Women’s Cricket Asia Cup Winners List (2004-2024): चैंपियंस की पूरी लिस्ट

Women’s Cricket Asia Cup का आयोजन Asian Cricket Council द्वारा किया जाता है। Women’s Cricket Asia Cup Winners List में भारतीय टीम का दबदबा है। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार महिला क्रिकेट एशिया कप का आयोजन साल 2004 में किया गया था। अब तक इसके कुल 9 संस्करण खेले जा चुके है।

प्रारम्भ में यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट (ODI) में खेला जाता था, साल 2004 से लेकर 2008 तक एशिया कप के 4 सीजन वनडे फॉर्मेट में आयोजित किए गए। शुरूआती चारों सीजन में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

साल 2012 से इस टूर्नामेंट को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए इसका आयोजन वनडे की बजाए टी-20 फॉर्मेट में किया जाने लगा हैं।

महिला क्रिकेट एशिया कप विजेता सूची में भारतीय टीम का दबदबा हैं, अब तक महिला क्रिकेट एशिया कप के 9 सीजन में से 7 बार भारत चैंपियन बना है।

भारत के इस वर्चस्व को साल 2018 में बांग्लादेश और साल 2024 में श्रीलंका ने चुनौती देकर खिताबी जीत दर्ज की।

महिला क्रिकेट एशिया कप विजेता सूची (Women’s Cricket Asia Cup Winners List)

साल 2004 से लेकर 2024 तक महिला एशिया कप विजेता सूची इस तरह है-

वर्षविजेताउपविजेता
2004भारतश्रीलंका
2005-06भारतश्रीलंका
2006भारतश्रीलंका
2008भारतश्रीलंका
2012भारतपाकिस्तान
2016भारतपाकिस्तान
2018बांग्लादेशभारत
2022भारतश्रीलंका
2024श्रीलंकाभारत

महिला क्रिकेट एशिया कप 2004

विजेताभारत
उपविजेताश्रीलंका
मेजबानश्रीलंका
कुल टीम्सभारत & श्रीलंका
सबसे ज्यादा रनअंजू जैन (223 रन )
सबसे ज्यादा विकेटममथा माबेन (10 विकेट)
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंटअंजुम चोपड़ा

महिला एशिया कप का पहला संस्करण साल 2004 में खेला गया था। श्रीलंका की मेजबानी में 17 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच आयोजित इस टूर्नामेंट में केवल भारत और श्रीलंका ने भाग लिया था।

यह टूर्नामेंट 5 वनडे मैचों की एक सीरीज के रूप में खेला गया। टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।

भारत ने पहला मैच 123 रन, दूसरा मैच 105 रन, तीसरा मैच 6 विकेट, चौथा मैच 10 विकेट और अंतिम मैच में 94 रन से जीत हासिल की। इस तरह भारत ने पहला महिला एशिया कप एकतरफा अंदाज में जीता था।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2005-06

विजेताभारत
उपविजेताश्रीलंका
कुल टीमेंभारत, पाकिस्तान और श्रीलंका
सबसे ज्यादा रन (खिलाड़ी)जया शर्मा (258 रन)
सबसे ज्यादा विकेटनीतू डेविड (9 विकेट)

महिला क्रिकेट एशिया कप का दूसरा संस्करण 28 दिसंबर 2005 से 4 जनवरी 2006 के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में प्रत्येक टीम ने एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेले। भारत ने सभी 4 मैच जीतकर टॉप में रहते हुए फाइनल में जगह बनाई जबकि श्रीलंका ने 2 मैच में जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की टीम बिना कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 94 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार एशिया कप जीता।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2006

यह इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण था, इसमें भी भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम ने राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत आपस में 2-2 मैच खेले।

भारत ने अपने सभी मैच जीतकर टेबल टॉप किया जबकि श्रीलंका ने 2 जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इस बार भी पाकिस्तान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई।

21 दिसंबर 2006 को जयपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार Women’s Cricket Asia Cup Winners List में अपना नाम दर्ज करवाया।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2008

महिला क्रिकेट एशिया कप का चौथा संस्करण 2 मई से 11 मई 2008 के बीच श्रीलंका में खेला गया। इस सीजन में पहली बार चार टीमों ने भाग लिया, चौथी टीम बांग्लादेश थी। राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत हर टीम को आपस में 2-2 मैच खेलने थे।

भारत ने सभी 6 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई जबकि श्रीलंका ने 4 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 177 रनों के विशाल अंतर से हराकर लगातार चौथी बार महिला क्रिकेट एशिया कप जीता।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2012

महिला क्रिकेट एशिया कप 2012 के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए, वनडे फॉर्मेट से टी20 फॉर्मेट में बदल दिया गया। इतना ही नहीं इस सीजन में 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, चीन, हांगकांग और थाईलैंड शामिल थीं।

इन टीम्स को 2 ग्रुप में बाँटा गया। ग्रुप A में भारत टॉप पर रहा जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा और ग्रुप B में बांग्लादेश टॉप पर और श्रीलंका दूसरे स्थान पर रहा।

सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 28 अक्टूबर 2012 को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 18 रनों से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार महिला एशिया कप विनर्स लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2016

यह सीजन थाईलैंड के बैंकॉक में खेला गया था, जिसमें 6 टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और नेपाल ने भाग लिया। राउंड-रॉबिन स्टेज पर सभी टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेले। भारत ने अपने सभी 5 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई जबकि पाकिस्तान ने 4 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

4 दिसंबर 2016 को बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर लगातार छठी बार महिला एशिया कप विजेता सूची में अपनी बादशाहत को और मजबूत किया।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2018

Women’s Cricket Asia Cup का 7वां संस्करण साल 2018 में मलेशिया में खेला गया। इस टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया शामिल थी।

फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए।

113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने ना सिर्फ भारत का दबदबा कम किया बल्कि पहली बार महिला क्रिकेट एशिया कप विजेता लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2022

महिला क्रिकेट एशिया कप का 8वां संस्करण साल 2022 में बांग्लादेश के सिलहट (Sylhet) में खेला गया। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भाग लिया था।

पहला सेमीफाइनल भारत और थाईलैंड के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने 74 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात्र 1 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

15 अक्टूबर 2022 को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 7वीं बार चैंपियन बनी।

महिला क्रिकेट एशिया कप 2024

महिला एशिया कप का यह संस्करण श्रीलंका के दांबुला में टी20 फॉर्मेट में खेला गया। इसमें 8 टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और मलेशिया ने भाग लिया।

फाइनल में भारत और श्रीलंका ने जगह बनाई।

28 जुलाई 2024 को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना की 60 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने कप्तान चमारी अथापथु के 61 रन और हर्षिता समरविक्रमा 69* रन की बेहतरीन पारियों के दम पर मात्र 2 विकेट खोकर 18.4 ओवरों में ही मैच जीत लिया।

सालों से चला आ रहा सूखा खत्म हुआ और श्रीलंका ने महिला क्रिकेट एशिया कप के इतिहास में पहली बार जीत दर्ज की। वर्षों की मेहनत रंग लाई और आखिरकार श्रीलंका का नाम Women’s Cricket Asia Cup Winners List में शामिल हो गया।

महिला क्रिकेट एशिया कप विजेता कप्तान लिस्ट

सालविजेताकप्तान
2004भारतममता माबेन
2005-06भारतमिताली राज
2006भारतमिताली राज
2008भारतमिताली राज
2012भारतहरमनप्रीत कौर
2016भारतहरमनप्रीत कौर
2018बांग्लादेशसलमा खातून
2022भारतहरमनप्रीत कौर
2024श्रीलंकाचमारी अथापथु

महिला क्रिकेट एशिया कप प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट लिस्ट

सालविजेताप्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
2004भारतअंजुम चोपड़ा
2005-06भारतजया शर्मा
2006भारतदेदुनू सिल्वा
2008भारतरुमेली धर
2012भारतबिस्माह मारूफ
2016भारतमिताली राज
2018बांग्लादेशहरमनप्रीत कौर
2022भारतदीप्ति शर्मा
2024श्रीलंकाचमारी अथापथु

जिस तरह महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता सूची में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है, ठीक वैसे ही एशिया कप में टीम इंडिया का दबदबा है।