते हैं, जबकि नॉकआउट मुकाबले जैसे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच 5 दिनों की अवधि के खेले जाते है।

पारी (Innings)- इसके मैच पूरी तरह से टेस्ट फॉर्मेट (अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की तरह) की तरह 2-2 पारियों का होता है।

ड्रॉ का नियम- यदि कोई मैच ड्रॉ हो जाता है, तो पहली पारी में बढ़त लेनी वाली टीम को विजेता माना जाता है।

रणजी ट्रॉफी का गौरवशाली इतिहास (Ranji Trophy History)

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा, रणजी ट्रॉफी का इतिहास लगभग 92 साल पुराना हैं। इसकी शुरुआत के समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि आगे चलकर यह भारत के सबसे बड़े घरेलु टूर्नामेंट का रूप ले लेगी।

आज भारत में विजय हजारे ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, वीनू माकंड ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेले जाते हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में रणजी ट्रॉफी का इतिहास सबसे ऊपर गवाह है।

वर्तमान समय में भारत का हर युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने का सपना देखता है, क्योंकि टीम इंडिया में जगह बनाने का यह सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म माना जाता है।

आप इस ट्रॉफी का संक्षिप्त परिचय नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आसानी से समझ सकते है-

विवरणजानकारी
प्रतियोगिता का नामरणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)
प्रशासकभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
देशभारत
स्वरुपप्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता
शुरुआतवर्ष 1934-35
नामकरणरणजीत सिंह (जामनगर के राजा (1907-1933)
प्रथम रणजी मैच4 नवंबर 1934 (मैसूर बनाम मद्रास)
रणजी ट्रॉफी कौन करवाता हैंभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
कौन भाग लेता हैंसभी क्षेत्रीय टीमें और सरकारी डिपार्टमेंट की टीम्स
रणजी ट्रॉफी किससे सम्बंधित हैंक्रिकेट
सबसे ज्यादा बार विजेतामुंबई (बॉम्बे) 42 बार
योग्यताईरानी कप
सबसे ज्यादा रनवसीम जाफ़र (12038 रन)
सबसे ज्यादा विकेटराजिंदर गोयल (640 विकेट)

रणजी ट्रॉफी विजेता सूची (Ranji Trophy Winners List)

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अब तक कई टीमों ने इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है, जिसमें मुंबई की टीम का दबदबा रहा है। नीचे दी गई रणजी ट्रॉफी विजेता सूची (Rnaji Trophy Winners List) में हमने साल 1934 से लेकर अब तक के सभी सीजनों के विजेता (Winners) और उपविजेता टीमों की पूरी जानकारी दी है-

सत्र (Season)विजेता (Winner)उपविजेता (Runner-Up)
1934-35बॉम्बेनॉर्थेर्न इंडिया
1935-36बॉम्बेमद्रास
1936-37नवानगरबंगाल
1937-38हैदराबादनवानगर
1938-39बंगालसाउथर्न पंजाब
1939-40महाराष्ट्रयूनाइटेड प्रॉविन्सेस
1940-41महाराष्ट्रमद्रास
1941-42बॉम्बेमैसूर
1942-43बड़ौदाहैदराबाद
1943-44वेस्टर्न इंडियाबंगाल
1944-45बॉम्बेहोल्कर
1945-46होल्करबड़ौदा
1946-47बड़ौदाहोल्कर
1947-48होल्करबॉम्बे
1948-49बॉम्बेबड़ौदा
1949-50बड़ौदाहोल्कर
1950-51होल्करगुजरात
1951-52बॉम्बेहोल्कर
1952-53होल्करबंगाल
1953-54बॉम्बेहोल्कर
1954-55मद्रासहोल्कर
1955-56बॉम्बेबंगाल
1956-57बॉम्बेसर्विसेस
1957-58बड़ौदासर्विसेस
1958-59बॉम्बेबंगाल
1959-60बॉम्बेमैसूर
1960-61बॉम्बेराजस्थान
1961-62बॉम्बेराजस्थान
1962-63बॉम्बेराजस्थान
1963-64बॉम्बेराजस्थान
1964-65बॉम्बेहैदराबाद
1965-66बॉम्बेराजस्थान
1966-67बॉम्बेराजस्थान
1967-68बॉम्बेमद्रास
1968-69बॉम्बेबंगाल
1969-70बॉम्बेराजस्थान
1970-71बॉम्बेमहाराष्ट्र
1971-72बॉम्बेबंगाल
1972-73बॉम्बेतमिलनाडु
1973-74कर्नाटकराजस्थान
1974-75बॉम्बेकर्नाटक
1975-76बॉम्बेबिहार
1976-77बॉम्बेदिल्ली
1977-78कर्नाटकउत्तरप्रदेश
1978-79दिल्लीकर्नाटक
1979-80दिल्लीबॉम्बे
1980-81बॉम्बेदिल्ली
1981-82दिल्लीकर्नाटक
1982-83कर्नाटकबॉम्बे
1983-84बॉम्बेदिल्ली
1984-85बॉम्बेदिल्ली
1985-86दिल्लीहरयाणा
1986-87हैदराबाददिल्ली
1987-88तमिलनाडुरेलवेज
1988-89दिल्लीबंगाल
1989-90बंगालदिल्ली
1990-91हरयाणाबॉम्बे
1991-92दिल्लीतमिलनाडु
1992-93पंजाबमहाराष्ट्र
1993-94बॉम्बेबंगाल
1994-95बॉम्बेपंजाब
1995-96कर्नाटकतमिलनाडु
1996-97मुंबईदिल्ली
1997-98कर्नाटकउत्तरप्रदेश
1998-99कर्नाटकमध्यप्रदेश
1999-00मुंबईहैदराबाद
2000-01बड़ौदारेलवेज
2001-02रेलवेजबड़ौदा
2002-03मुंबईतमिलनाडु
2003-04मुंबईतमिलनाडु
2004-05रेलवेजपंजाब
2005-06उत्तर प्रदेशबंगाल
2006-07मुंबईबंगाल
2007-08दिल्लीउत्तरप्रदेश
2008-09मुंबईउत्तरप्रदेश
2009-10मुंबईकर्नाटक
2010-11राजस्थानबड़ौदा
2011-12राजस्थानतमिलनाडु
2012-13मुंबईसौराष्ट्र
2013-14कर्नाटकमहाराष्ट्र
2014-15कर्नाटकतमिलनाडु
2015-16मुंबईसौराष्ट्र
2016-17गुजरातमुंबई
2017-18विदर्भदिल्ली
2018-19विदर्भसौराष्ट्र
2019-20सौराष्ट्रबंगाल
2020-21आयोजन नहीं (Covid-19)
2021-22मध्यप्रदेशमुंबई
2022-23सौराष्ट्रबंगाल
2023-24मुंबईविदर्भ
2024-25विदर्भकेरल
2025-26जम्मू एंड कश्मीरकर्नाटक

रणजी ट्रॉफी से सम्बंधित मुख्य रिकार्ड्स

रणजी ट्रॉफी से संबधित रिकार्ड्स निम्नलिखित हैं-

  • यह टूर्नामेंट सबसे अधिक बार मुंबई (बॉम्बे) ने 42 बार जीता हैं।
  • एक टीम द्वारा बनाया गया अधिकतम स्कोर हैदराबाद का 944/6 घोषित हैं, जो साल 1993-94 में हैदराबाद बनाम आंध्रप्रदेश मैच में बने थे।
  • रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट इतिहास का सबसे कम स्कोर भी हैदराबाद का 21 रन हैं, जो उसने साल 2010 में राजस्थान के खिलाफ बनाया था।
  • किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 443* रन हैं जो साल 1948-49 में महाराष्ट्र के बी.बी. निम्बालकर द्वारा काठियावाड़ के खिलाफ बनाया गया।
  • इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी बंगाल के प्रेमंगसु चटर्जी ने की थी। उन्होंने साल 1956-57 में आसाम के खिलाफ एक पारी में 20 रन देकर सभी 10 विकेट झटके थे। राजस्थान के प्रदीप सुंदरम भी 78 रन देकर 10 विकेट झटके चुके है।
  • एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम हैं। कुंबले ने एक मैच में 99 रन देकर 16 विकेट झटके थे। उन्होंने यह कारनामा कर्नाटक की ओर से खेलते हुए साल 1994-95 में किया था।
  • रणजी ट्रॉफी के एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड वी.वी.एस. लक्ष्मण के नाम हैं। लक्ष्मण साल 1999-00 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए इस सत्र में 1415 रन बनाए थे।
  • एक सत्र में सबसे अधिक शतक भी वी.वी.एस. लक्ष्मण के नाम हैं। इन्होंने साल 1999-00 में 8 शतक जड़े थे।
  • एक सत्र में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड आशुतोष अमन (बिहार) के नाम हैं. इन्होंने सत्र 2018-19 में 68 विकेट हासिल किए थे। जयदेव उनादकट के नाम भी 67 विकेट हैं जो उन्होंने 2019-20 में हासिल किए थे।
  • रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी वसीम जाफर हैं। जाफर ने कुल 12038 रन बनाए हैं। उनके बाद अमोल मजूमदार का नाम आता हैं, जिन्होंने 9205 रन बनाए हैं।
  • सबसे अधिक 40 शतक भी वसीम जाफर के नाम हैं।
  • सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड राजिंदर गोयल के नाम हैं, गोयल ने 640 विकेट हासिल किए हैं।
  • रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे अधिक पार्टनरशिप साल 2016-17 में स्वप्निल गूगले और अंकित बावने के बिच 594* रन की रही (3rd विकेट के लिए).
  • साल 2025-26 में जम्मू एंड कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती।

रणजी ट्रॉफी आगामी सीजन 2026-27 का शेड्यूल (Ranji Trophy 2026-27)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन 2026-27 के आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट दो फेज में खेला जाएगा।

आगाज- रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है, जो 3 मार्च 2027 तक खेला जाएगा।

दो फेज में मुकाबले-

फेज 1 की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 5 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इसके बीच में सैयद मुश्ताक अली (टी-20) और विजय हजारे (वनडे) जैसे सफेद बॉल टूर्नामेंट खेले जाएंगे।

फेज 2 की शुरुआत 17 जनवरी 2027 से होगी, जिसमें नॉकआउट और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

टीम्स और ग्रुप- इस सीजन में भी एलिट (Elite) डिवीजन में कुल 32 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया हैं, जबकि प्लेट (plate) डिवीजन में 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

सवाल-जवाब

रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से हैं?

जवाब- रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध क्रिकेट से है। यह भारत की सबसे बड़ी और लोकप्रिय घरेलु प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है।

रणजी ट्रॉफी का इतिहास कितने वर्ष पुराना है और यह कब शुरू हुई थी?

जवाब- रणजी ट्रॉफी का इतिहास लगभग 92 वर्ष पुराना है। इसकी शुरुआत बीसीसीआई द्वारा साल 1934-35 में की गई थी और इतिहास का पहला रणजी मैच 4 नवम्बर 1934 को खेला गया था।

रणजी ट्रॉफी का नाम किसके नाम पर रखा गया?

जवाब- इस ट्रॉफी का नाम भारत के प्रथम इंटरनेशनल क्रिकेटर महाराजा रणजीत सिंह जी (जामनगर के जाम साहब) के सम्मान में “रणजी ट्रॉफी” रखा गया।

रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा बार किस टीम ने जीती है?

जवाब- मुंबई ने 42 बार यह खिताब जीता है।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक और विकेट का रिकॉर्ड किसके नाम है?

जवाब- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वसीम जाफर (12038) के नाम है, और सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान गेंदबाज राजिंदर गोयल (640) के नाम दर्ज है।