Sonal Dinusha Biography: क्रिकेट करियर और आंकड़े

क्रिकेट की दुनिया में श्रीलंकाई युवा क्रिकेटर सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha) का नाम अब नया नहीं है। इनका जन्म 4 दिसंबर 2000 को कोलंबो में हुआ था। इनको बचपन में बास्केटबॉल खेलना पसंद था। इनके स्कूल के कोच सुसंथा फेलिक्स ने पहली बार इनको बास्केटबॉल के ग्राउंड पर देखा था और क्रिकेट खेलने की सलाह दी।

स्कूल कोच ने इनको क्रिकेट टीम में शामिल किया, तब इनके पास बैट खरीदने के पैसे नहीं थे। सोनल दिनुषा ने अपनी बहिन से पैसे उधार लेकर बैट खरीदा था। श्रीलंकाई युवा क्रिकेटर Sonal Dinusha बहुत मेहनती और जुझारू स्वाभाव के खिलाड़ी है।

कोच की सलाह पर स्वीप शॉट को इन्होंने मुख्य हथियार बनाया। 11 साल की उम्र से ये रोज 2 घंटे स्पिन के खिलाफ इस शॉट की प्रैक्टिस की, नतीजा यह हुआ की भारत के खिलाफ जो रुट (160) के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर, सोनल दिनुषा ने स्वीप शॉट की जरिए सीरीज में 173 रन बनाए।

इस लेख में हम सोनल दिनुषा का जीवन परिचय (Sonal Dinusha Biography In Hindi), उनका क्रिकेट करियर, आंकड़े (Stats) और संघर्ष की पूरी कहानी जानेंगे।

सोनल दिनुषा जीवनी (Sonal Dinusha Biography)

पूरा नामगमागे सोनल दिनुषा (Gamage Sonal Dinusha)
जन्मदिन4 दिसंबर 2000
जन्मस्थानकोलंबो (श्रीलंका)
पिता का नामसुसंथा गमागे
माता का नामउपलब्ध नहीं
राष्ट्रीयताश्रीलंकाई
भूमिकाऑलराउंडर
गेंदबाजी शैलीस्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स (स्पिन)
बल्लेबाजी शैलीबाएं हाथ के बल्लेबाज
इंटरनेशनल डेब्यू (टेस्ट)25 जून 2025 बनाम बांग्लादेश
घरेलु टीमकोलंबो क्रिकेट क्लब
LPL टीमदाम्बुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers)

सोनल दिनुषा का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में हुआ, इनके पिता कोलंबो में परिवार का पालन-पोषण करने के लिए टुक-टुक (ऑटो) चलाते थे। परिवार के हालात बेहद दयनीय थे, सोनल के पास बल्ला (Bat) खरीदने के पैसे भी नहीं थे।

अपनी बहिन से पैसे लेकर पहली बार बैट खरीदा, ऐसे में जब परिवार वाले इनको रन बनाते देखते है, तो उनकी आँखे भर आती है। हर खिलाडी को नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है लेकिन आर्थिक स्थिति खराब हो तो यह संघर्ष कई गुना बढ़ जाता है।

सोनल दिनुषा की जीवनी गरीबी, संघर्ष और सफलता की एक बेहद रोमांचक कहानी है। अगर इंसान ठान ले तो कोई भी मुश्किल काम आसान हो सकता है।

सोनल दिनुषा अपने परिवार के बहुत करीब है। इनको माता-पिता और भाई-बहिन के साथ रहना पसंद है।

पैसों की तंगी और सुविधाओं के आभाव में सोनल ने कभी हार नहीं मानी, हर परिस्थिति में इन्होंने लड़ाई को चुना, परिणामस्वरूप आज सोनल श्रीलंकाई क्रिकेट में एक स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे।

कोच की सलाह और स्वीप शॉट को बनाया मुख्य हथियार

सोनल दिनुषा के कोच प्रियांजन ने कहा कि “आपको स्पिनर्स के खिलाफ सफल होने के लिए एक अच्छा स्वीप शॉट खेलना आना चाहिए” इसके बाद सोनल ने रोज 2 घंटे इस शॉट की प्रैक्टिस शुरू कर दी। सोनल क्रिकेट के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित खिलाड़ी हैं।

इसका नतीजा भारत के खिलाफ खेली गई, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में देखने को मिला। सोनल ने स्वीप शॉट खेलकर 173 रन बनाए और जो रुट का 160 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सोनल दिनुषा क्रिकेट करियर (Sonal Dinusha Cricket Career)

सोनल दिनुषा ने 11 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेलना प्रारम्भ किया था। लिस्ट A क्रिकेट में सोनल ने 10 मार्च 2019 को डेब्यू किया था। गमागे सोनल दिनुषा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ 25 जून 2025 को, कोलंबो में टेस्ट डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 48 से अधिक के औसत से रन बनाने के बाद इनको श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

सोनल में अभी तक वनडे (ODI) और T20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन इनकी शानदार फॉर्म और बल्लेबाजी स्टाइल के दम पर यह कह सकते हैं कि जल्द ही ये वाइट बॉल क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में Sri lankan batting all-rounder Sonal Dinusha ने 5 टेस्ट मैच खेले है। इनके नाम अभी तक 3 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज है। इन्होंने सभी 3 शतक टीम इंडिया के खिलाफ बनाए है।

इनके इंटरनेशनल करियर के आंकड़े (Stats)

मैचरनऔसतउच्च स्कोरशतकअर्धशतक
560686.57133*32

ऊपर दिए गए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट के है, वाइट बॉल क्रिकेट में अभी इनका डेब्यू नहीं हुआ है।

घरेलु क्रिकेट करियर और आंकड़े

श्रेणीमैचरनऔसतउच्च स्कोरशतकअर्धशतक
फर्स्ट क्लास70411848.441451420
लिस्ट A71160140.0293*012
T202117419.3351*01

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सोनल दिनुषा ने 30 नवंबर 2018 को डेब्यू किया था जबकि लिस्ट ए में इनका डेब्यू साल 2019 में हुआ था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इन्होंने 48.44 के शानदार औसत से रन बनाए है। इस श्रेणी में इनके नाम 14 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज है।

हालांकि लिस्ट ए क्रिकेट में ये इतने प्रभावशाली नहीं रहे है।

भारत vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज

सोनल दिनुषा का नाम भारत और श्रीलंक के बीच खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद क्रिकेट जगत में छा गया। सोनल ने इस श्रृंखला में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और 2 मैचों की 4 पारियों में 420 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

दूसरे टेस्ट मैच में इन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका को हार से बचाया और दोनों पारियों में शानदार शतक जड़े। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज सोनल दिनुषा की बायोग्राफी में सरताज की तरह है।

अगर भारत यह सीरीज 2-0 से जीत जाता, तो WTC Points Table में अपनी रैंक सुधार सकता था लेकिन सोनल बीच में आ गए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha) कौन है?

सोनल दिनुषा श्रीलंका के एक युवा और प्रतिभाशाली बाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रिकेटर है। इनका जन्म 4 दिसंबर 2000 को कोलंबो में हुआ था। भारत के खिलाफ अगस्त 2026 में खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी थी।

सोनल दिनुषा का भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड क्या है?

Sonal Dinusha ने भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 420 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 100 और दूसरी पारी में 84 रनों की पारी खेली जबकि कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में क्रमशः 103 और 133* रन बनाए।

Sonal Dinusha ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू कब किया था?

सोनल दिनुषा ने 25 जून 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट इंटरनेशनल में डेब्यू किया था।

क्या सोनल दिनुषा IPL या LPL खेलते है?

सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha) घरेलु टी20 लीग LPL में दाम्बुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers) की ओर से खेलते है जबकि IPL में अभी इनका डेब्यू नहीं हुआ है।

क्या आप जानते है, सचिन बनाम कोहली में से कौन हैं बेस्ट? क्लिक कर पढ़ें।